वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. 'साकेत' महाकाव्य के रचनाकार हैं-
(a) अयोध्या सिंह उपाध्याय
(b) मैथिलीशरण गुप्त
(c) सियारामशरण गुप्त
(d) माखनलाल चतुर्वेदी।
उत्तर: (b) : मैथिलीशरण गुप्त 'साकेत महाकाव्य' के रचनाकार है। साकेत महाकाव्य रामकथा पर आधारित हैं।
प्रश्न 2. उच्चारण के समय ध्वनियों के समुचित आरोह-अवरोह को कहते हैं-
(a) स्वराघात
(b) लय
(c) गति
(d) विराम
उत्तर: (c) : उच्चारण के समय ध्वनियों के उचित आरोह अवरोह को गति कहते हैं।
प्रश्न 3. अनुस्वार के बाद यदि 'प' वर्ग का व्यंजन आता है तो अनुस्वार का उच्चारण होता है-
(a) ज
(b) म्
(c) ग
(d) श्
उत्तर: (b): अनुस्वार के बाद यदि 'प' वर्ग का व्यंजन जाता है तो अनुसार का उच्चारण 'म्' होता है।
प्रश्न 4. 'आवारा मसीहा' के लेखक हैं-
(a) विष्णु प्रभाकर
(b) विष्णु गुप्त
(c) शिवपूजन
(d) कन्हैयालाल मिश्रा प्रभाकर।
उत्तर: (a): आवारा मसीहा के लेखक विष्णु प्रभाकर जी है। यह प्रसिद्ध बांग्ला लेखक शरतचन्द्र चट्टोउपाध्याय की जीवनी है।
प्रश्न 5. काव्य की आत्मा है-
(a) रस
(b) छन्द
(c) अलंकार
(d) उपर्युक्त सभी।
उत्तर: (a) : रस को काव्य की आत्मा कहा जाता है। संस्कृत में कहा गया है कि "रसात्मकम् वाक्यम् काव्यम्" अर्थात् रसयुक्त वाक्य ही काव्य है। रस अन्तःकरण की वह शक्ति है, जिसके कारण इन्द्रियाँ अपना काम करती हैं।
Advertisement
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. अनिवार्य संस्कृत में उच्चारण दोष के दो प्रमुख कारण बताइए।
उत्तर: अनिवार्य संस्कृत के उच्चारण के निम्नलिखित दोष है
- संस्कृत ध्वनियों तथा उनके उच्चारण स्थान के ज्ञान में अपूर्णता।
- ध्वनि व्यवस्था, लय, बल, स्वराघात, गति, विराम आदि के उच्चारण तत्वों के ज्ञान में कमी।
- उच्चारण दोष के लिए कंठ, तालु, ध्वनि यंत्रों का दोष पूर्ण होना।
- भाषा उच्चारण में पैतृक अनुसरण के कारण भी त्रुटि होती है।
प्रश्न 7. नीति का कोई श्लोक लिखिए।
उत्तर: रूप यौवन सम्पन्नाः विशाल कुल सम्भवाः।
विद्याहीनाः न शोभन्ते निर्गन्धाः इव किंशुकाः ॥
अर्थ: व्यक्ति कितना भी रूपवान हो, यौवन से भरा हो, क्यों न किसी महान कुल में जन्मा हो, यदि वह विद्या रूपी धन से वंचित है। तो उसकी वहीं स्थिति होती है, जैसे बिना खुशबू के पलाश के पुष्प की होती है।
प्रश्न 8. कहानी के दो प्रमुख प्रकारों के नाम लिखिए।
उत्तर: कहानी के निम्नलिखित प्रकार होते हैं -
- धार्मिक कहानियाँ
- एतिहासिक कहानियाँ
- सामाजिक कहानियाँ
- यर्थाथवादी कहानियाँ
- आदर्शवादी कहानियाँ
- समस्यात्मक कहानियाँ
- घटना प्रधान कहानी।
- चरित्र प्रधान कहानी।
- वातावरण प्रधान कहानी।
- भाव प्रधान कहानी।
- मनोविश्लेषणात्मक कहानी
प्रश्न 9. 'क्ष' वर्ण किन वर्णों के संयोग से बना है?
उत्तर: संयुक्त वर्ण जब दो भिन्न ध्वनियों में से एक अपूर्ण हो दूसरी पूर्ण हो तो दोनों मिलकर संयुक्त व्यंजन का निर्माण करते हैं।
जैसे -
क्ष = क् + ष
त्र = त् + र
ज्ञ = ज् + ञ
श्र = श् + र
प्रश्न 10. हिन्दी गद्य की दो विधियो के नाम लिखिए।
उत्तर: हिन्दी साहित्य में गद्य लेखन की विभिन्न विधियाँ है। जो निम्नलिखित हैं-कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध, जीवनी, आत्मकथा आदि।
प्रश्न 11. स्वर्ण शब्द का पर्यायवाची लिखिए।
उत्तर: समान अर्थ का बोध कराने वाले विभिन्न शब्द समूह को पर्यायवाची कहते हैं। स्वर्ण का पर्यायवाची शब्द कंचन, हेम, कनक, सुवर्ण, हिरण्य जातरूप आदि।
Advertisement
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. जीवनी तथा आत्मकथा में कोई चार अन्तर बताइए।
उत्तर:
| जीवनी | आत्मकथा |
|---|---|
| 1. जीवनी किसी के जीवन पर आधारित होती है। | 1. आत्मकथा में लेखक की स्वयं की कथा होती है। |
| 2. जीवनी संस्मरणात्मक नहीं होती है। | 2. आत्मकथा संस्मरणात्मक होती है। |
| 3. जीवनी में लेखक किसी अन्य के जीवन की घटनाओं का चित्रण करता है। | 3. जबकि आत्मकथा में लेखक के जवीन की घटनाओं का चित्रण होता है। |
| 4. जीवनी में लेखक द्वारा किसी साहित्यकार के जीवन के विशेष विषय में लिखा विवरण होता है। | 4. आत्मकथा में किसी साहित्यकार द्वारा स्वयं के किसी विशेष पर लिखा विवरण होता है। |
प्रश्न 13. प्रत्यय एवं उपसर्ग में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: उपसर्ग: वे शब्दांश या अवयव जो किसी शब्द के पहले जुड़कर उसका विशेष अर्थ बनाते है, उन्हें उपसर्ग कहा जाता है। उपसर्ग का अर्थ होता समीप बैठना।
उदाहरण:
प्र + हार = प्रहार (इसमें 'प्र' उपसर्ग है)
अनु + पालन = अनुपालन (इसमें 'अनु' उपसर्ग है)
अति + क्रमण = अतिक्रमण ('अति' उपसर्ग)
आ + लेख = आलेख ('आ' उपसर्ग)
प्रत्यय - प्रत्यय वे शब्द होते हैं, जो दूसरे शब्दों के अन्त में जुड़कर अपनी प्रकृति के अनुसार शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते है।
उदाहरण -
लघु + ता = लघुता
बड़ा + आई = बड़ाई
सुन्दर + ता = सुन्दरता
भुल + अक्कड़ = भुलक्कड़
उपसर्ग एवं प्रत्यय में अन्तर:
| उपसर्ग | प्रत्यय |
|---|---|
| उपसर्ग शब्द के मूल शब्द के पहले जोड़े जाते हैं ताकि उसका अर्थ परिवर्तित हो सके। | प्रत्यय शब्द के मूल शब्द के बाद जोड़े जाते हैं ताकि उसका व्याकरणिक या संदार्भिक अर्थ बदला जा सके। |
| उपसर्ग बड़े परिवर्तन के साथ नए शब्द बना सकते हैं। | प्रत्यय आमतौर पर मौजूद शब्द को विभिन्न संदर्भों में उपयुक्त बनाने के लिए उपयोग होते हैं। |
| उपसर्ग शब्द से क्रिया या स्थिति के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्रदान करते हैं। | प्रत्यय शब्द को शब्द के विशिष्ट गुण या विशेषताओं की ओर संकेत करते हैं। |
प्रश्न 14. मौन वाचन किसे कहते हैं?
उत्तर: मौन वाचन: मौन वाचन जिसे आत्म-पाठ भी कहा जाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति शब्दों को बिना बोले अपने मन में पढ़ता है। यह एक महत्वपूर्ण कौशल है, जो पढ़ने की गति और समझ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
मौन वाचन का उद्देश्य:
- तथ्यों के स्मरण शक्ति में विकास करना।
- बोध-ज्ञान की गति में वृद्धि करना।
- पढ़े गये वाक्य या वाक्यांश के समझने की क्षमता उत्पन्न करना।
- पढ़ने की गति को तीव्र करना।
- विद्याथियों में शब्द तथा सूक्ति भण्डार में वृद्धि करना।
- मौन वाचन से पढ़ने की गति में वृद्धि होना।
- यह शब्दावली को विकसित करने तथा भाषा की समझ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- जब व्यक्ति मौन वाचन में कुशल हो जाता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ जाता है।
प्रश्न 15. अनुच्छेद का उचित शीर्षक चयन करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर: अनुच्छेद का उचित शीर्षक चयन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए -
- अनुच्छेद के प्रारम्भिक व अंतिम भाग में ही शीर्षक प्रायः निहित होता है, इसलिए इन भागों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
- अनुच्छेद को तब तक पढ़ना चाहिए जब तक की उसका भावार्थ भली-भाँति समझ में न आ जाए।
- अनुच्छेद के महत्वपूर्ण अंशों को रेखांकित कर लेना चाहिए।
- शीर्षक संक्षिप्त, सारगर्भित, विषयानुसार चयनित करना चाहिए।
- अनुच्छेद में उपर्युक्त शीर्षक ना मिलने पर भावार्थ को समझ कर उपर्युक्त शीर्षक बनाकर लिखना चाहिए।
प्रश्न 16. कविता शिक्षण के उद्देश्यों के बारे में लिखिए।
उत्तर: कविता शिक्षण के उद्देश्य
- छात्रों को कविता पाठ सुनने योग्य बनाना।
- छात्रों को विभिन्न काव्य शैलियों से परिचित कराना।
- छात्रों में कविता के प्रति रूचि व लगाव उत्पन्न करना।
- छात्रों में कल्पना शक्ति व बोध शक्ति का विकास कराना।
- कविता के प्रति रूचि उत्पन्न कर काव्य रचना के लिए प्रोत्साहित करना।
- छात्रों में भाषा सौन्दर्य को परखने की क्षमता का विकास करना।
- कविता के जरिए छात्रों को देशकाल, समाज, वातावरण तथा सभ्यता से परिचित करना।
- छात्रों को उचित यति गति व भावों के अनुसार कविता वाचन के योग्य बनाना।
प्रश्न 17. विशेष्य किसे कहते हैं? सोदाहरण बताइए।
उत्तर: विशेष्य: ऐसे शब्द जो संज्ञा व सर्वनाम की विशेषता बताते है, इन्हें विशेषण कहते है, परन्तु जिस वाक्य में जिस वस्तु की विशेषता बताई जा रही है, तो उसे विशेष्य कहते हैं।
उदाहरण: संतरा बहुत खट्टा है। उपयुक्त वाक्य में संतरा विशेष्य है और बहुत खट्टा संतरे की विशेषता बता रहा है, इसलिए यह विशेषण है।
प्रश्न 18. हिन्दी वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए-
(1) पेड़ से पत्ते गिरते हैं।
(2) राम घर जाता है।
उत्तर:
(i) पेड़ से पत्ते गिरते है।
वृक्षात पत्राणि पतन्ति।
(ii) राम घर जाता है।
रामः गृहम् गच्छति।
Semester 4 की Complete तैयारी
- Official Syllabus
- Comprehensive Notes
- Quick Revision Notes
- Visual Revision Notes
- Audio Revision
- Solved MCQs
- MCQ Tests
- 2015–2025 Previous Year Papers
- Repeated Exam Questions
- 10 Model Papers