Home
App Install Updates
Home PYQs Semester 4 सामाजिक अध्ययन 2025
PYQ 2025 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2025

UP DELED Semester 4 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2025 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. नाना साहब के दत्तक पुत्र थे-

(a) बाजीराव

(b) तात्या टोपे

(c) शिवाजी

(d) रानी लक्ष्मीबाई

उत्तर: (a): नाना साहब के दत्तक पुत्र बाजीराव थे।

प्रश्न 2. कुँवर सिंह किस राज्य के जमींदार थे-

(a) बैरकपुर

(b) अवध

(c) बिठूर

(d) जगदीशपुर

उत्तर: (d) : कुँवर सिंह बिहार राज्य के जगदीशपुर के जमींदार थे।

प्रश्न 3. सत्य शोधक समाज की स्थापना किसने की थी-

(a) राजा राम मोहन राय

(b) ऐनी बेसेण्ट

(c) दादा भाई नौरोजी

(d) ज्योतिबा फुले

उत्तर: (d) : ज्योतिबा फुले ने 24 सिंतबर 1873 को पुणे, महाराष्ट्र में एक सामाजिक सुधार, संगठन, सत्य शोधक समाज की स्थापना की।

प्रश्न 4. योजना आयोग, नीति आयोग कब बना-

(a) सन् 2014

(b) सन् 2015

(c) सन् 2016

(d) सन् 2017

उत्तर: (b): 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग के स्थान पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक संकल्प पर नीति आयोग का गठन किया गया।

प्रश्न 5. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला कौन सा हैं-

(a) कानपुर

(b) प्रयागराज

(c) गौतमबुद्ध नगर

(d) वाराणसी

उत्तर: (c): 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला गौतम बुद्ध नगर है।

प्रश्न 6. 'चारकुला' प्रमुख लोकनृत्य हैं-

(a) बुन्देलखण्ड

(b) पूर्वांचल

(c) अवध

(d) ब्रजभूमि

उत्तर: (d) : 'चारकुला' नृत्य एक प्रमुख लोकनृत्य है जो ब्रज क्षेत्र, उत्तर प्रदेश से सम्बधित है। यह नृत्य विशेष रूप से होली के तीसरे दिन और राधा अष्टमी के अवसर पर किया जाता है। इस नृत्य में, महिलाएँ भगवान कृष्ण के गानों पर नृत्य करती हैं।

प्रश्न 7. 'बन्दी - जीवन' पुस्तक के लेखक थे-

(a) भगत सिंह

(b) सचीन्द्र सन्याल

(c) राजगुरू

(d) सुखदेव

उत्तर: (b) : 'बन्दी जीवन' पुस्तक के लेखक सचीन्द्र सन्याल थे। सन्याल एक भारतीय क्रांतिकारी थे।

प्रश्न 8. किसी स्थान पर लम्बे समय तक पाये जाने वाली मौसमी दशाओं को कहते हैं।

(a) मौसम

(b) जलवायु

(c) ऋतु

(d) मानसून

उत्तर: (b): किसी स्थान पर लम्बे समय तक पाये जाने वाली मौसम दशाओं को जलवायु कहते है। मौसमी अल्पकालिक वायुमंडलीय दशाओं को दर्शाता है।

प्रश्न 9. माउण्ट एवरेस्ट स्थित हैं।

(a) नेपाल हिमालय

(b) कश्मीर हिमालय

(c) कुमायूँ हिमालय

(d) असम हिमालय

उत्तर: (a): माउण्ट एवरेस्ट नेपाल हिमालय में स्थित है माउंट एवरेस्ट को विश्व की सबसे ऊँची चोटी माना जाता है। यह नेपाल और चीन (तिब्बत) की सीमा पर स्थित है।

प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कहा जाता हैं-

(a) आगरा

(b) मेरठ

(c) लखनऊ

(d) कानपुर

उत्तर: (d): उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कानपुर को कहा जाता है।

प्रश्न 11. रानीगंज कोयला क्षेत्र कहाँ हैं।

(a) झारखण्ड

(b) ओड़िसा

(c) पश्चिम बंगाल

(d) छत्तीसगढ़

उत्तर: (c): रानीगंज कोयला क्षेत्र पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में स्थित है। यह आसनसोल और दुर्गापुर उपखंडों में फैला हुआ है।

प्रश्न 12. उत्तर प्रदेश में पुरातत्व विभाग की स्थापना हुई-

(a) 1950 ई.

(b) 1951 ई.

(c) 1952 ई.

(d) 1954 ई.

उत्तर: (b): उत्तर प्रदेश में पुरातत्व विभाग की स्थापना 1951 ई में हुई थी।

प्रश्न 13. देशबन्धु कहे जाते थे-

(a) चितरंजन दास

(b) सुभाषचन्द्र बोस

(c) मोतीलाल नेहरू

(d) भगतसिंह

उत्तर: (a): चिंतरंजन दास को 'देशबन्धु' के नाम से भी जाना जाता था, जिसका अर्थ है 'राष्ट्र का मित्र'। सुभाष चन्द्र बोस को 'नेताजी' के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 14. ओबरा ताप विद्युत केन्द्र स्थित हैं-

(a) उत्तर प्रदेश

(b) पंजाब

(c) मध्य प्रदेश

(d) दिल्ली

उत्तर: (a): ओबरा ताप विद्युत केन्द्र भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले के ओबरा नामक स्थान पर है।

प्रश्न 15. भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री थे-

(a) बी. आर. अम्बेडकर

(b) सरदार वल्लभ भाई पटेल

(c) गोविन्द वल्लभ वंत

(d) सी. राजगोपालचारी

उत्तर: (b) : सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री थे। वह 15 अगस्त, 1947 से 15 दिसम्बर 1950 तक इस पद पर रहे। यह भारत के प्रथम गृहमंत्री भी थे।

Advertisement

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. 1857 की क्रान्ति के चार कारण बताइए।

उत्तर: 1857 की क्रान्ति के चार कारण निम्न हैं-

  • राजनैतिक कारणः राजनैतिक कारणों में लॉर्ड बेलेजली की सहायक संधि, लार्ड डलहौजी की हड़प नीति, नाना साहब की पेंशन बंद करना, सतारा और नागपुर पर ब्रिटिश का कब्जा आदि प्रमुख राजनीतिक कारण थे।
  • आर्थिक कारणः भारतीय कारीगरों से उनकी रोजी रोटी छिनना अंग्रेजी की व्यापारिक नीति और ब्रिटिश साम्राज्य की स्थायी बंदोबस्त की नीति आदि।
  • सामाजिक तथा धार्मिक कारणः 1856 का धार्मिक निर्योग्यता, सती प्रथा को समाप्त करना, अंग्रेजी शिक्षा और ईसाई प्रचारकों द्वारा अन्य धर्मो की निंदा करना आदि।
  • सैनिक कारणः भारतीय सैनिकों को समुद्र पर लड़ने के लिए भेजना, भारतीय सैनिकों के साथ अभद्र व्यवहार, चर्बी वाले कारतूस का जबरन उपयोग करना, भारतीयों के साथ भेदभाव आदि प्रमुख सैनिक कारण थे।

प्रश्न 17. ब्रह्म समाज की स्थापना कब और किसने की?

उत्तर: ब्रह्म समाज की स्थापना 1828 में राजा राम मोहन राय ने की थी। यह एक भारतीय सामाजिक धार्मिक सुधार आंदोलन था जो एकेश्वरवाद, तर्कवाद और सामाजिक बुराईयों के उन्मूलन के लिए काम करता था। ब्रह्म समाज की स्थापना के बाद, राजा राम मोहन राय ने सती प्रथा, बाल विवाह और जाति व्यवस्था जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आंदोलन किया।

प्रश्न 18. राष्ट्रीय आन्दोलन में उदारवादी चार नेताओं के नाम बताइए।

उत्तर: राष्ट्रीय आंदोलन में उदारवादी चार नेताओं में शामिल हैं-

  • (1) दादा भाई नौरोजी
  • (2) फिरोजशाह मेहता
  • (3) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
  • (4) गोपाल कृष्ण गोखले

प्रश्न 19. साइमन कमीशन ने अपनी रिपोर्ट कब प्रस्तुत की थी?

उत्तर: साइमन कमीशन ने 27 मई 1930 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। साइमन कमीशन भारतीय संवैधानिक समस्याओं की जांच करने और सुधार के लिए सिफारिशें प्रदान करने के लिए 1928 में ब्रिटिश भारत में लाया गया आयोग है।

प्रश्न 20. गोला गोकरन नाथ मेला कहाँ लगता हैं?

उत्तर: गोला गोकरन नाथ मेला लखीमपुर खीरी जिले, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ में लगता है। यह एक हिंदू तीर्थ स्थल है सावन और महाशिवरात्रि के दौरान लाखों भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए यहां आते है।

प्रश्न 21. पहला विश्व खाद्यान्न दिवस कब मनाया गया था?

उत्तर: पहला विश्व खाद्यान्न दिवस 16 अक्टूबर 1981 को मनाया गया था। विश्व खाद्य दिवस, संयुक्त राष्ट्र ने खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।

प्रश्न 22. प्रधानमंत्री जनधन योजना कब आरम्भ हुई थी?

उत्तर: प्रधानमंत्री जनधन योजना की घोषणा 15 अगस्त 2014 को तथा इसका शुभारम्भ 28 अगस्त 2014 को भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया। प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के तहत कोई भी व्यक्ति जीरो बैलेंस खाता खोल सकता है।

प्रश्न 23. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष थे.

उत्तर: संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद थे। डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष थें। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को 11 दिसंबर 1946 को इस पद के लिए चुना गया था।

प्रश्न 24. भारत में सर्वाधिक साक्षरता दर किस राज्य की हैं?

उत्तर: भारत में केरल राज्य की साक्षरता दर सबसे अधिक है, जो 96.2% है। (नोट: 20 मई 2025 के रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बन गया। मिजोरम की साक्षरता दर 98.2% तक पहुँच गई है।)

प्रश्न 25. विटिकल्चर किसे कहते हैं?

उत्तर: विटिकल्चरः- विटिकल्चर, अंगूरों की खेती और उनके प्रबंधन से संबंधित उद्यान विज्ञान की एक शाखा है। यह अंगूरों की बोआई, देखभाल, पोषण, रोग नियंत्रण और कटाई से संबंधित है। विटिकल्चर वाइन उत्पादन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रश्न 26. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर: भौगोलिक क्षेत्र पृथ्वी की सतह पर एक ऐसा क्षेत्र है जो अपनी विशिष्ट विशेषताओं जैसे संसाधन संपदा, जलवायु तथा पौधे और पशु जीवन के कारण अलग अलग होता हैं। भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32,87, 263 वर्ग किमी हैं।

प्रश्न 27. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता हैं?

उत्तर: विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता हैं। इसकी स्थापना 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन में की गई थी। यह पहली बार वर्ष 1974 में मनाया गया था। प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस का विषय 'केवल एक पृथ्वी' था।

प्रश्न 28. कैगा परमाणु ऊर्जा केन्द्र कहाँ स्थित है?

उत्तर: कैगा परमाणु ऊर्जा स्टेशन कर्नाटक के कैगा में स्थित एक परमाणु ऊर्जा उत्पादन स्टेशन हैं। मार्च 2000 से संयंत्र संचालन में है और इसे भारत के परमाणु ऊर्जा निगम द्वारा संचालित किया जाता हैं। परमाणु ऊर्जा भारत में बिजली का पांचवा सबसे बड़ा स्त्रोत हैं।

प्रश्न 29. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब की गयी?

उत्तर: सैन फ्रांसिस्कों सम्मेलन समाप्त होने के चार महीने बाद, संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया, जब चीन, फ्रांस, सोवियत संघ युनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और अधिकांश अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा इसके चार्टर की पुष्टि की गई

Advertisement

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. भारत में खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सविस्तार वर्णन कीजिए।

उत्तर: भारत ने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय आर्थिक विकास किया है और यह विश्व की सबसे तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हालॉकि भारतीय अर्थव्यवस्था की विभिन्न उपलब्धियों के बावजूद देश में गरीबी और खाद्य असुरक्षा की स्थिति अभी भी चिंता का विषय हैं। खाद्य या आहार को किसी व्यक्ति के भरण पोषण, विकास और वृद्धि के लिये मूलभूत आवश्यकता माना जाता है।

  • 2024 के वैश्विक भूख सूचकांक में, भारत 2024 जीएचआई स्कोर की गणना करने के लिए पर्याप्त डेटा वाले 127 देशों में से 105 वें स्थान पर है। 2024 के वैश्विक भूख सूचकांक में 27.3 के स्कोर के साथ, भारत में भूख का स्तर गंभीर हैं।
  • जून 1997 में भारत सरकार ने गरीबों पर ध्यान केंद्रित करते हुए लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली शुरू की। यह एक ऐसा तंत्र है जिसके तहत सरकार, गरीब और कमजोर वर्गों को सस्ती कीमतों पर आवश्यक वस्तुएँ जैसे अनाज, चीनी, और तेल प्रदान करती है। यह प्रणाली, भारतीय खाद्य निगम (FCI) के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाती है, और राज्य सरकारें वितरण की प्रक्रिया का प्रबंधन करती है।

प्रश्न 32. उत्तर प्रदेश के प्राकृतिक प्रदेशों का वर्गीकरण कीजिए।

उत्तर: उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। प्रदेश के उत्तरी एवम् पूर्वी भाग की तरफ पहाड़ तथा पश्चिमी एवम् मध्य भाग में मैदान हैं। उत्तर प्रदेश को मुख्यतः तीन प्राकृतिक क्षेत्रों में वर्गीकृत या विभाजित किया जा सकता हैं।

  1. उत्तर में हिमालय का यह क्षेत्र बहुत ही ऊँचा नीचा और प्रतिकूल भू भाग हैं। यह क्षेत्र अब उत्तरांचल के अर्न्तगत आता है। इस क्षेत्र की स्थलाकृति बदलाव युक्त हैं। समुद्रतल से इसकी ऊँचाई 900 से 5000 मीटर तथा ढलान 150 से 600 मीटर। किलोमीटर हैं।
  2. मध्य में गंगा का मैदानी भागः यह क्षेत्र अत्यन्त ही उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी का क्षेत्र है। इसकी स्थलाकृति सपाट है। इस क्षेत्र में अनेक तालाब, झीलें और नदियाँ हैं। इसका ढलान 2 मीटर। किलोमीटर हैं।
  3. दक्षिण का विन्ध्याचल क्षेत्रः यह एक पठारी क्षेत्र हैं, तथा इसकी स्थलाकृति पहाड़ों और घाटियों से घिरी हुई है। इस क्षेत्र में पानी कम मात्रा में उपलब्ध हैं।

प्रश्न 33. सांस्कृतिक विरासत से आपका क्या आशय है? इसके संरक्षण हेतु अपने सुझाव दीजिए।

उत्तर: सांस्कृतिक विरासत एक कालातीत खजाना है जो जड़ों आकृतियों और पहचान से जुड़ता है और साझा इतिहास में एक खिड़की प्रदान करता हैं। इसमें ऐतिहासिक इमारतों, स्मारकों, परंपराओं, भाषाओं, कला, संगीत और लोक कथाओं सहित सांस्कृतिक पहचान के मूर्त और अमूर्त तत्व शामिल हैं। सांस्कृतिक विरासत समाज का प्रतिबिंब हैं, और इसका संरक्षण सांस्कृतिक विविधता को बनाए रखने, अपनेपन की भावना को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढ़ियों को ज्ञान हस्तांतरित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

संरक्षण हेतु सुझाव:

  • संस्थागत स्तर पर विरासत संरक्षण को एक कैरियर के रूप में मुख्यधारा में लाना।
  • संरचनात्मक सुरक्षा पर ध्यान देना।
  • घरेलू पर्यटकों के बीच नागरिक भावना को जाग्रत करना।
  • पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण करना।
  • सार्वजनिक अधिकारियों को उचित ध्यानाकर्षण की जरूरत।
  • उत्खनन और अन्वेषण की आधुनिक प्रणालियों का प्रयोग।

प्रश्न 34. भारत सरकार की प्रमुख स्वरोजगार योजनाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर: स्वरोजगार के लिए केन्द्र सरकार की योजनाएँ:- 'स्व-रोजगार' शब्द एक प्रकार का रोजगार है जिसमें एक व्यक्ति या समूह दूसरों के लिए काम करने के बजाय खुद के लिए काम करता है। और फर्म के लाभ से भुगतान प्राप्त करता है। भारत में स्वरोजगार से संबंधित कार्यक्रमों ने कई नागरिकों को रोजगार दिया है। और रोजगार के नए अवसर खोले हैं। भारत की केंद्र सरकार पूरे देश में लोगों को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाती हैं।

भारत में स्वरोजगार योजनाओं की सूची नीचे दी गई हैं।

  • एम्पायर योजना (2015)
  • प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना (1993)
  • स्वयं सहायता समूहों के लिए सूक्ष्म ऋण योजना
  • स्वरोजगार ऋण योजना
  • शहरी गरीबों के लिए स्वरोजगार कार्यक्रम योजना
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

प्रश्न 35. गरीबी की परिभाषा दीजिए एवं गरीबी हटाने के लिए अपने सुझाव दीजिए।

उत्तर: गरीबी की परिभाषा: सबसे व्यापक रूप से प्रचलित और समझी जाने वाली गरीबी की परिभाषा वैश्विक गरीबी को सिर्फ आर्थिक संदर्भ में मापती है प्रतिदिन ($2.15) से कम कमाई करना। इस माप के अनुसार, पर्याप्त वित्तिय संसाधनों के बिना कोई भी व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे आता है और जीवन के न्यूनतम मानक को पूरा करने में विफल रहता है।

विश्व बैंक के अनुसार, 'गरीबी भूख है गरीबी आश्रय की कमी हैं। गरीबी बीमार होना और डॉक्टर को न दिखा पाना हैं। गरीबी स्कूल न जाना और पढ़ना न जानना है। गरीबी नौकरी न होना हैं, भविष्य के लिए डर हैं, एक दिन में एक दिन जीना हैं। गरीबी गंदें पानी से होने वाली बीमारी के कारण बच्चे को खोना है। गरीबी शक्तिहीनता, प्रतिनिधित्व और स्वतंत्रता की कमी हैं।'

गरीबी हटाने के लिए सुझावः-

  • शिक्षा और कौशल विकासः अधिक निवेश, कौशल विकास कार्यक्रम, शिक्षित बेरोजगारी कम करना।
  • स्वास्थ्य सेवाः स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, रोगों की रोकथाम।
  • रोजगार सृजनः- रोजगार सृजन योजनाएं, लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा कृषि क्षेत्र का सशक्तिकरण।
  • सामाजिक सुरक्षाः सामाजिक सुरक्षा योजनाए, अन्नपूर्णा योजना।
  • वित्तिय समावेशनः बैंक खातों का विस्तार, सूक्ष्म वित्त।
  • कृषि क्षेत्र: भूमि सुधार, सिंचाई, कृषि में नवाचार।
  • अन्य सुझावः महिलाओं का सशक्तिकरण, जाति और लिंग भेदभाव से बचना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।

प्रश्न 36. सन् 1857 के विद्रोह के किन्ही दो कारणों पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: 1857 का भारतीय विद्रोह भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के खिलाफ एक व्यापक लेकिन असफल विद्रोह था जिसने ब्रिटिश राज की ओर से एक संप्रभु शक्ति के रूप में कार्य किया।

विद्रोह के कारण

(A) राजनीतिक कारणः-

  • अंग्रेजो की विस्तारवादी नीतिः 1857 के विद्रोह का प्रमुख राजनैतिक कारण अंग्रेजो की विस्तारवादी नीति और व्यपगत का सिद्धांत था।
  • बड़ी संख्या में भारतीय शासकों और प्रमुखों को हटा दिया गया, जिससे अन्य सत्तारूढ़ परिवारों के मन में भय पैदा हो गया।

(B) सामाजिक और धार्मिक कारणः-

  • कंपनी शासन के विस्तार के साथ साथ अंग्रेजो ने भारतीयों के साथ अमानुषिक व्यवहार करना प्रारंभ कर दिया।
  • भारत में तेजी से फैल रही पश्चिमी सभ्यता के कारण आबादी का एक बड़ा वर्ग चिंतित था।

प्रश्न 37. प्राकृतिक आपदाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

उत्तर: प्राकृतिक आपदाएँ ऐसी विनाशकारी घटनाएँ है जो पृथ्वी पर किसी भी प्राकृतिक घटना के परिणामस्वरूप होती हैं। इनमें बाढ़ और तूफान से लेकर सुनामी और भूकंप तक शामिल हो सकते हैं। प्राकृतिक आपदा को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता हैं:- "पृथ्वी की प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा घटित एक प्रमुख घटना जो पर्यावरण को व्यापक विनाश और जीवन की हानि का कारण बनती है।"

प्राकृतिक आपदाओं की सूची व प्रकार:

भूवैज्ञानिक आपदाएँ जल संबंधी आपदाएँ मौसम संबंधी आपदाएँ अन्य प्रकार
भूकंप, सुनामी, भूस्खलन, ज्वालामुखी का विस्फोट बाढ़, सिंकहोल्स चक्रवाती तूफान, शीत लहरें, गर्म तरंगें, विनाश तूफान जंगल की आग, हिमस्खलन, सौर ज्वालाएँ, गामा-रे विस्फोट, लिम्निक विस्फोट

प्रश्न 38. आर्य समाज की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर: आर्य समाज की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विश्व का कल्याण करना था, जिसका अर्थ हैं सभी के लिए शारीरिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कल्याण। यह संगठन वेदों के सिद्धान्तों को बढ़ावा देता है और उनके आधार पर मूल्यों और प्रथाओं को स्थापित करना चाहता था।

  • आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य इस धरती से अन्याय, गरीबी या बदहाली और अन्याय का उम्मूलन है।
  • आर्य समाज की स्थापना दयांनद सरस्वती ने वर्ष 1875 में बॉम्बें में की थी।
  • यह एक हिंदू सुधार आंदोलन है जिसे बॉम्बे में स्थापित किया गया था।
  • यह वेदों के अधिकार में विश्वास करता है।
  • स्वामी दयानंद सरस्वती भारत के एक धार्मिक नेता थे। उन्होने 'सत्यार्थ प्रकाश' और 'भारतनिर्वाण' जैसी किताबें भी लिखीं।

प्रश्न 39. नेहरू रिपोर्ट पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: नेहरू रिपोर्ट: 15 अगस्त 1928 की नेहरू रिपोर्ट एक ज्ञापन थी जिसमें भारत के लिए एक नए डोमिनियन दर्जे का प्रस्ताव रखा गया था। इसका उद्देश्य भारत के संविधान के लिए एक संघीय सरकार की स्थापना करना था और अल्पसंख्यकों के लिए सीटों के आरक्षण के साथ संयुक्त निर्वाचन मंडल तैयार करने के लिए कहा गया था। इस रिपोर्ट को सर्वदलीय सम्मेलन ने तैयार किया था। मोतीलाल नेहरू इसके अध्यक्ष थे और उनके बेटे जवाहरलाल नेहरू सचिव थे। समिति में 9 अन्य सदस्य शामिल थे। इस रिपोर्ट की प्रतिक्रिया में, 1929 में मोहम्मद अली जिन्ना ने 14 सूत्रीय मांगे रखी जो स्वतंत्र संयुक्त भारत में भाग लेने के लिए मुसलमानों की मांगे बन गई।

प्रश्न 40. नागरिक सुरक्षा संगठन से आपका क्या आशाय है? समझाइए।

उत्तर: नागरिक सुरक्षा संगठन एक ऐसा संगठन है जो आपदाओं, आपातकालीन स्थितियों और युद्ध जैसे खतरों के दौरान नागरिकों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करता है। यह संगठन मुख्य रूप से स्वैच्छिक आधार पर संगठित होता है, लेकिन कुछ पूर्णकालिक कर्मचारी भी होते है जो आपातकाल के दौरान सहायता प्रदान करते है।

  • भारत में नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना पहली बार 24 अक्टूबर 1941 को हुई थी। इसे संसद द्वारा मई 1968 में नागरिक सुरक्षा अधिनियम 27/1968 के रूप में अधिनियमित किया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) की स्थापना 1931 में हुई थी। (ICDO) की उत्पत्ति 28 मई 1931 को पेरिस में फ्रांसीसी सर्जन जनरल जॉर्ज सेंट पॉल द्वारा 'जिनेवा जोन्स' एसोसिएशन से हुई थी।
  • विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस हर साल 1 मार्च को मनाया जाता है। जिसकी शुरूआत 1990 में ICDO द्वारा हुई थी।
UP DELED Study App

Semester 4 की Complete तैयारी

  • Official Syllabus
  • Comprehensive Notes
  • Quick Revision Notes
  • Visual Revision Notes
  • Audio Revision
  • Solved MCQs
  • MCQ Tests
  • 2015–2025 Previous Year Papers
  • Repeated Exam Questions
  • 10 Model Papers
App में पढ़ाई शुरू करें

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2025

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।

PDF Store Join Telegram