Home
Store Updates
Home PYQs Semester 4 सामाजिक अध्ययन 2018
PYQ 2018 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2018

UP DELED Semester 4 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2018 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. लखनऊ में किस महिला नेत्री ने क्रान्तिकारियों का नेतृत्व किया ?

(a) बेगम हजरतमहल

(b) रानी लक्ष्मीबाई

(c) रानी अवन्तीबाई

(d) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर: (a): लखनऊ में बेगम हजरत महल महिला नेत्री ने, क्रान्तिकारियों का नेतृत्व किया था।

प्रश्न 2. राजा कुँवर सिंह सम्बन्धित थे -

(a) कानुपर से

(b) जगदीशपुर से

(c) रामपुर से

(d) दिल्ली से

उत्तर: (b): राजा कुंवर सिंह जगदीशपुर से सम्बन्धित थे।

प्रश्न 3. स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 'आर्य समाज' की स्थापना की थी -

(a) 1870 ई. में

(b) 1872 ई. में

(c) 1875 ई. में

(d) 1880 ई. में

उत्तर: (c): स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 1875 मे आर्य समाज की स्थापना की थी।

प्रश्न 4. 'सत्यार्थ प्रकाश' रचना है-

(a) रामकृष्ण परमहंस की

(b) राजा राममोहन राय की

(c) स्वामी विवेकानन्द की

(d) स्वामी दयानन्द सरस्वती की ।

उत्तर: (d) : सत्यार्थ प्रकाश स्वामी दयानन्द सरस्वती की रचना है।

प्रश्न 5. 'साइमन कमीशन' ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की -

(a) 1922 ई. में

(b) 1924 ई. में

(c) 1928 ई. में

(d) 1930 ई. में।

उत्तर: (d) : साइमन कमीशन ने मई 1930 ई. में अपनी रिर्पोट प्रस्तुत की थी।

प्रश्न 6. 'राष्ट्र मेरा धर्म है, जन सेवा मेरी पूजा' मिशन था-

(a) विपिनचन्द्र पाल का

(b) गोपालकृष्ण गोखले का

(c) लाला लाजपत राय का

(d) पं. जवाहरलाल नेहरू का।

उत्तर: (c) : "राष्ट्र मेरा धर्म है, जन सेवा मेरी पूजा" यह लाला लाजपत राय का मिशन था।

प्रश्न 7. 'देशबन्धु' कहे जाते थे-

(a) चितरंजन दास

(b) मदनमोहन मालवीय

(c) सुभाषचन्द्र बोस

(d) मोतीलाल नेहरू।

उत्तर: (a) : चितरंजन दास देशबन्धु कहे जाते थे।

प्रश्न 8. भारत के प्रथम उप-प्रधानमन्त्री थे-

(a) बी.आर. अम्बेदकर

(b) सरदार वल्लभ भाई पटेल

(c) गोविन्द बल्लभ पन्त

(d) सी. राजगोपालाचारी।

उत्तर: (b): सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री थे।

प्रश्न 9. किसी स्थान पर लम्बे समय तक पाये जाने वाली मौसमी दशाओं को कहते हैं -

(a) मौसम

(b) जलवायु

(c) ऋतु

(d) मानसून

उत्तर: (b) किसी स्थान पर लम्बे समय तक पाये जाने वाली मौसमी दशाओं को जलवायु कहते है।

प्रश्न 10. 'सुनामी' घटना घटित हुई-

(a) 1999 ई. में

(b) 2001 ई. में

(c) 2004 ई. में

(d) 2005 ई. में।

उत्तर: (c): 2004 ई. में सुनामी घटना घटित हुई।

प्रश्न 11. 'बॉक्साइट' किस धातु का अयस्क है ?

(a) सीसा का

(b) ताँबा का

(c) जस्ता का

(d) एल्युमिनियम का।

उत्तर: (d): बॉक्साइट एल्युमिनियम धातु का अयस्क है।

प्रश्न 12. 'कोलार की खानों' का सम्बन्ध किस धातु के उत्पादन से सम्बन्धित है ?

(a) सोना

(b) कोयला

(c) लोहा

(d) ताँबा।

उत्तर: (a): कोलार की खानो का सम्बन्ध सोना धातु के उत्पादन से सम्बन्धित है।

प्रश्न 13. सबसे अधिक चीनी मिलों की संख्या किस प्रदेश में है?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) महाराष्ट्र

(c) कर्नाटक

(d) बिहार।

उत्तर: (a): सबसे अधिक चीनी मिलो की संख्या उत्तर प्रदेश में है।

प्रश्न 14. संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रधान कार्यालय स्थित है -

(a) नई दिल्ली में

(b) जेनेवा में

(c) न्यूयार्क में

(d) रोम में।

उत्तर: (c): संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रधान कार्यालय न्यूयार्क में स्थित है।

प्रश्न 15. 'हथकरधा' उद्योग में-

(a) कुटीर उद्योग

(b) रसायन उद्योग

(c) आधारभूत उद्योग

(d) लघु उद्योग।

उत्तर: (a): हथकरधा उद्योग में कुटीर उद्योग आता है।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. 1857 ई. की क्रान्ति के क्या कारण थे ?

उत्तर: 1857 ई. की क्रान्ति का प्रमुख कारण-

  • भारतीय सैनिको के साथ असमान व्यवहार।
  • भारतीयों को उच्च पदों पर नियुक्त करने से वंचित।
  • यूरोपीय सैनिकों की तुलना में कम वेतन।

प्रश्न 17. राष्ट्रीय आन्दोलन के प्रथम चरण के उदारवादी आन्दोलन के प्रमुख नेता कौन थे ?

उत्तर: राष्ट्रीय आन्दोलन के प्रथम चरण के उदारवादी आन्दोलन के प्रमुख नेता दादा भाई नौरोजी, फिरोजशाह मेहता, मदन मोहन मालवीय थे।

प्रश्न 18. गाँधीजी ने 11 फरवरी, 1920 को आन्दोलन क्यों स्थगित कर दिया ?

उत्तर: प्रश्न गलत है इसमे 11 फरवरी 1920 की जगह 11 फरवरी 1922 होना चाहिए था।

प्रश्न 19. सविनय अवज्ञा आन्दोलन के प्रमुख कार्यक्रम क्या थे?

उत्तर: सविनय अवज्ञा आन्दोलन के प्रमुख कार्यक्रम -

  • नमक कानून का उल्लधन कर स्वयं द्वारा नमक कानून बनाया जाये।
  • लोगों से पूर्ण स्वराज प्रतिज्ञा लेने के लिए कहने हेतु।

प्रश्न 20. जिन्ना ने गाँधी पर क्या आरोप लगाया था ?

उत्तर: जिन्ना ने गाँधी जी के नेतृत्व की बैधता पर ही आरोप लगा दिया था। जिन्ना ने लिखा था कि जब तक आप हैसियत प्राप्त नही कर लेते तब तक आपके द्वारा किसी भी प्रतिनिधि की हैसियत से हस्ताक्षर करने का सवाल ही नही उठता।

प्रश्न 21. लाला लाजपत राय की मृत्यु किन कारणों से हुई थी?

उत्तर: लाला लाजपत राय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल (लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चन्द्र पाल) में से एक थे। सन् 1928 में इन्होनें साइमन कमीशन के विरूद्ध एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया और लाठी चार्ज में बुरी तरह घायल हो गये। 17 नवम्बर 1928 में उनकी मृत्यु हो गयी।

प्रश्न 22. स्वतन्त्र भारत की प्रमुख उपलब्धियाँ क्या थी ?

उत्तर: स्वतन्त्र भारत की प्रमुख उपलब्धियाँ -

  1. शिक्षा और डिजिटल इण्डिया।
  2. भारतीय इतिहास में महिलाओं की शक्ति।
  3. मतदान का अधिकार
  4. प्रौद्योगिकी और अन्तरिक्ष के विविध कार्यक्रम।
  5. विविधता में एकता।

प्रश्न 23. रिहन्द बाँध परियोजना किस प्रदेश, किस जिला तथा किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर: रिहन्द बाँध परियोजना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणूकूट शक्ति नगर के पिपरी में स्थित है। रिहन्द बाँध नदी को बांधकर बनाया गया है। इस बाँध का नाम गोविन्द बल्लभ पंत नगर है।

प्रश्न 24. भारत के अन्तर्गत कौन-कौन से द्वीप समूह आते हैं ?

उत्तर: भारत के अन्तर्गत द्वीप समूह-

  1. अण्डमान और निकोबार (बंगाल की खाड़ी)
  2. लक्ष्य द्वीप समूह।
  3. न्यू मूर द्वीप समूह।
  4. अब्दुल कलाम द्वीप समूह।

प्रश्न 25. भारतीय जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक बताइए?

उत्तर: भारतीय जलवायु का प्रभावित करने वाले कारक-

  1. भारत की स्थिति एवं अक्षाशीय विस्तर।
  2. पार्वत मालाओं की स्थिति
  3. समुद्र से दूरी।
  4. मानसूनी पवनें।
  5. भूमि की ढाल।
  6. मिट्टी की प्रकृति।

प्रश्न 26. प्राकृतिक आपदाएं कौन-कौन सी होती हैं ?

उत्तर: प्राकृतिक आपदाएं-

  1. हिमस्खलन
  2. भूकंप
  3. बाढ़

प्रश्न 27. चक्रवात को और किन-किन नामों से जाना जाता हैं ?

उत्तर: स्थान और शक्ति के आधार पर उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को अन्य नामों से भी जाना जाता है। जैसे- तूफान, आँधी, उष्णकटिबंधीय तूफान, चक्रवाती तूफान, बवण्डर, झंझावात।

प्रश्न 28. पराबैंगनी किरणों से होने वाली दो घातक बीमारियों के नाम बताइए।

उत्तर: परबैंगनी किरणों से हानिकारक बीमारियो के नाम-

  1. त्वचा कैसंर।
  2. समय से पर्व बढ़ापा।
  3. आँखो में जलन।

प्रश्न 29. उत्तर प्रदेश में मिट्टी का उपयोग किन कार्यों में होता है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश में मिट्टी के उपयोग-

  1. वृक्षा रोपण।
  2. गृह निर्माण।
  3. सुराही, मटका, निर्माण कार्य।

प्रश्न 30. 'UNESCO' का पूरा नाम अंग्रेजी में लिखते हुए, उसका कार्य बताइए।

उत्तर: UNESCO- Union Nations Educational Scientific and Cultural Organization.

UNESCO के कार्य- शिक्षा, प्रकृति, समाज, विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति को बढावा देना। ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बने।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. 1857 ई. में प्रथम स्वाधीनता संग्राम में स्वतन्त्रता प्राप्ति हेतु क्या प्रयास किये गये ?

उत्तर: 1857 ई. में प्रथम स्वाधिनता संग्रम मे स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु किये गये प्रयास-निम्नवत है-

  1. रानी लक्ष्मी बाई का प्रयास: झाँसी 1857 के संग्राम का एक प्रमुख केन्द्र बन गया जहाँ हिंसा भडक उठी। रानी लक्ष्मी बाई ने झाँसी की सुरक्षा को सुदृढ करना शुरू कर दिया और एक स्वयं सेवक सेना का गठन प्रारम्भं किया। अंग्रेज अधिकारी ह्यूरोज से लड़ते हुए काल्पि में रानी ने वीर गति प्राप्त की।
  2. 1857 की क्रान्ति का लखनऊ विद्रोह: 1857 की क्रान्ति में लखनऊ से बेगम हजरत महल ने नेतृत्व किया था। लखनऊ विद्रोह में बेगम हजरत महल का मुकाबला हेनरी लारेस से हुआ था।
  3. 1857 का बिहार विद्रोह: 1857 की क्रान्ति की कुंवर सिह ने बिहार के जगदीशपुर से विद्रोह किया था। कुंवर सिंह एवं उसके सैनिको ने आरा जिला मुख्यालय पर कब्जा कर लिया। उन्होंने 7 दिनो तक अंग्रेज अधिकारी मेजर बिसेंट आइरे से युद्ध किया और उन्हें अन्त में पराजय का सामना करना पड़ा।

इतिहास कारों के अनुसार 1857 के विद्रोह की योजना बिठूर में नाना साहेब और अजीमुल्ला खा ने तैयार की थी जिसके अनुसार 31 मई 1857 को क्रांति की तिथि सुनिश्चित की गई थी 'कमल' और 'रोटी' को 1857 के विद्रोह प्रतीक के रूप में चुना गया था। लेकिन 10 मई 1857 को मेराठ छावनी की 20 वी नेटिव इन्फेंट्री में भी चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग करने से मनाकर सशस्त्र विद्रोह कर दिया गया। इसके साथ ही 1857 का विद्रोह प्रांरम्भ हो गया। यह विद्रोह कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, ग्वालियर, अलीगढ़, इलाहाबाद, झांसी, रूहेलखंड, जगदीशपुर में फैल गया।

प्रश्न 32. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए- (a) ब्रह्म समाज (b) थियोसोफिकल सोसायटी (c) मुस्लिम धार्मिक आन्दोलन (d) प्रार्थना समाज

उत्तर: धामिक तथा समाज सुधार आन्दोलन के सन्दर्भ में ब्रह्म समाज एवं थियों सोफिकल सोसायटी पर प्रकाश डाला गया है-

ब्रह्म समाज- ब्रह्म समाज भारत का एक समाजिक, धार्मिक आन्दोलन था। ब्रह्म समाज ने बंगाल के पुनर्जागरण को प्रभावित किया। 20 अगस्त 1828 को राजाराम मोहन राय एवं द्वारका नाथ ने स्थापित किया। ब्रह्म समाज का उद्देश्य भिन्न-भिन्न धार्मिक आस्थाओं में बटी हुई जनता को एक जुट करना तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना था।

थियोसोफिकल सोसायटी- थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना न्यूयार्क में 1875 में मैडम एच. एस. अल्काट एक अमेरिकी कर्नल द्वारा की गई थी। भारत में थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना 1890 में तमिलनाडु में हुई थी। थियोसोफिकल सोसायटी का मुख्य उद्देश्य नस्ल, रंग, पंथ के किसी भेद के बिना मनुष्य का सार्वभौमिक भाईचारा बनाना, प्राचीन धर्मो और दर्शन के अध्ययन को बढ़ावा देना।

मुस्लिम धार्मिक आन्दोलन- 19 वीं सदी के आरम्भ में मुस्लिम अद्बोधन के चिन्ह उत्तर प्रदेश में बरेली के सर सैय्यद अहमद खाँ और बंगाल शरीयतुल्ला के नेतृत्व में उभरकर सामने आये। उन्होंने स्वंय को इस्लाम के शुद्धि करण व उसे मजबूत बनाने और इस्लामिक शिक्षाओं के प्रोत्साहन के लिए समर्पित कर दिया। अहमदिया आन्दोलन- यह एक मुस्लिम धार्मिक आन्दोलन था। इसकी शुरूआत मिर्जा गुलाम अहमद द्वारा 1879 ई. में भारतीय मुसलमानों के बीच पश्चिमी शिक्षा के प्रसार के उद्देश्य से की गई यह आन्दोलन ब्रह्म समाज के समान, उदावादी मूल्यों पर आधारित था।

प्रार्थना समाज- प्रार्थना समाज भारतीय नवजगरण के दौर में धार्मिक और सामाजिक सुधारों के लिए स्थापित समुदाय है। इसकी स्थापना आत्मा राम पांडुरंग, महादेव गोविन्द रॉनाडे तथा इतिहास कार आर. जी. भण्डारकर ने मुम्बई में 31 मार्च 1867 में की।

प्रश्न 33. निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखिए- (1) बंगभंग (2) चौरी-चौरा काण्ड (3) बारदौली सत्याग्रह

उत्तर: चौरी-चौरा काण्ड एवं बारदौली सत्याग्र पर टिप्पणी निम्न है-

  1. बंगभंग- एक बहुल प्रान्त का सृजन करने के उद्देश्य से भारत के बंगाल को दो भागों में बाँट दिये जाने का निर्णय लिया गया। बंगाल विभाजन 16 अक्टूबर 1905 से प्रभावी हुआ। इसे बंगभंग के नाम से जाना जाता है। यह अग्रेजों की 'फूट डालो शासन करो' वाली नीति का ही एक अंग था
  2. चौरी-चौरा काण्ड- 5 फरवरी 1922 को गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा नामक स्थान पर किसानों संग कुछ शराब विक्रेता मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कारियों को पुलिस ने पीटा था। जब प्रदर्शन कारी थानो पर आये तो पुलिस ने उनपर गोलियाँ चलायी। बदले में प्रदर्शन कारियों ने थाने में आग लगा दी। परिणाम स्वरूप 22 सिपाही मारे गये। इस घटना से गाँधी जी अत्यंत दुखी हुए और 11 फरवरी 1922 को गाँधी जी ने असहयोग आन्दोलन वापस ले लिये।
  3. बारदौली सत्याग्रह- गुजरात के सूरत जिले में बारदौली तालुकों में जनवरी 1926 के स्थानीय प्रशासन में भू-राजस्व की दरों में 30% की वृद्धि की घोषण की। लगान वृद्धि को लेकर सरदार पटेल ने किसानो के साथ विरोध किये। परिस्थिति की गम्भीरता को देखते हुए प्रशासन ने बारदौली जाँच का गठन किया जिसमें पाया गया कि वृद्धि अन्यायपूर्ण एवं अनुचित है। फरवरी 1926 में बारदौली की महिलाओ ने बल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधी दी।

प्रश्न 34. 'भारत छोड़ो' आन्दोलन के महत्व की विवेचना कीजिए।

उत्तर: वर्धा में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 14 जुलाई 1942 को सम्पन्न होती है। जिसमें भारत छोड़ो आन्दोलन पर एक प्रस्ताव पारित हुआ। भारत छोड़ो आन्दोलन को अगस्त क्रान्ति के नाम से भी जाना जाता है। भारत छोड़ो आन्दोलन 1942 शुरू होते ही गाँधी जी सरोजनी नायडू सहित तमाम कांग्रेसी नेता गिरफ्तार कर लिये गये। जिन्हें आगा खाँ पैलस में रखा गया। बलिया के चिन्तू पाण्डे ने पहली समानान्तर सरकार बना ली। इस समय के गवर्नर लिनलिथगो ने भारत छोड़ो आन्दोलन कारियों पर मशीनगन चलाने का आदेश दिया। भारत छोड़ो आन्दोलन प्रस्ताव बम्बई के ऐतिहासिक ग्वालियर टैंक मैदन से पास हुआ।

प्रश्न 35. उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योग-धन्धों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योग धन्धें निम्नवत है-

  • मुजफ्फर नगर: यह जिला आटा (रोलिंग) मिल, चीनी, इस्पात, कागज आदि के लिए प्रसिद्ध है।
  • वाराणसी: यह जिला बनारसी साड़ी, कालीन, हैण्डीक्राफ्ट आदि के लिए प्रसिद्ध।
  • अम्बेडकरनगर: यह जिला पॉवरलूम के लिए प्रसिद्ध है।
  • भदोही: यह जिला कालीन के लिए प्रसिद्ध है।
  • कानपुर: यह जिला चमड़ा, कालीन, सूती वस्त्र आदि के लिए प्रसिद्ध है।
  • मुरादाबाद: यह जिला पीतल के बर्तन, खेलकूद के समान, काँच आदि के लिए प्रसिद्ध है।
  • अलीगढ़: यह जिला ताले के लिए प्रसिद्ध है।
  • फिजाबाद: यह जिला काँच एवं पोटरी के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 36. उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में प्रमुख शक्ति के साधन बताइए।

उत्तर: उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में प्रमुख शक्ति के साधन- 14 जनवरी 2000 को उत्तर प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड का पुनर्गठन करके उत्तर प्रदेश विधुत निगम स्थापित किया गया। पहले विधुत उत्पादन क्षमता 2635 मेगावाट थी जो आजकल बढकर 4621 मेगावाट हो गयी। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में प्रमुख शक्ति के संसाधन निम्नलिखित है-

  1. सौर ऊर्जा
  2. पवन ऊर्जा
  3. जल विद्युत शक्ति
  4. बायोमास ऊर्जा
  5. कोयला
  6. प्राकृतिक गैस
  7. तेल

प्रश्न 37. उत्तर प्रदेश की आयात एवं निर्यात की जाने वाली वस्तुओं के कारण हमारी अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर: राज्य में वस्त्र उद्योग और चीनी उद्योग दो महत्वपूर्ण उद्योग है इसके अतिरिक्त राज्य में चमड़े का कार्य सर्वाधिक मात्रा में होता है। उत्तर प्रदेश निर्यात निगम का गठन 20 जनवरी 1966 को कम्पनी अधिनियम, 1956 के अन्तर्गत किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य से निर्यात सम्वर्धन एवं हस्तशिल्प उद्योग का विकास करना है। वर्तमान में निगम के 14 प्रदर्शन कक्ष है।

प्रश्न 38. अपने प्रदेश के प्रमुख त्योहार एवं तीर्थ स्थानों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: उत्तर प्रदेश के प्रमुख त्योहर- होली, दशहरा, ईद, बकरीद, दिवाली, मोहर्रम, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी, महाकुंभ मेला।
उत्तर पदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल- काशी, मथुरा, प्रयाग, अयोध्या, कुशीनगर, सारनाथ।
प्रयाग- हिन्दू धर्म ग्रंथों में वार्णित प्रयाग स्थल पवित्र नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यही सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है। अतः यह त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहाँ प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है प्रयाग, सोम, वरूण व प्रजापति की जन्मस्थली है।

प्रश्न 39. देश में जनगणना कब से प्रारम्भ हुई ? जनगणना का महत्व बताइए।

उत्तर: भारत वर्ष में पहली जनगणना 1872 में ब्रिटिश वायसाय लार्ड मेयो के अधीन कराई गई थी। दूसरी बार जनगणना लार्ड रिपन 1881 में हुई। आजाद भारत की पहली जनगणना 10 वर्ष के नियमित अन्तराल पर होता है। 2011 की जनगणना भारत की 15 वीं जनगणना है।
जनगणना का महत्व -

  1. सूचना का स्त्रोत
  2. सुशान पर जोर
  3. सीमांकन
  4. व्यवसायों की बेहतर पहुँच

प्रश्न 40. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए - (1) आतंकवाद एवं साम्प्रदायिकता (2) पंचशील के सिद्धान्त

उत्तर: (1) आतंकवाद एवं साम्प्रदायिकता- आतंकवाद शब्द की उत्पत्ति आतंक शब्द से हुई है। संयुक्त राज्य रक्षा विभाग ने आतंकवाद को प्रायः राजनीतिक, धार्मिक या बैचारिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सरकार एवं समाज को अब पीडित या भयभीत करने हेतु व्यक्तियों या सम्पत्ति के विरूद्ध बल या हिंसा का गैर कानून रूप या धमकी भरे प्रयोग के रूप परिभाषित किया है।
साम्प्रदायिकता- सांप्रदायिकता एक विचार धारा है। जिसके अनुसार कोई समाज भिन्न-भिन्न हितों से युक्त विभिन्न धार्मिक समुदायों में विभाजित होता है। साम्प्रदायिकता से तात्पर्य उस संकीर्ण मनोवृत्ति से है जो धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर पूरे समाज तथा राष्ट्र के व्यापक हितो के विरूद्ध व्यक्ति को केवल अपने व्यक्तिगत धर्म के हितो को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें संरक्षण देने की भावना को महत्व देती है।
(2) पंचशील के सिद्धान्त- वर्ष 1954 में भारत और चीन के बीच पंचशील समझौता हस्ताक्षरित किया गया था। इसका मूल उद्देश्य दोनो देशों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की व्यवस्था कायम करना था। पाँच सिद्धान्त निम्नवत हैं-

  1. प्रत्येक देश एक दूसरे की सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखण्डता का पारस्परिक सम्मान करेंगे।
  2. गैर आक्रमण का सिद्धान्त अपनाया गया। इसके तहत तय किया गया कि कोई भी देश किसी दूसरे देश पर आक्रमण नही करेगा
  3. समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देश एक दूसरे के आन्तरिक मामले में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
  4. पंचशील सिद्धान्त के तहत तय किया गया कि सभी देश एक दूसरे के साथ समानता का व्यवहार करेंगे तथा परस्पर लाभ के सिद्धान्त पर कार्य करेंगे।
  5. सम्पूर्ण महत्वपूर्ण सिद्धान्त इसमें शान्तिपूर्ण सह अस्तित्व का माना गया है। इसके तहत कहा गया कि सभी देश शान्ति बनाये रखेगें और एक दूसरे के अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का संकट उत्पन्न नहीं करेंगे।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2018

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।