Home
Store Updates
Home PYQs Semester 4 सामाजिक अध्ययन 2022
PYQ 2022 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2022

UP DELED Semester 4 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2022 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. प्रार्थना समाज के संस्थापक थे-

(a) महात्मा ज्योतिबा फुले

(b) रामकृष्ण परमहंस

(c) आत्माराम पाण्डुरंग

(d) कबीरदास

उत्तर: (c) : प्रार्थना समाज के संस्थापक आत्माराम पाण्डुरंग जी हैं। प्रार्थना समाज की स्थापना 1867 ई. में मुम्बई में हुई थी। इस समाज का मुख्य उद्देश्य एकेश्वराय को प्रश्रय देना तथा धर्म को कुरीतियों, रूढ़ियों और पुरोहितों के अधिपत्य से मुक्त कराना था।

प्रश्न 2. 'साइमन कमीशन' ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की-

(a) 1922 ई. में

(b) 1930 ई. में

(c) 1928 ई. में

(d) 1924 ई. में।

उत्तर: (b): साइमन कमीशन ने अपनी रिपोर्ट मई 1930 ई. में प्रस्तुत की। साइमन कमीशन भारत में 1927 ई. में भारत आया था।

प्रश्न 3. अण्डमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी है-

(a) पोर्ट ब्लेयर

(b) दमन

(c) सिलवासा

(d) कवरत्ती।

उत्तर: (a): पोर्ट ब्लेयर अंण्डमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी है। अण्डमान निकोबार द्वीप समूह में 571 द्वीप शामिल हैं।

प्रश्न 4. उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कहा जाता है-

(a) लखनऊ

(b) मथुरा

(c) भदोही

(d) कानुपर।

उत्तर: (d): कानपुर को उत्तर-भारत का तथा उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कहा जाता है। कानपुर उत्तर भारत में सूती वस्त्र उद्योग का सबसे बड़ा केन्द्र है।

प्रश्न 5. हेमेटाइट का सम्बन्ध खनिज से है-

(a) बॉक्साइट से

(b) लौह अयस्क से

(c) सोना से

(d) ताँबा से।

उत्तर: (b): हेमेटाइट लोहे के आक्साइड (Fe2O3) का खनिज रूप है। हेमेटाइट में 60% से 70% शुद्ध लौह अयस्क होता है।

प्रश्न 6. उत्तर प्रदेश में तेल शोधन कारखाना कहाँ स्थित है?

(a) इलाहाबाद

(b) मथुरा

(c) बनारस

(d) लखनऊ।

उत्तर: (b) : उत्तर प्रदेश में तेल शोधन कारखाना मथुरा में स्थित है। मथुरा में मथुरा तेल-शोधक उत्तर प्रदेश का एकमात्र तेल-शोधक कारखाना (रिफाइनरी) है, और भारत की छठी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है।

प्रश्न 7. संविधान सभा के स्थायी सदस्य थे-

(a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(b) डॉ. भीमराव अम्बेडकर

(c) डॉ. सच्चिदान्द सिन्हा

(d) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर: (a): डॉ राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष बनाये गये थे।

प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश में सिंचाई की जाती है-

(a) नहरों द्वारा

(b) कुओं द्वारा

(c) नलकूपों द्वारा

(d) उपर्युक्त सभी।

उत्तर: (d): उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 80% सिंचाई नलकूपों और कुओं द्वारा तथा 19% नहरों द्वारा किया जाता है और शेष टैंको झीलों और अन्य स्रोतों द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश में 'कालिंजर मेला' कहाँ लगता है?

(a) बाँदा

(b) महोबा

(c) झाँसी

(d) प्रयागराज।

उत्तर: (a): कालिंजर मेला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लगता है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला कार्तिक मेला यहाँ का प्रसिद्ध सांस्कृतिक उत्सव है।

प्रश्न 10. डिगबाई तेल क्षेत्र किस राज्य में है?

(a) असम

(b) राजस्थान

(c) केरल

(d) झारखण्ड।

उत्तर: (a): डिगाई तेल क्षेत्र असम राज्य में है। यह भारत का सबसे पुराना तेल उत्पादक राज्य है। 100 से अधिक तेल क्षेत्रों के साथ असम सबसे अधिक तेल क्षेत्रों वाला राज्य है

प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश कितने मण्डल में विभाजित है?

(a) 15

(b) 16

(c) 17

(d) 18

उत्तर: (d) : उत्तर प्रदेश 18 मंडल में विभाजित है उत्तर प्रदेश में 75 जिले, 822 ब्लॉक, 82021 पंचायत तथा 107452 गांव हैं।

प्रश्न 12. चरकुला प्रमुख लोकनृत्य है-

(a) बुन्देलखण्ड

(b) ब्रज क्षेत्र

(c) पूर्वांचल

(d) अवध।

उत्तर: (b): चरकुला ब्रज क्षेत्र से संबधित नृत्य है, यह होली के तीसरे दिन मनाया जाता है, इसी दिन राधा का जन्म हुआ था। इस नृत्य में, महिलाएँ भगवान कृष्ण के गानों पर नृत्य करती हैं।

प्रश्न 13. उत्तर प्रदेश में माघ मेले का आयोजन कहाँ होता है?

(a) प्रयागराज

(b) कानुपर

(c) फतेहपुर

(d) कौशाम्बी।

उत्तर: (a): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन होता है, यहाँ त्रिवेणी संगम के तट पर प्रत्येक वर्ष माघ मेले का आयोजन किया जाता है।

प्रश्न 14. भारत में सर्वाधिक साक्षरता दर किस राज्य में है?

(a) मेघालय

(b) पश्चिम बंगाल

(c) केरल

(d) उत्तर प्रदेश।

उत्तर: (c) : भारत में सर्वाधिक साक्षरता केरल में है। नेशनल स्टेटिस्टीकल आफिस (NSO) की तरफ से जारी साक्षरता पर एक रिपोर्ट में 96.2 प्रतिशत है।

प्रश्न 15. कैगा परमाणु ऊर्जा उत्पादक केन्द्र किस प्रदेश में स्थित है?

(a) गुजरात

(b) कर्नाटक

(c) तमिलनाडु

(d) केरल।

उत्तर: (b) : कैगा परमाणु उर्जा उत्पादक केन्द्र कर्नाटक में स्थित हैं।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. आर्य समाज की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर: आर्य समाज की स्थापना 10 अप्रैल 1875 ई. को स्वामी दयानंद सरस्वती ने की थी। आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य वैदिक धर्म को पूनः स्थापित करना तथा पश्चिमी सभ्यता एवं संस्कृति को समाप्त करना था।

प्रश्न 17. जैव विविधता किसे कहते हैं?

उत्तर: जैव-विविधता से तात्पर्य पृथ्वी पर पाए जाने वाले जीवों की विविधता से है। हालाँकि जैव-विविधता सिर्फ जीवों की विविधता तक ही सीमित नहीं होती बल्कि इसमें वह पर्यावरण भी शामिल होता है, जिसमें वे निवास करते है। जैव-विविधता के निम्नलिखित तीन स्तरों पर विभाजित है-

  • (i) आनुवांशिक
  • (ii) प्रजाति विविधता
  • (iii) पारिस्थितकीय

प्रश्न 18. विश्व पर्यावरण कब मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस की शुरूआत 1972 ई. में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्टॉकहोम सम्मेलन के समय की गई थी।

प्रश्न 19. लिंगानुपात से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: प्रति 1000 पुरूषों पर महिलाओं की संख्या। यह अनुपात 1000 पुरूषों पर माहिलाओं की संख्या बताता है।

प्रश्न 20. साम्प्रदायिकता का मुख्य कारण क्या है?

उत्तर: छुआछूत व ऊचनीच की भावना सम्प्रदायवाद को फैलाती है। साम्प्रदायिकता के कारण प्रमुख रूप से निम्न है-

  • सोशल मीडिया का प्रभाव
  • मनोवैज्ञानिक कारण
  • राजनीतिक कारण
  • मूल्य आधारित शिक्षा का अभाव
  • आर्थिक कारण

प्रश्न 21. उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ कौन-सी हैं?

उत्तर: उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ थारू, बुक्सा, माहगीर, शोर्का, राजी, जौनसारी, सहरिया, खरवार, बाल्मीकि और भूटिया आदि।

प्रश्न 22. चौरी-चौरा काण्ड कहाँ हुआ था?

उत्तर: चौरीचौरा काण्ड उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। 4 फरवरी 1922 ई. को भारतीयों ने ब्रिटिश सरकार की एक पुलिस चौकी को आग लगा दी थी जिससे उसमें छिपे हुए 22 पुलिस कर्मचारी जिंदा जल के मर गये थे।

प्रश्न 23. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की?

उत्तर: रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानंद ने 1 मई, 1897 ई. में किया । इस मिशन का उद्देश्य-गरीबों की मदद करने, महिलाओं की स्थिति में सुधार करने, अर्पश्यता और अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने और शिक्षा प्रणाली में सुधार करना था।

प्रश्न 24. 'रौलट एक्ट' क्या है?

उत्तर: रॉलेट एक्ट को काला कानून भी कहा जाता है। यह 19 मार्च 1919 ई. को भारत की ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत में उभर रहे राष्ट्रीय आन्दोलन को कुचलने के उद्देश्य से निर्मित कानून था। इस कानून के जरिये ब्रिटिश सरकार को यह अधिकार प्राप्त हो गया था, कि वह किसी भी भारतीय पर अदालत में बिना मुकदमा चलाए उसे जेल में बंद कर सके।

प्रश्न 25. जेट वायुधारा किसे कहते हैं?

उत्तर: जेट वायु धारा ऊपरी वायुमंण्डल में विशेषकर समताप मंण्डल में तेज गति से प्रवाहित होन वाली हवाएं हैं। इनकी प्रवाह की दिशा जलधाराओं की तरह ही निश्चित होती है। जेट वायुधाराएं दो प्रकार की होती है-

  • (i) पश्चिम जेट स्ट्रीम
  • (ii) पूर्वी जेट स्ट्रीम

प्रश्न 26. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 16 सितम्बर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को ओजोन संरक्षण के लिए जागरूक करना है। 16 सितम्बर 1995 ई. को पहली बार विश्व ओजोन दिवस मनाया गया।

प्रश्न 27. सारनाथ संग्रहालय की स्थापना कब हुई?

उत्तर: सारनाथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र में स्थित है। इस स्थल से प्राप्त पुरावस्तुओं के परिरक्षण के लिए सरकार द्वारा 1904 ई. में खुदाई स्थल के समीप एक स्थल संग्रहालय का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। जो 1910 ई. में बनकर तैयार हुआ।

प्रश्न 28. जायद की फसलों में क्या-क्या बोया जाता है?

उत्तर: जायद की फसल तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, साग-सब्जी, हरा चारा, हरी खाद इत्यादि।

प्रश्न 29. भारत के अन्तर्गत कौन-कौन से द्वीप समूह आते हैं?

उत्तर: भारत के अन्तर्गत द्वीप समूह -

  • (1) बंगाल की खाड़ी में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
  • (2) अरब सागर में लक्ष्यद्वीप द्वीप समूह।

प्रश्न 30. आतंकवाद क्या है?

उत्तर: लोगों को अपने वश में करने अथवा किसी लक्ष्य या उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हिंसा और डराने-धमकाने का प्रयोग करना ही आतंकवाद है।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. विद्युत विभवान्तर को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: एकांक धन परीक्षण-आवेश को वैद्युत क्षेत्र में एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक ले जाने में किया गया कार्य को इन बिन्दुओं के बीच विभवान्तर कहते हैं।

$V_{A}-V_{B}=\frac{W}{q_{0}}$

  • (विभवान्तर का SI मात्रक 'बोल्ट' है)
  • मात्रक जूल/कूलॉम या वोल्ट
  • राशि- अदिश राशि

प्रश्न 32. धातु निष्कर्षण से आपका क्या आशय है? इसकी प्रमुख विधियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।

उत्तर: धातु निष्कर्षण एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें विभिन्न चरण और तकनीक शामिल है। उपयोग की जाने वाली निष्कर्षण, तकनीक का प्रकार, निकाले जाने वाली धातु के प्रकार और जिस अयस्क से इसे निकाला जाता है उसकी प्रकृति पर निर्भर करता है। शुद्ध धातुओं को प्राप्त करने के लिए निष्कर्षण की प्रक्रिया आवश्यक है।

विधिया: धातुओं का शुद्धिकरण, चूर्णीकरण, भर्जन, धातु ऑक्साइड का धातु में परिवर्तन आदि।

प्रश्न 33. ऊष्मा के सुचालक और कुचालक पदार्थों में अन्तर उदाहरण देरक समझाइए।

उत्तर: ऊष्मा, उष्मीय ऊर्जा का एक रूप है जो ताप के कारण होता है। ऊर्जा के अन्य रूपों की तरह ऊष्मा का भी प्रवाह होता है। किसी पदार्थ के गर्म या ठण्डे होने के कारण उसमें जो ऊर्जा होती है उसे ऊष्मीय ऊर्जा कहते हैं।

ऊष्मा के सुचालक और कुचालक पदार्थों में अन्तर -

  • सुचालक: जिन पदार्थों से ऊष्मा का संचरण सुगमतापूर्वक होता है, उन्हें ऊष्मा का सुचालक कहते हैं। जैसे- लोहा, ताँबा, एल्युमिनियम आदि।
  • कुचालक: जिन पदार्थों में ऊष्मा का संचरण सुगमता से नहीं होता, उन्हें ऊष्मा का कुचालक कहते हैं। जैसे- लकड़ी, कागज, वायु, ऊन आदि

प्रश्न 34. प्राथमिक सेल से क्या अभिप्राय है? शुष्क सेल की रचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर: प्राथमिक सेल - ऐसी सेल जिसमें रासायनिक अभिक्रियाएँ जो केवल एक बार प्रयोग होता है। ये कुछ समय तक प्रयोग के बाद निष्क्रिय हो जाता है। इन्हें प्रयोग में पुनः नहीं लाया जा सकता है। जैसे मरकरी सेल, शुष्क सेल, वोल्टेइक सेल, डेनियल सेल, लेक्लांची सेल, सिल्वर ऑक्साइड सेल आदि।

शुष्क सेल की रचना का सचित्र वर्णन: इसमें जस्ते का एक बेलनाकार पात्र होता है जो एनोड का कार्य करता है इस बेलनाकार पात्र में विद्युत अपघटय के रूप में अमोनियम क्लोराइड और जिंक क्लोराइड का पेस्ट भरा होता है। बेलनाकार पात्र के बीच में ग्रेफाइट की छड़ लगी होती है जो कैथोड का कार्य करती है। ग्रेफाइट की छड़ के चारों ओर एक मलमल की थैली में मैग्नीज डाई ऑक्साइड और कार्बन का चूर्ण भरा होता है। सेल के ऊपरी भाग को अच्छी तरह से बन्द कर दिया जाता है। ग्रेफाइट की छड़ के ऊपर एक पीतल की टोपी लगी होती है।

प्रश्न 35. जैविक तथा अजैविक घटकों का परिभाषित कीजिए।

उत्तर: जैविक - जैविक घटक वे होते हैं जिनमें एक आवास के सभी जीवित प्राणी शामिल होते हैं उसे जैविक घटक कहते हैं। जैविक के जनक चार्ल्स डार्विन है। उदाहरण- पौधे, सूक्ष्मजीव, जानवर आदि।

अजैविक घटक - किसी पारिस्थितिक तन्त्र में पाये जाने वाले सभी निर्जीव पदार्थ उसके अजैविक घटक कहलाते हैं। उदाहरण प्रकाश, तापमान, जल, आर्द्रता, अक्षांश आदि।

प्रश्न 36. लाल रक्त कणिकाओं तथा श्वेत रक्त कणिकाओं में अन्तर को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: लाल रक्त कोशिकाएँ शरीर के विभिन्न हिस्सों के ऊतकों तक ऑक्सीजन ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जबकि ठीक इसके विपरीत श्वेत रक्त कोशिकाएँ एंटीबॉडी बनाकर शरीर के रक्षा तंत्र में मदद करती है जबकि लाल रक्त कोशिकाएँ और श्वेत रक्त कोशिकाएँ निम्नलिखित है-

लाल रक्त कणिकाएँ -

  • सामान्य अवस्था में आर० बी० सी० अस्थि मज्जा तथा भ्रूण अवस्था मे यकृत में निर्मित होता है।
  • हीमोग्लोबिन की अल्प मात्रा रहने पर 'रक्त क्षीणता' रोग हो जाता है।
  • आर०बी०सी० का जीवन काल 20 से 120 दिन तक होता है। इसकी मृत्यु यकृत में होती है, अतः यकृत आर०बी०सी० का कब्र कहा जाता है। आर०बी०सी० में हीमोग्लोबिन पाया जाता है, जिसमें लौह-युक्त रंजक (Pigment) और हीम (heme) होता है। इसके कारण रक्त का रंग लाल होता है।

श्वेत रक्त कणिकाएँ -

  • यह आकार में आर०बी०सी० से बड़ी होती है।
  • इसका निर्माण अस्थि मज्जा, लिम्फ नोड्स तथा कभी-कभी यकृत एवं प्लीहा में होता है।
  • इसका जीवन काल 1-4 दिन का होता है। यह रक्त में ही समाप्त हो जाता है।
  • WBC में केन्द्रक पाया जाता है, इसका मुख्य कार्य शरीर की रोगों के संक्रमण से रक्षा करना है।

प्रश्न 37. एड्स का पूरा नाम लिखिए। एड्स के कारणों एवं लक्षणो को लिखिए।

उत्तर: एड्स से तात्पर्य एक्वार्ड इम्यूनो डेफिशियेंसी सिंड्रोम हैं। एड्स एक वायरस के कारण होता है, जिसे ह्यूमन इम्यूनों डेफिशियेंसी वायरस या एच० आई० वी० कहा जाता है। इसका पता सर्वप्रथम, अमेरिका मे सन् 1981 ई. में लगा। यह रक्त संचरण, जननिक संसर्ग एवं माता से शिशु में फैलने वाला लैंगिक संसर्गजन्य रोग है, जिसमें रोगी की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता नष्ट हो जाती है।

कारण- ह्यूमन इम्यूनो विषाणु के कारण होता है। एड्स का संचरण निम्न प्रकार से होता है -

  • रक्त संचरण-HIV वायरस रक्त संचरण के माध्यम से भी फैलता है।
  • गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान द्वारा यदि कोई महिला HIV संक्रमित है तो वह स्तनपान, प्रसव या गर्भावस्था द्वारा अपने बच्चों को भी संक्रमित कर सकती है।
  • इंजेक्शन साझा करना HIV संक्रमित व्यक्ति पर इस्तेमाल की गयी सुई को किसी दूसरे स्वस्थ व्यक्ति के साथ साझा करने से भी यह संक्रमण फैल सकता है।

लक्षण - एड्स के संक्रमण के फलस्वरूप अन्य लिम्फोसाइट्स को सक्रिय करने वाली सहायक टी कोशिकाओं की संख्या में भारी कमी आ जाती है। उग्र रूप से पीड़ित अधिकांश व्यक्ति तीन वर्ष के भीतर ही अन्य संक्रमणों या कैंसर के कारण मर जाते हैं। इसमें मस्तिष्क को भारी क्षति पहुँचती है। जैसे- बुखार, ठंड लगना, शरीर पर चकत्ते होना, गले में खरास, थकान, ज्वाइंट पेन, ग्रंथियों में सूजन आदि।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2022

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।