बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. "शिक्षा वह है जो जीवन को सम्पूर्ण सत्ता के साथ स्थापित करने की शक्ति होती है।" यह विचार किसका है?
(a) महात्मा गांधी
(b) ऐरिस
(c) रबीन्द्र नाथ टैगोर
(d) स्वामी विवेकानन्द ।
उत्तर: (c) : रविन्द्र नाथ टैगोर के अनुसार, "शिक्षा वह है, जो जीवन को सम्पूर्ण सरलता के साथ स्थापित करने की शक्ति होती है।"
प्रश्न 2. गिजूभाई बधेका द्वारा लिखित पुस्तक है-
(a) दास कैपिटल
(b) डिस्कवरी ऑफ इण्डिया
(c) माई एक्सपेरिमेन्ट्स विद टूथ
(d) प्राथमिक शाला में भाषा शिक्षा।
उत्तर: (d) : प्राथमिक शाला में भाषा शिक्षा गिजुभाई बधेका द्वारा लिखित पुस्तक है।
प्रश्न 3. पाठशाला को 'बाग', शिक्षा को 'पौधा' व शिक्षक को 'माली' किसने कहा है?
(a) फ्रॉबेल
(b) रूसो
(c) मॉण्टेसरी
(d) जॉन ड्यूबी।
उत्तर: (a) : फ्राबेल ने पाठशाला को 'बाग', शिक्षा को 'पौधा' व शिक्षक को 'माली' कहा है।
प्रश्न 4. शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है-
(a) मानसिक विकास
(b) शारीरिक विकास
(c) सर्वांगीण विकास
(d) सामाजिक विकास।
उत्तर: (c) : शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य सर्वांगीण विकास है।
प्रश्न 5. शिक्षक द्वारा छात्रों में राष्ट्रीय सद्भावना का विकास किया जा सकता है-
(a) दण्ड देकर
(b) पुस्तकों को पढ़ाकर
(c) शिक्षकों द्वारा स्वयं इसका अमल करके
(d) समझा करके।
उत्तर: (c) : शिक्षक द्वारा छात्रों में राष्ट्रीय सद्भावना का विकास शिक्षकों द्वारा स्वयं इसका अमल करके किया जा सकता है।
प्रश्न 6. "मनुष्य की अन्तर्निहित पूर्णता को अभिव्यक्त करना ही शिक्षा है।" यह विचार किसका है?
(a) रबीन्द्र नाथ टैगोर
(b) स्वामी विवेकानन्द
(c) अरस्तू
(d) महात्मा गाँधी।
उत्तर: (b) : स्वामी विवेकानन्द के अनुसार, "मनुष्य की अन्तर्निहित पूर्णता को अभिव्यक्त करना ही शिक्षा है।"
प्रश्न 7. अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है?
(a) 41
(b) 43
(c) 45
(d) 49
उत्तर: (c) : अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 45 में किया गया है।
प्रश्न 8. महात्मा गाँधी के दर्शन के अनुसार छात्रों की क्रियाशीलता के लिए पाठ्यक्रम में आवश्यकता है-
(a) भूगोल विषय
(b) हस्तकला विषय
(c) इतिहास विषय
(d) विज्ञान विषय।
उत्तर: (b) : महात्मा गांधी के दर्शन के अनुसार छात्रों की क्रिया-शीलता के लिए पाठ्य-क्रम में हस्तकला विषय की आवश्यकता है।
प्रश्न 9. शिक्षा में प्रयोजनवादी शिक्षा होती है-
(a) अध्यापक केन्द्रित
(b) विषय केन्द्रित
(c) पाठ्यक्रम केन्द्रित
(d) अनुभव केन्द्रित।
उत्तर: (d) : अनुभव केन्द्रित शिक्षा में प्रयोजनवादी शिक्षा होती है।
प्रश्न 10. शिक्षा में निस्पन्दन सिद्धान्त किसने दिया था?
(a) हण्टर
(b) मैकाले
(c) वुड
(d) फ्रांसिस ।
उत्तर: (b) : शिक्षा में निस्पन्दन सिद्धान्त मैकाले ने दिया था।
प्रश्न 11. ऐसी शिक्षा जिसमें किसी निश्चित समय, पाठ्यक्रम, विद्यालय की आवश्यकता नहीं होती है-
(a) औपचारिक शिक्षा
(b) वैकल्पिक शिक्षा
(c) अनौपचारिक शिक्षा
(d) सतत शिक्षा।
उत्तर: (c) : अनौपचारिक शिक्षा में किसी निश्चित समय, पाठ्यक्रम, विद्यालय की आवश्यकता नहीं होती है।
प्रश्न 12. "सीखने में स्वतंत्रता एवं निरन्तरता आवश्यक है।" यह विचार किसका है?
(a) फ्रॉबेल
(b) हल
(c) डाल्टन
(d) सिम्पसन।
उत्तर: (a) : फ्राबेल के अनुसार, "सीखने में स्वतन्त्रता एवं निरन्तरता आवश्यक है।"
प्रश्न 13. बौद्ध शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था-
(a) हस्तिनापुर
(b) नालन्दा
(c) कोलकाता
(d) अहमदाबाद।
उत्तर: (b) : बौद्ध शिक्षा का प्रमुख केन्द्र नालन्दा विहार था।
प्रश्न 14. सभी धर्मों के प्रति सहनशील अध्ययन को प्रोत्साहित करने का सुझाव किसने दिया ?
(a) वर्धा योजना
(b) कामत योजना
(c) कोठारी योजना
(d) राधाकृष्णन् योजना
उत्तर: (c) : सभी धर्मों के प्रति सहनशील अध्ययन को प्रोत्साहित करने का सुझाव कोठारी योजना अथवा कोठारी आयोग ने दिया था।
प्रश्न 15. जॉन ड्यूवी द्वारा लिखित पुस्तक है-
(a) द रिपब्लिक
(b) दास कैपिटल
(c) सीमार्क
(d) डेमोक्रेसी एण्ड एजुकेशन।
उत्तर: (d) : जान ड्यूवी द्वारा लिखित पुस्तक डेमोक्रेसी एण्ड एजुकेशन है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16. बुनियादी शिक्षा का जनक माना जाता है।
उत्तर: महात्मा गांधी जी को बुनियादी शिक्षा का जनक माना जाता है। इसे वर्धा शिक्षा के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 17. एन.सी.टी.ई. से सम्बन्धित उ.प्र. का कार्य कहाँ से होता है?
उत्तर: NCTE से सम्बन्धित उ.प्र. का कार्य दिल्ली में होता है।
प्रश्न 18. ग्राम शिक्षा समिति का अध्यक्ष होता है।
उत्तर: ग्राम शिक्षा समिति का अध्यक्ष ग्राम सरपंच अर्थात् ग्राम प्रधान होता है।
प्रश्न 19. बौद्धकालीन शिक्षा के प्रमुख उद्देश्य बताइए।
उत्तर: बौद्ध-कालीन शिक्षा के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
- बौद्ध-धर्म का प्रचार-प्रसार करना।
- चरित्र का निर्माण करना।
- मोक्ष की प्राप्ति।
- व्यक्तित्व का विकास करना।
प्रश्न 20. मूल्य शिक्षा का अर्थ बताइए।
उत्तर: मूल्य शिक्षा छात्रों को शैक्षणिक अनुभव सृजित करने की प्रक्रिया है जो मानसिक रूप से अपना समस्त विकास करें।
प्रश्न 21. छात्र-छात्राओं में मूल्यों के विकास हेतु कौन-कौन से जनसंचार साधन हैं?
उत्तर: छात्र-छात्राओं में मूल्यों के विकास हेतु टेलीविजन, चलचित्र, रेडियो, टी.वी. तथा इण्टरनेट आदि जनसंचार के साधन हैं।
प्रश्न 22. भूमण्डलीय तापवृद्धि किसे कहते हैं?
उत्तर: ग्रीन हाउस प्रभाव के कारण पृथ्वी की सतह के औसत तापमान में वृद्धि को भूमण्डलीय तापन कहा जाता है।
प्रश्न 23. किन्हीं चार मानवीय मूल्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: सत्य, ईमानदारी, आत्म-निर्भरता तथा मानवता इत्यादि मानवीय मूल्य हैं।
प्रश्न 24. जल संचयन का मूल सिद्धान्त क्या है?
उत्तर: जल संचयन का मूल सिद्धान्त बारिश के पानी को तालाबों और छोटे जल स्रोतों में जमा करना है।
प्रश्न 25. जल प्रदूषण को दूर करने के उपाय बताइए।
उत्तर: जल प्रदूषण को दूर करने के उपाय निम्नलिखित हैं।
- शहर तथा गाँव की नालियों में बहने वाले हानिकारक गन्दे पदार्थों को नदियों में नहीं छोड़ना चाहिए।
- नदियों के निकट गन्दे बर्तन तथा मरीजों के कपड़े नहीं धोने चाहिए।
- नदियों में मृत पशुओं के बहाने पर रोक लगा देनी चाहिए।
- नदी तथा तालाबों में पशुओं को नहलाने और वाहनों को धोने पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए।
प्रश्न 26. वैदिक साहित्य में शिक्षा शब्द का प्रयोग किन अर्थों में किया गया?
उत्तर: वैदिक साहित्य में शिक्षा शब्द का प्रयोग विद्या, ज्ञान बोध और विनय से है।
प्रश्न 27. बालिका शिक्षा का आशय बताइए।
उत्तर: भारतीय परिवेश में बालिकाओं के विषय में शिक्षा की पृष्ठभूमि अत्यन्त ही संघर्षों से परिपूर्ण रही है। भारतीय संस्कृति की पितृ सत्तात्मक विशेषताएँ बालकों की तुलना में बालिकाओं को विकास के कम अवसर प्रदान करती है परन्तु अब बदलते परिवेश में नारी भी पुरुषों के समान शिक्षित हो रही हैं।
प्रश्न 28. अनौपचारिक शिक्षा का उद्देश्य बताइए।
उत्तर: अनौपचारिक शिक्षा का पाठ्य-क्रम छात्रों की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया जाता है। यह शिक्षा पूर्व विचारित नहीं होती है। यह पत्राचार, सम्पर्क कार्यक्रमों तथा जन संचार के साधनों द्वारा प्रदान की जाती है।
प्रश्न 29. दूरस्थ शिक्षा का अर्थ बताइए।
उत्तर: दूरस्थ शिक्षा पत्राचार, जन संचार के साधनों द्वारा प्रदान की जाती है। इसके लक्ष्य और उद्देश्य निश्चित नहीं होते हैं। और न ही कोई निश्चित पाठ्य-क्रम, पाठ्य-वस्तु या समय-सारणी होती है।
प्रश्न 30. शिक्षा और समाज का सम्बन्ध बताइए।
उत्तर: शिक्षा, समाज के एक पीढ़ी द्वारा अपने से निचली पीढ़ी को अपने ज्ञान के हस्तांतरण का प्रयास है। अतः शिक्षा की सुलभता और पर्याप्तता का किसी भी समाज के विकास में योगदान होता है। और वह सामाजिक ढांचे को बनाए रखता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 31. वैदिककालीन शिक्षा की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर: वैदिक कालीन शिक्षा की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
- वैदिक कालीन शिक्षा का स्वरूप मुख्यतया वैयक्तिक था। वैयक्तिक विभिन्नता के आधार पर शिक्षक प्रत्येक छात्र को ज्ञान व प्रशिक्षण देता था
- शिक्षा पुस्तकीय न होकर व्यावहारिक होती थी
- सार्वजनिक व निःशुल्क शिक्षा की वैदिक काल में व्यवस्था थी
- शिक्षा में आवासीय व्यवस्था थी।
- वैदिक कालीन शिक्षा में वेदों का ज्ञान प्रमुख रूप से दिया जाता था।
प्रश्न 32. मध्यकालीन शिक्षा के उद्देश्य बताइए।
उत्तर: मध्यकालीन शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
- मध्यकालीन शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य इस्लाम धर्म एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना था
- मध्यकालीन शिक्षा का एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य इस्लाम के अनुयायियों में ज्ञान के प्रकाश का विस्तार करना था।
- मुस्लिम श्रेष्ठता स्थापित करना मुस्लिम शासकों का अन्य उद्देश्य था
- मुसलमानों में धार्मिक कट्टरता का समावेश करना मध्यकालीन शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य था
प्रश्न 33. वर्तमान में शिक्षा के उद्देश्यों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों को बताइए।
उत्तर: शिक्षा का उद्देश्य व्यापक होता है तथा उनके उद्देश्य विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं-
- दार्शनिक कारक
- सांस्कृतिक कारक
- समाजशास्त्रीय कारक
- आर्थिक कारक
- राजनीतिक कारक
- धार्मिक कारक
प्रश्न 34. महात्मा गाँधी की शैक्षिक विचारधारा को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: महात्मा गाँधी बालकों को उनके जीवन से सम्बंधित व्यावहारिक शिक्षा देने के पक्षधर थे, न कि किताबी ज्ञान देने के। महात्मा गाँधी स्थान पर आचरण आधारित शिक्षा के समर्थक थे
प्रश्न 35. "शिक्षा समाज का दर्पण है।" स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: शिक्षा के द्वारा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उत्तम शिक्षा ग्रहण करके ही व्यक्ति समाज का उत्तरदायी घटक बनता है। शिक्षा से ही व्यक्ति सही रूप मे चिंतन करना सीखता है। अतः हम कह सकते हैं कि शिक्षा समाज का दर्पण है क्योंकि बच्चे के विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
प्रश्न 36. मारिया मॉण्टेसरी के शिक्षा पद्धति का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: मारिया मॉण्टेसरी की शिक्षा पद्धति में एक तैयार पर्यावरण के भीतर मुक्त गतिविधि को प्रोत्साहित किया जाता है। इस शिक्षण को शब्द संज्ञा का शिक्षण नाम दिया जा सकता है। मॉण्टेसरी शिक्षण पद्धति में ऐसे शिक्षण को बौद्धिक शिक्षण के नाम से सम्बोधित किया जाता है।
प्रश्न 37. वुड डिस्पैच की प्रमुख विशेषताएँ बताइए
उत्तर: 1854 में वुड के डिस्पैच में सुझाव दिया गया कि प्राथमिक विद्यालयों को स्थानीय भाषाओं को अपनाना चाहिए। प्रेषण के माध्यम से, वुड ने यह भी सुझाव दिया कि कालेज स्तर की शिक्षा के लिए अंग्रेजी माध्यम होना चाहिए। इसमें स्त्री शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा तथा मुसलमानों की शिक्षा के लिए विशेष प्रयास तथा व्यवस्था की गयी। इस घोषणा पत्र में विश्वविद्यालयों की स्थापना, शिक्षा विभाग, जनसाधारण की शिक्षा, सहायता अनुदान की स्थापना की सिफारिशें की गयीं।
प्रश्न 38. सामाजिक परिवर्तन में शिक्षक एवं विद्यालय की भूमिका बताइए।
उत्तर: सामाजिक परिवर्तन में एक शिक्षक ही विद्यालय में अपने विद्यार्थी का जीवन गढ़ता है। एक शिक्षक अपने जीवन के अंत तक मार्गदर्शक की भूमिका अदा करता है और समाज को राह दिखाता है। तभी शिक्षक को समाज में उच्च दर्जा दिया जाता है।
प्रश्न 39. आदर्शवाद के अनुसार शिक्षा का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: आदर्शवाद के अनुसार शिक्षा से आशय ज्ञान, अनुभव, सामाजिक तैयारी, मानवता से परिपूर्ण गुणों का विकास, समायोजन, आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण कराना तथा ईश्वर के गुणों की प्राप्ति कराना है। आदर्शवाद का जनक यूनानी दार्शनिक एवं राजनीतिक चिंतक प्लेटो को माना जाता है।
प्रश्न 40. विद्यालय के विकास में समुदाय की भूमिका बताइए।
उत्तर: विद्यालय के विकास में समुदाय की सक्रिय भूमिका विद्यालय विकास योजना बनाने, शैक्षणिक उपलब्धियों के निरीक्षण और बजट आबंटन पर नियन्त्रण में सहायता करती है। समुदाय विद्यालय को अच्छा वातावरण प्रदान करके बच्चों के विकास में सहायता करता है। अतः विद्यालय-समुदाय का हिस्सा है और इसलिए समुदाय का विकास विद्यालय की सम्बद्धता द्वारा सम्भव है।