Home
App Install Updates
Home PYQs Semester 4 सामाजिक अध्ययन 2019
PYQ 2019 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2019

UP DELED Semester 4 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2019 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 1857 ई. की क्रान्ति के लिए तिथि निश्चित की गई-

(a) 8 अप्रैल, 1857 ई.

(b) 31 मई, 1857 ई.

(c) 10 मई, 1857 ई.

(d) 1 जून, 1857 ई.

उत्तर: (b): 1857 के विद्रोह के लिए नाना साहब और अजीमुल्ला खां ने योजना तैयार किया था। उनकी योजना 31 मई 1857 का क्रान्ति के लिए निश्चित किया गया था। 1857 ई. की क्रान्ति का मुख्य केन्द्र झाँसी था।

प्रश्न 2. ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी?

(a) देवेन्द्र नाथ टैगोर

(b) केशव चन्द्र सेन

(c) राजा राममोहन राय

(d) महादेव गोविन्द रानाडे।

उत्तर: (c) : राजा राम मोहन राय ने सन 1828 को कलकत्ता में ब्रह्म समाज की स्थापना की थी।

प्रश्न 3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष कौन था?

(a) दादाभाई नौरोजी

(b) व्योमेश चन्द्र बनर्जी

(c) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी

(d) फिरोज शाह मेहता।

उत्तर: (b): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे।

प्रश्न 4. चौरीचौरा काण्ड हुआ था-

(a) गोरखपुर

(b) लखनऊ

(c) कानपुर

(d) जौनपुर।

उत्तर: (a) : चौरी-चौरा काण्ड 4 फरवरी 1922 को गोरखपुर जिले के चौरी-चौरी नामक स्थान पर हुआ था।

प्रश्न 5. फारवर्ड ब्लॉक का गठन किसने किया था-

(a) जयप्रकाश नारायण

(b) सुभाष चन्द बोस

(c) जवाहरलाल नेहरू

(d) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद।

उत्तर: (b) : साल 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 22 जून के ही दिन ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक का गठन किया।

प्रश्न 6. धन-निष्कासन का सिद्धान्त प्रतिपादित किया-

(a) दादा भाई नौरोजी

(b) गोपाल कृष्ण गोखले

(c) बाल गंगाधर तिलक

(d) लाला लाजपत राय।

उत्तर: (a) : धन-निष्कासन का सिद्धांत दादा भाई नौरोजी ने अपनी पुस्तक पावर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया में "धन के निष्कासन" के सिद्धांत का वर्णन किया।

प्रश्न 7. भारत में हरित क्रान्ति का जनक किसे कहा जाता है?

(a) बीरबल साहनी

(b) जगदीश चन्द्र बसु

(c) डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन

(d) हरगोविन्द खुराना।

उत्तर: (c): भारत में हरित क्रांति का जनक डा० एम.एस. स्वामीनाथन को माना जाता है। विश्व हरित क्रान्ति का जनक नॉर्मन वोरलॉग है।

प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश कितने मण्डल में विभाजित है?

(a) 18 मण्डल

(b) 19 मण्डल

(c) 20 मण्डल

(d) 21 मण्डल

उत्तर: (a): उत्तर प्रदेश में 18 मंडल और 75 जिले हैं।

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन-सी खरीफ की फसल है?

(a) चना

(b) सरसों

(c) मूँग

(d) मटर।

उत्तर: (c): भारतीय उपमहाद्वीप में खरीफ की फसल उन फसलों को कहते है जिन्हें जून-जुलाई में बोते हैं और अक्टूबर के आसपास कटाई करते हैं। जैसे- धान, ज्वार, मक्का, मूँग आदि। जबकि चना सरसों मटर रवी की फसले है।

प्रश्न 10. चारकुला प्रमुख लोकनृत्य है-

(a) बुन्देलखण्ड

(b) बृजभूमि

(c) अवध

(d) पूर्वांचल।

उत्तर: (b): चारकुला नृत्य उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र से संबंधित है।

प्रश्न 11. 'कैगा' परमाणु ऊर्जा उत्पादक केन्द्र भारत के किस प्रदेश में स्थित है?

(a) गुजरात

(b) कर्नाटक

(c) तमिलनाडु

(d) केरल।

उत्तर: (b) : 'कैगा' परमाणु ऊर्जा उत्पादक केन्द्र भारत के कर्नाटक राज्य के उत्तरी कन्नड़ जिले के कैगा ग्राम के समीप काली नदी के किनारे स्थित एक नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र है। यह सन् 2000 में कार्यरत है।

प्रश्न 12. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है-

(a) 5 जून

(b) 16 सितम्बर

(c) 22 मार्च

(d) 6 जनवरी।

उत्तर: (a) : विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतू पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी।

प्रश्न 13. जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है-

(a) कानपुर

(b) गौतमबुद्धनगर

(c) प्रयागराज

(d) वाराणसी।

उत्तर: (b): 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक साक्षर जिला गौतम बुद्ध नगर है। गौतम बुद्ध नगर की साक्षरता दर 80.7% रिकार्ड की गयी थी। जबकि उत्तर प्रदेश का सबसे कम साक्षर जिला श्रावस्ती है जिसकी साक्षरता 46.74% रिकार्ड की गयी थी।

प्रश्न 14. भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग है-

(a) राष्ट्रीय राजमार्ग-1

(b) राष्ट्रीय राजमार्ग-2

(c) राष्ट्रीय राजमार्ग-7

(d) राष्ट्रीय राजमार्ग-44

उत्तर: (d) : एन0एच0 44 भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग, जिसकी लंबाई 3745 किलोमीटर है। जो उत्तर में श्रीनगर से दक्षिण में कन्या कुमारी तक जाती है। भारत का सबसे छोटा राजमार्ग (NH 47A) है जो केरल राज्य के बेम्बानद झील पर स्थित है। जिसकी लम्बाई मात्र छः किलोमीटर है।

प्रश्न 15. योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किस वर्ष में हुई।

(a) 2014 ई.

(b) 2015 ई.

(c) 2016 ई.

(d) 2017 ई.

उत्तर: (b): 13 अगस्त 2014 को योजना आयोग खत्म कर दिया गया और उनकी जगह पर नीति आयोग का गठन हुआ। योजना आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 को किया गया था। नीति आयोग भारत सरकार का एक थिक टैंक है। नीति अयोग में राज्यों द्वारा योजना बनाकर केन्द्र सरकार को भेजा जाता है। जिसके अनुसार केन्द्र सरकार कार्य करती है।

Advertisement

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1 मई 1897 को रामकृष्ण परमहंस के परम् शिष्य स्वामी विवेकानन्द ने की। इसका मुख्यालय कोलकाता के निकट बेलुड़ में है। इस मिशन की स्थापना के केन्द्र में वेदान्त दर्शन का प्रचार-प्रसार है।

प्रश्न 17. गाँधीजी ने असहयोग आन्दोलन किस वर्ष प्रारम्भ किया?

उत्तर: असहयोग आन्दोलन 1 अगस्त 1920 में औपचारिक रूप से शुरू हुआ था और बाद में आन्दोलन का प्रस्ताव कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में 4 सितम्बर 1920 को प्रस्ताव पारित हुआ जिसके बाद कांग्रेस ने इसे

प्रश्न 18. "स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। इसे हम लेकर रहेंगे।" किसका कथन है?

उत्तर: "स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। इसे हम लेकर रहेंगे" यह कथन बाल गंगाधर ने कहा था।

प्रश्न 19. 'होमरूल आन्दोलन' के प्रमुख नेता कौन-कौन थे?

उत्तर: होम रूल आन्दोलन ऐनी बेसेंट तथा बाल गंगाधर तिलक का अहम रोल था। इस आन्दोलन की शुरूआत 1916 में हुई थी। इस आन्दोलन का उद्देश्य संवैधानिक तरीके का उपयोग करके स्वशासन की स्थापना करना था।

प्रश्न 20. भारत छोड़ो आन्दोलन कहाँ से प्रारम्भ हुआ?

उत्तर: भारत छोड़ो आन्दोलन गाँधी जी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन से शुरू किया गया था।

प्रश्न 21. प्रथम पंचवर्षीय योजना कब लागू की गई?

उत्तर: प्रथम पंचवर्षीय योजना 1951 से शुरू की गई थी जो मुख्य रूप से प्राथमिक क्षेत्र के विकास पर केन्द्रित थी। पहली पंचवर्षी योजना कुछ संशोधन के साथ हैरोल्ड डोमर मॉडल पर आधारित थी।

प्रश्न 22. भारत में चाँदी मुख्यतः किस प्रदेश में पाई जाती है?

उत्तर: भारत में चाँदी सिदेसर खुर्द खाद्यान राजस्थान में स्थित एक भूमिगत खदान है। इसका स्वामित्व वेदान्ता रिसोर्सेज के पास है। और इससे 2022 में अनुमानित 6.29 मिलियन औसत चाँदी का उत्पादन किया।

प्रश्न 23. सुलहकुल महोत्सव कहाँ मनाया जाता है?

उत्तर: "सुलहकुल उत्सव" का आयोजन आगरा में किया गया है। "सुलहकुल उत्सव" हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। ताज महोत्सव भी सालाना आगरा में आयोजित किया गया है। ताज महोत्सव एक वार्षिक एक दस दिवसीय कार्यक्रम है।

प्रश्न 24. उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी कौन है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस क्रेन है। यह भारत का एक मात्र प्रजनन क्रेन है।

प्रश्न 25. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 16 सितम्बर को पूरी दुनिया में विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 26. आलू उत्पादन में उत्तर प्रदेश का कौन-सा स्थान है?

उत्तर: आलू के उत्पादन में उत्तर-प्रदेश का देश में पहला स्थान है। जहाँ कुल उत्पादन 23.51 फीसदी उत्पादन होता है। इसके बाद बिहार में कुल उत्पादन की 17.02 फीसदी आलू का उत्पादन होता है।

प्रश्न 27. सूचना का अधिकार भारत में किस वर्ष लागू किया गया?

उत्तर: सूचना का अधिकार अधिनियम 12 अक्टूबर 2005 से लागू हो गया है। यह लोक प्राधिकरणों पर लागू होगा। सूचना के अधिकार को 15 जून 2015 को अधिनियमित किया गया था।

प्रश्न 28. उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है?

उत्तर: उत्तर-प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला ललितपुर है।

प्रश्न 29. भारत में पवन ऊर्जा के उत्पादन में कौन-सा भारत का राज्य अग्रणी है?

उत्तर: भारत में पवन उर्जा के उत्पादन में तमिलनाडु प्रथम स्थान है। तमिलनाडु 9000 मेगावाट की पवन ऊर्जा उत्पादन के साथ देश का सबसे अधिक पवन ऊर्जा उत्पादन राज्य है। गुजरात पवन ऊर्जा के मामले में दूसरे स्थान पर है।

प्रश्न 30. लिंगानुपात से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: किसी समाज में पुरूषों और महिलाओं की संख्या के बीच के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है। यह अनुपात स्थिर नही हैं बल्कि जैविक, सामाजिक तकनीकी सांस्कृतिक और आर्थिक शक्तियों द्वारा आकार दिया गया है।

Advertisement

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के असफलता के क्या-क्या कारण थे?

उत्तर: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के असफलता के कारण निम्न है।

  • विद्रोह दक्षिण भारत में नही फैला और इस तरह इसमें अखिल भारतीय संरक्षण का अभाव था।
  • अधिकांश शासन और जमीदार ब्रिटिश शासन की शक्ति से भयभीत थे इसलिए उन्होंने विद्रोह में भाग नहीं लिया था।
  • सुव्यवस्थित संगठन था और पर्याप्त संसाधन नहीं थे।
  • 1857 की क्रान्ति में शिक्षित वर्ग की तटस्थता।

प्रश्न 32. 'आर्य समाज' की स्थापना किसके द्वारा की गई? सामाजिक सुधार हेतु आर्य समाज द्वारा किये गये प्रयासों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: आर्य समाज एक हिन्दू सुधार आन्दोलन है, जिसकी स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 1875 ई. में बंबई में मथुरा के स्वामी विरजानन्द की प्रेरणा से की थी। यह आन्दोलन पाश्चात्य प्रभावों की प्रतिक्रिया स्वरूप हिन्दू धर्म में सुधार के लिए प्रारम्भ हुआ था।

प्रश्न 33. असहयोग आन्दोलन पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: असहयोग आन्दोलन अंग्रेजो के अत्याचार के खिलाफ 1 अगस्त 1920 को गाँधी जी द्वारा शुरू किया गया सत्याग्रह आन्दोलन है। यह अंग्रेजो द्वारा प्रस्तावित अन्यायपूर्ण कानूनों और कार्यों के विरोध में देशव्यापी अंहिसक आन्दोलन था। इस आन्दोलन में यह स्पष्ट किया गया था कि स्वराज अंतिम उद्देश्य है। सम्पूर्ण आन्दोलन के दौरान बहिष्कार कार्यक्रमों में विदेशी कपड़ों का बहिष्कार सर्वाधिक सफल रहा। इस आन्दोलन के दौरान खादी तथा चरखे के प्रचार ने खूब जोर पकड़ा। खादी राष्ट्रीय आन्दोलन का प्रतीक बन गई। लेकिन रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कपड़ो को जलाए जाने का विरोध किया। इस आन्दोलन के दौरान ही गांधी ने एक वर्ष में स्वराज प्रात करने का नारा दिया।
5 फरवरी 1922 को उत्तर प्रदेश के चौरी-चौरा (गोरखपुर) में भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिस कर्मी मारे गए। इसीलिए गांधी जी ने 12 फरवरी 1922 को गुजरात के बारदौली में बैठक कर असहयोग आन्दोलन को वापस लेने का निर्णय लिया। मोतीलाल नेहरू, प. जवाहरलाल नेहरू, नेता जी सुभाषचन्द्र बोस, सी.आर. दास, सी. राजगोोलाचारी आदि ने इस आन्दोलन के वापस लिए जाने की आलोचना की।

प्रश्न 34. पंचशील से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए आपसी सम्मान आपसी गैर-आक्रामकता, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप, समानता और पारस्परिक लाभ, और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पंचशील संधि के पांच सिद्धांत है।

  1. प्रत्येक देश एक दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का परस्पर सम्मान करेगें।
  2. गैर-आक्रमण का सिद्धान्त अपनाया गया इसके तहत तय किया गया कि कोई भी देश किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं करेगा।
  3. समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देश एक दूसरे के आंतरिक मामले में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
  4. इसके तहत तय किया गया कि सभी देश एक दूसरे के साथ समानता का व्यवहार करेगें।
  5. इसके तहत कहा गया कि सभी देश शांति बनाये रखेगें। और एक दूसरे के अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का संकट उत्पन्न नहीं करेगें।

प्रश्न 35. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग कौन-कौन से हैं?

उत्तर: संयुक्त राष्ट्र के मुख्य छः अंग है।

  • महासभा: संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्य देशों की संख्या 193 है। इसका मुख्यालय USA के न्यूयार्क शहर में है।
  • सुरक्षा परिषद: इसमे पाँच स्थायी सदस्य होते है तथा दस सदस्य अस्थायी होते है।
  • आर्थिक और सामाजिक परिषद: इस अंतराष्ट्रीय संस्था में 54 सदस्य है।
  • न्याय परिषद: सुरक्षा परिषद के पाँच सदस्य ही न्यासी परिषद में भाग लेते है।
  • अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय: इसमे 193 सदस्य देश है। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में 15 जज नियुक्त किये जाते है जिनका कार्यकाल 9 वर्षों का होता है।
  • संयुक्त राष्ट्र सचिवालय: संयुक्त राष्ट सचिवालय का मुख्यालय न्यूयार्क शहर में है। इस संस्था का नेतृत्व इसके महासचिव करते है।

प्रश्न 36. मौसम से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: किसी स्थान का मौसम असल में उस स्थान के तापमान, बादलों की दशा, हवा में नमी आदि से सम्बधिंत है, मौसम का सम्बन्ध हमारे वातावरण में रोजाना होने वाले बदलाओं से है। मौसम सभी जगहों पर एक जैसा नहीं होता है। किसी एक जगह पर मौसम गर्म और तेज धूप वाला हो सकता है। और दूसरी जगह मौसम ठंड और बर्फीली हो सकती है। वायुमण्डल की दशायें मौसम को निर्धारित करने में मुख्य भूमिका निभाती है।

प्रश्न 37. पर्यावरण प्रदूषण किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है?

उत्तर: पर्यावरण प्रदूषण मानवीय क्रियाकलापों के अपशिष्ट उत्पादों से मुक्त द्रव्य ऊर्जा का परिणाम है। प्रदूषण के अनेक प्रकार है। प्रदूषको के परिवहित एवं विसरित होने के माध्यम के आधार पर प्रदूषण को निम्नलिखित भागों में विभाजित किया गया है।

  1. वायु प्रदूषण: वायु प्रदूषण दुनिया भर के लिए एक गम्भीर चिंता का विषय है। वायु प्रदूषण तब होता है जब खतरनाक कण, गैस और रसायन हवा मे छोडे जाते है।
  2. मृदा प्रदूषण: मृदा प्रदूषण मुख्यतः कृषि में अत्यधिक कीट नाशक के प्रयोग से होता है।
  3. ध्वनि प्रदूषण: ध्वनि प्रदूषण किसी भी प्रकार के अनुप्रयोगी ध्वनियों को कहते है, जिससे मानव एंव जीवों को परेशानी होती है।
  4. जल प्रदूषण: जल प्रदूषण का मुख्य कारण जानवर, मनुष्य के द्वारा किये गये जैविक क्रियाओं एवं औद्योगिक क्रियाओं से होता है।

प्रश्न 38. राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्य में क्या अन्तर है?

उत्तर: राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्य में अन्तर-

राष्ट्रीय उद्यान अभ्यारण्य
1. किसी भी मानविय गतिविधियो की अनुमती नही हैं 1. मानवीय गतिविधियो की अनुमती है।
2. सीमॉए निश्चित और परिभाषित है। 2. अभ्यारण्य की सीमॉए परिभाषित नही है।
3. किसी राष्ट्रीय उद्यान को अभ्यारण्य मे पदावनत नही किया जा सकता है। 3. एक अभ्यारण्य को राष्ट्रीय उद्यान में उन्नत किया जा सकता है।
4. आम तौर जनता के लिए खुला नही होता है। 4. आम जनता के लिए हमेशा खुला रहता है।

प्रश्न 39. नागरिक सुरक्षा संगठन का क्या उद्देश्य है?

उत्तर: नागरिक सुरक्षा संगठन का उद्देश्य-नागरिक सुरक्षा संगठन एक अन्तरसरकारी संगठन है जो जनसंख्या की सुरक्षा और सहायता सुश्चित करने और प्राकृतिक समस्याओ से सुरक्षा सुनिश्चित करने करने हेतु स्थापित किया गया है। नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना 1931 में हुई थी। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा किया जाता है। यह पहली बार एक मार्च 1990 को मनाया गया था।

प्रश्न 40. वनों से हमें क्या-क्या लाभ हैं?

उत्तर: वनों से हमें निम्नलिखित लाभ है-

  1. भूमि की उर्वरता बनी रहती है।
  2. मृदा अपरदन नहीं होती है।
  3. वातावरणीय प्रदूषण दूर होता है।
  4. वृक्ष सुरक्षित रहते हैं।
  5. जानवरो के लिए चारागाह।
  6. लकडी की प्राप्ति।
  7. रोजगार प्राप्ति।
  8. लघु उद्योगो में सहायक।
  9. विदेशी मुद्र की प्राप्ति।
  10. वनों द्वारा कार्बन डाई आक्साइड अवशोषित किया जाता है।
UP DELED Study App

Semester 4 की Complete तैयारी

  • Official Syllabus
  • Comprehensive Notes
  • Quick Revision Notes
  • Visual Revision Notes
  • Audio Revision
  • Solved MCQs
  • MCQ Tests
  • 2015–2025 Previous Year Papers
  • Repeated Exam Questions
  • 10 Model Papers
App में पढ़ाई शुरू करें

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2019

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।

PDF Store Join Telegram