Home
App Install Updates
Home PYQs Semester 4 सामाजिक अध्ययन 2023
PYQ 2023 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2023

UP DELED Semester 4 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2023 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. आत्माराम पाण्डुरंग ने किसकी स्थापना की थी?

(a) प्रार्थना समाज

(b) ब्रह्म समाज

(c) हरिजन समाज

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a) : प्रार्थना समाज की स्थापना 1867 में आत्माराम पाण्डुरंग और दादोबा पांडुरंग ने की थी। प्रार्थना समाज हिन्दू धर्म के भीतर एक सुधार आन्दोलन था। ब्रह्म समाज की स्थापना राजा राममोहन राय ने 1828 ई. में की थी।

प्रश्न 2. "दिल्ली चलो का नारा" किसने दिया था?

(a) सुभाष चन्द्र बोस

(b) गांधी जी

(c) बाल गंगाधर तिलक

(d) पट्टामि सीतारम्मैया

उत्तर: (a) : नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी ने वर्ष 1943 में सिंगापुर से 'दिल्ली चलो' का नारा दिया जिसके पश्चात् भारतीय राष्ट्रीय सेना ने बर्मा के खिलाफ अपना सैन्य अभियान शुरू किया था।

प्रश्न 3. "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है" किसने कहा?

(a) सुभाष चन्द्र बोस

(b) बाल गंगाधर तिलक

(c) विपिन चन्द्र पाल

(d) लाल लाजपत राय

उत्तर: (b): भारतीय स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है' का नारा दिया था। वे लोकमान्य उपनाम से प्रसिद्ध थे।

प्रश्न 4. 1950 से पूर्व होल्कर राज्य की राजधानी थी?

(a) ग्वालियर

(b) आगरा

(c) इन्दौर

(d) मैसूर

उत्तर: (c): 1950 से पूर्व होल्कर राज्य की राजधानी इन्दौर थी।

प्रश्न 5. 'टाटा नगर' के नाम से प्रसिद्ध है?

(a) जमशेदपुर

(b) नागपुर

(c) सोनभद्र

(d) भिलाई

उत्तर: (a): भारत के झारखंड राज्य में स्थित जमशेदपुर 'टाटा नगर' के नाम से प्रसिद्ध है।

प्रश्न 6. नरौरा प्रसिद्ध है?

(a) जलविद्युत केन्द्र

(b) ताप विद्युत केन्द्र

(c) परमाणु विद्युत केन्द्र

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (c): नरौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में स्थित एकमात्र परमाणु विद्युत केन्द्र है। भारत के अलग-अलग राज्यों में कुल सात परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।

प्रश्न 7. भृगु मंदिर किस जिले में स्थित है?

(a) गोण्डा

(b) मिर्जापुर

(c) बस्ती

(d) बलिया

उत्तर: (d): भृगु मंदिर उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिले बलिया में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।

प्रश्न 8. "देवा शरीफ" किस जिले में स्थित है?

(a) सहारनपुर

(b) बाराबंकी

(c) बहराइच

(d) लखनऊ

उत्तर: (b): देवा शरीफ उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में है यह स्थल प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह का स्थल है।

प्रश्न 9. चौरी चौरा काण्ड हुआ था-

(a) गोरखपुर

(b) लखनऊ

(c) कानपुर

(d) जौनपुर

उत्तर: (a): 4 फरवरी 1922 को गोरखपुर में चौरी चौरा कांड हुआ था।

प्रश्न 10. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष कौन था-

(a) दादाभाई नौरोजी

(b) व्योमेश चन्द्र बनर्जी

(c) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी

(d) फिरोज शाह मेहता

उत्तर: (b): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे।

प्रश्न 11. फॉरवर्ड ब्लाक का गठन किसने किया था

(a) जय प्रकाश नारायण

(b) सुभाष चन्द्र बोस

(c) जवाहर लाल नेहरू

(d) लाला लाजपत राय

उत्तर: (b) : फॉरवर्ड ब्लाक का गठन वर्ष 1939 में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने किया।

प्रश्न 12. उत्तर प्रदेश कितने मण्डल में विभाजित है?

(a) 18 मण्डल

(b) 19 मण्डल

(c) 20 मण्डल

(d) 21 मण्डल

उत्तर: (a): उत्तर प्रदेश में 18 मंडल और 75 जिले हैं

प्रश्न 13. भारत में हरित क्रान्ति का जनक किसे कहा जाता है?

(a) बीरबल साहनी

(b) जगदीश चन्द्र बसु

(c) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन

(d) हरगोविन्द खुराना

उत्तर: (c): भारत में हरित क्रांति का जनक डा० एम०एस० स्वामीनाथन को माना जाता है। विश्व हरित क्रान्ति का जनक नॉर्मन वोरलॉग है

प्रश्न 14. यूरेनियम उत्तर प्रदेश के किस जिले में पाया जाता है?

(a) बाँदा

(b) ललितपुर

(c) कौशाम्बी

(d) प्रयागराज

उत्तर: (b) : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में यूरेनियम, बाक्साइट तथा प्लेटेनियम के खनिज पाए जाते है

प्रश्न 15. बुक्सा जनजाति उत्तर प्रदेश के किस जनपद में निवास करती है?

(a) आगरा

(b) अलीगढ़

(c) बिजनौर

(d) हरदोई

उत्तर: (c) : बुक्सा जनजाति उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में निवास करती है।

Advertisement

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. 1857 की क्रान्ति की शुरूआत कहाँ से हुई थी?

उत्तर: 1857 की क्रान्ति एक सिपाही विद्रोह के रूप में बैरक पुर (पश्चिम बंगाल) छावनी के सिपाही मंगल पाडे के विद्रोह से होती है जो धीरे-धीरे उत्तर भारत के व्यापक क्षेत्र में फैल जाती है। इस क्रांति का नेतृत्व दिल्ली का शासक बहादुर शाह जफर करता है

प्रश्न 17. 'वेदों की ओर लौटो' नारा किसने दिया था?

उत्तर: वर्ष 1875 में दयानंद सरस्वती द्वारा बंबई में आर्य समाज की स्थापना की गई बाद में जिसका मुख्यालय लाहौर में बनाया गया। इन्होनें वेदों की ओर लौटो का नारा दिया तथा सत्यार्थ प्रकाश नामक पुस्तक लिखी।

प्रश्न 18. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: जलियाँवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को पंजाब राज्य के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित जलियाँवाला बाग में ब्रेगेडियर जनरल रेजिनाल्ड एडवर्ड डायर द्वारा निहत्थे लोगों पर गोली बारी करवा कर किया गया था।

प्रश्न 19. गाँधी जी ने असहयोग आन्दोलन किस वर्ष आरम्भ किया था?

उत्तर: गांधी जी द्वारा रॉलेट ऐक्ट तथा जलियाँवाला बाग हत्याकांड के विरोध में 1 अगस्त 1920 को असहयोग आन्दोलन प्रारंभ किया गया जो गोरखपुर चौरी चौरा कांड 4 फरवरी 1922 तक चला।

प्रश्न 20. 'भारत छोड़ो' आन्दोलन का आरम्भ कहाँ से हुआ था?

उत्तर: भारत छोड़ो आन्दोलन जिसे अगस्त आन्दोलन के रूप में भी जान जाता है। 8 अगस्त 1942 को बंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में महात्मा गांधी जी द्वारा शुरू किया गया।

प्रश्न 21. उत्तर प्रदेश में लोक सभा व राज्य सभा की कितनी सीटे हैं?

उत्तर: उत्तर प्रदेश में लोक सभा की 80 तथा राज्यसभा की 31 सीटें है जबकि उत्तर प्रदेश विधान सभा मे 403 सीटें तथा विधान परिषद् में 100 सीटें है।

प्रश्न 22. 'चिपको आन्दोलन' का किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है?

उत्तर: वन संरक्षण के क्षेत्र में गांधीवादी सुंदरलाल बहुगुणा जी द्वारा शुरू किया गया। चिपको आन्दोलन एक अहिंसक आन्दोलन था जो वर्ष 1973 में उत्तर प्रदेश के चमोली जिले (अब उत्तरखंण्ड) में शुरू किया गया था। इस आन्दोलन का नाम 'चिपको' पडने का प्रमुख कारण है वृक्षों का लोगों द्वारा आलिंगन करके पेड़ों को कटने से बचाना। चिपको आन्दोलन का नारा था पारिस्थतिकी स्थायी अर्थव्यवस्था है।

प्रश्न 23. 'विश्व ओजोन दिवस' कब मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व ओजोन दिवस प्रति वर्ष 16 सितम्बर को मनाया जाता हैं इसी तरीख को वर्ष 1981 में ओजोन संरक्षण को लेकर मॉट्रियल प्रोटोकाल पर एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संधि हुई थी।

प्रश्न 24. उत्तर प्रदेश में सबसे न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश में सबसे न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला ललितपुर है जबकि गाजियाबाद सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला है। ललितपुर का जनसंख्या घनत्व 242 जबकि गाजियाबाद का 3971 है।

Advertisement

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 25. 'भारत कला भवन' कहाँ स्थित है?

उत्तर: भारत कला भवन बाराणसी के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में स्थित एक विश्वविद्यालय है।

प्रश्न 26. सूचना का अधिकार भारत में किस वर्ष लागू किया गया?

उत्तर: सूचना का अधिकार अधिनियम 12 अक्टूबर 2005 से लागू हो गया है। यह लोक प्राधिकरणों पर लागू होगा। सूचना के अधिकार को 15 जून 2015 को अधिनियमित किया गया था।

प्रश्न 27. लिंगानुपात से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: किसी समाज में पुरूषों और महिलाओं की संख्या के बीच के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है। यह अनुपात स्थिर नही हैं बल्कि जैविक, सामाजिक तकनीकी सांस्कृतिक और आर्थिक शक्तियों द्वारा आकार दिया गया है।

प्रश्न 28. भारत में पवन ऊर्जा के उत्पादन में भारत का कौन-सा राज्य अग्रणी है?

उत्तर: भारत में पवन उर्जा के उत्पादन में तमिलनाडु प्रथम स्थान है। तमिलनाडु १००० मेगावाट की पवन ऊर्जा उत्पादन के साथ देश का सबसे अधिक पवन ऊर्जा उत्पादन राज्य है। गुजरात पवन ऊर्जा के मामले मे दूसरे स्थान पर है।

प्रश्न 29. आलू उत्पादन में उत्तर प्रदेश का कौन-सा स्थान है?

उत्तर: आलू के उत्पादन में उत्तर-प्रदेश का देश में पहला स्थान है। जहाँ कुल उत्पादन 23.51 फीसदी उत्पादन होता है। इसके बाद बिहार में कुल उत्पादन की 17.02 फीसदी आलू का उत्पादन होता है

प्रश्न 30. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1 मई 1897 को रामकृष्ण परमहंस के परम् शिष्य स्वामी विवेकानन्द ने की। इसका मुख्यालय कोलकाता के निकट बेलुड़ में है। इस मिशन की स्थापना के केन्द्र में वेदान्त दर्शन का प्रचार-प्रसार है।

प्रश्न 31. असहयोग आन्दोलन पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: असहयोग आन्दोलन-1 अगस्त 1920 को असहयोग आन्दोलन महात्मा गांधी के नेतृत्व में रोलेट एक्ट के विरोध तथा जलियांवाला बाग नर संहार के कारण शुरू किया गया। इसी दिन बाल गंगा धर तिलक जी का निधन हो जाता है। इस क्रम में काग्रेस द्वारा सितंबर 1920 में कलकत्ता में विशेष अधिवेशन बुलाया गया जिसमें विधान परिषदो का बहिष्कार करने, विदेशी शासन के खिलाफ सीधी कार्यवाई करने एवं असहयोग तथा सविनय अवज्ञा आन्दोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह अधिवेशन लाला लाजपत राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ था। सम्पूर्ण आन्दोलन के दौरान बहिष्कार कार्यक्रमों में विदेशी कपड़ों का बहिष्कार सर्वाधिक सफल रहा। इस आन्दोलन के दौरान खादी तथा चरखे के प्रचार ने खूब जोर पकड़ा। खादी राष्ट्रीय आन्दोलन का प्रतीक बन गई। लेकिन रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कपड़ो को जलाए जाने का विरोध किया। इस आन्दोलन के दौरान ही गांधी ने एक वर्ष में स्वराज प्रात करने का नारा दिया। 5 फरवरी 1922 को उत्तर प्रदेश के चौरी-चौरा (गोरखपुर) में भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिस कर्मी मारे गए। इसीलिए गांधी जी ने 12 फरवरी 1922 को गुजरात के बारदौली में बैठक कर असहयोग आन्दोलन को वापस लेने का निर्णय लिया। मोतीलाल नेहरू, प. जवाहरलाल नेहरू, नेता जी सुभाषचन्द्र बोस, सी, आर, दास, सी. राजगोोलाचारी आदि ने इस आन्दोलन के वापस लिए जाने की आलोचना की।

प्रश्न 32. पंचशील से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए आपसी सम्मान आपसी गैर-आक्रामकता, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप, समानता और पारस्परिक लाभ, और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पंचशील संधि के पांच सिद्धांत है।

  1. प्रत्येक देश एक दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का परस्पर सम्मान करेगें
  2. गैर-आक्रमण का सिद्धान्त अपनाया गया इसके तहत तय किया गया कि कोई भी देश किसी दूसरे देश पर आक्रमण नही करेगा।
  3. समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देश एक दूसरे के आंतरिक मामले में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नही करेंगे।
  4. इसके तहत तय किया गया कि सभी देश एक दूसरे के साथ समानता का व्यवहार करेंगे।
  5. इसके तहत कहा गया कि सभी देश शांति बनाये रखेंगे। और एक दूसरे के अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का संकट उत्पन्न नहीं करेंगे।

प्रश्न 33. वनों से हमें क्या-क्या लाभ है?

उत्तर: वनों से हमें निम्नलिखित लाभ है-

  1. भूमि की उर्वरता बनी रहती है।
  2. मृदा अपरदन नहीं होती है।
  3. वातावरणीय प्रदूषण दूर होता है
  4. वृक्ष सुरक्षित रहते हैं।
  5. जानवरो के लिए चारागाह।
  6. लकडी की प्राप्ति।
  7. रोजगार प्राप्ति।
  8. लघु उद्योगो में सहायक
  9. विदेशी मुद्र की प्राप्ति।
  10. वनों द्वारा कार्बन डाई आक्साइड अवशोषित किया जाता है

प्रश्न 34. मौसम से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: मौसम का सम्बन्ध हमारे वातावरण से रोजना होने वाले बदलावों से है। भारत में गर्मी, सर्दी और बरसात को मुख्य ऋतु माना जाता है। मौसम किसी निश्चित स्थान पर दिए हुए समय की वायुमंडलीय स्थिति को कहते है। मौसम समय और स्थान के हिसाब से परिवर्तित होता रहता है। किसी स्थान विशेष की तत्कालिक घटनाएँ जैसे ताप, दाब, वायु, वर्षा आदि मौसम कहलाता है।

प्रश्न 35. राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्य में क्या अन्तर है?

उत्तर: राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्य में अन्तर-

राष्ट्रीय उद्यान अभ्यारण्य
1. किसी भी मानविय गतिविधियो की अनुमती नही हैं 1. मानवीय गतिविधियो की अनुमती है।
2. सीमाएँ निश्चित और परिभाषित है। 2. अभ्यारण्य की सीमाएँ परिभाषित नहीं है।
3. किसी राष्ट्रीय उद्यान को अभ्यारण्य मे पदावनत नही किया जा सकता है। 3. एक अभ्यारण्य को राष्ट्रीय उद्यान में उन्नत किया जा सकता है।
4. आम तौर जनता के लिए खुला नहीं होता है। 4. आम जनता के लिए हमेशा खुला रहता है।

प्रश्न 36. पर्यावरण प्रदूषण किसे कहते हैं? और यह कितने प्रकार का होता है?

उत्तर: पर्यावरण प्रदूषण मानवीय क्रियाकलापों के अपशिष्ट उत्पादों से मुक्त द्रव्य ऊर्जा का परिणाम है। प्रदूषण के अनेक प्रकार है। प्रदूषको के परिवहित एवं विसरित होने के माध्यम के आधार पर प्रदूषण को निम्नलिखित भागों में विभाजित किया गया है-

  1. वायु प्रदूषण - वायु प्रदूषण दुनिया भर के लिए एक गम्भीर चिंता का विषय है। वायु प्रदूषण तब होता है जब खतरनाक कण, गैस और रसायन हवा मे छोडे जाते है
  2. मृदा प्रदूषण: मृदा प्रदूषण मुख्यतः कृषि में अत्यधिक कीट नाशक के प्रयोग से होता है
  3. ध्वनि प्रदूषण: ध्वनि प्रदूषण किसी भी प्रकार के अनुप्रयोगी ध्वनियो को कहते है, जिससे मानव एंव जीवों को परेशानी होती है।
  4. जल प्रदूषण: जल प्रदूषण का मुख्य कारण जानवर, मनुष्य के द्वारा किये गये जैविक क्रियाओं एवं औद्योगिक क्रियाओं से होता है।

प्रश्न 37. विविधता में एकता का क्या अभिप्राय है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: विविधता में एकता का अर्थ है विभिन्न असमानताओं के बावजूद भी अखण्डता का अस्तित्व । हमारा देश एक विशाल देश है जहाँ विभिन्न प्रांतो में विभिन्न संस्कृति है। अलग-अलग प्रदेशों के लोग अलग-अलग धर्म, रीति-रिवाज, का पालन करते हैं। रहन-सहन, खान-पान, नृत्य संगीत, कला, भाषा बोली आदि में भी अंतर है, लेकिन इसके बावजूद सभी एक साथ मिलकर सौहार्दय पूर्वक रहते है। नोबेल पुरस्कर विजेता डॉ. अमर्त्य सेन के अनुसार भारतीय संस्कृति परंम्पराओं एवं विविधता का सर्वोत्तम उदाहरण है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमारे देश में विधिता में एकता पाई गई है। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत शारीरिक रूप से बाधित बालक तथा सामान्य बालक साथ-साथ सामान्य कक्षा में शिक्षा ग्रहण कराया जाता है।

प्रश्न 38. उत्तर प्रदेश की खनिज सम्पदा पर लेख लिखिए।

उत्तर: भारत में होने वाले कुल खनिज उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान लगभग 3% है। खनिज सामान्यतः अयस्कों में पाये जाते हैं। खनिज संसाधन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में खनिज संपन्न क्षेत्रों में हिमालय श्रेणी के कुछ निचले भाग, विंध्य क्रम की शैलें और बुंदेलखण्ड क्षेत्र हैं। यहाँ पाये जाने वाले खनिजों में कोयला, सोना, चूना, पत्थर, जिप्सम, बॉक्साइट, डोलोमाइट, ताँबा, संगमरमर, यूरेनियम प्रमुख है।

प्रश्न 39. बेरोजगारी को परिभाषित करें और इसके उन्मूलन के लिए चलायी जा रही दो योजनाओं के नाम लिखिए।

उत्तर: जब कोई आदमी काम की तलाश में हो लेकिन उसे काम नहीं मिल रहा हो तो ऐसे आदमी को बेरोजगार कहते है। केवल 15 से 59 आयु वर्ग के लोग ही बेजरोजगार की श्रेणी में रख सकते हैं। इसके कई कारण है जैसे अधिक जनसंख्या, निम्न कौशल स्तर, नियोजन की विफलता, दोषपूर्ण शिक्षा प्रणाली, धीमी आर्थिक वृद्धि विकास और पूंजी की कमी के कारण होती है।
बेरोजगारी उन्मूलन के लिए चलायी जा रही योजनाओ के नाम-

  1. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा)
  2. स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना।
  3. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना

प्रश्न 40. मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों को बताइए?

उत्तर: मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य-इसके निम्नलिखित उद्देश्य हैं:

  1. सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना।
  2. विशेष कर सूखा प्रभावित क्षेत्रों मे प्रारम्भिक स्तर पर पढने वाले बच्चों को पोषण सम्बन्धी सहायता देना।
  3. समाज के वंचित वर्गों के बच्चों का स्कूलों में नामाांकन बढाना।
  4. भूख और कुपोषण को सम्बोधित करना और जातियों के बीच समाजीकरण में सुधार करना।
  5. कक्षा एक से आठवी तक पढने वाले बच्चों को रोके रहना।
UP DELED Study App

Semester 4 की Complete तैयारी

  • Official Syllabus
  • Comprehensive Notes
  • Quick Revision Notes
  • Visual Revision Notes
  • Audio Revision
  • Solved MCQs
  • MCQ Tests
  • 2015–2025 Previous Year Papers
  • Repeated Exam Questions
  • 10 Model Papers
App में पढ़ाई शुरू करें

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2023

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।

PDF Store Join Telegram