बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. काव्य को कितने भागों में बाँटा जाता है?
(a) दृश्य काव्य
(b) श्रव्य काव्य
(c) (a) तथा (b) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (c) : काव्य के मुख्यतः दो भेद होते हैं-
- श्रव्य काव्य - श्रव्य काव्य वह है जो कानों से सुना अथवा मुख से पढ़ा जाता है।
- दृश्य काव्य - दृश्य काव्य वह है जो अभिनय के माध्यम से देखा-सुना जाता है। जैसे- नाटक, एकांकी आदि।
प्रश्न 2. पठन का अर्थ है-
(a) सस्वर वाचन
(b) मौन वाचन
(c) (a) तथा (b) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर: (c) : पठन एक सोद्देश्य, सार्थक तथा चिन्तन प्रधान क्रिया है। पाठक लिखी या छपी हुई शब्दावली का उच्चारण करने के साथ-साथ अर्थग्रहण करता है। वाचन में शब्दों के उच्चारण की प्रधानता होती है, जबकि पठन में अर्थग्रहण पर बल होता है।
प्रश्न 3. मौन वाचन का उद्देश्य है-
(a) वाचन गति का विकास
(b) पठित सामग्री का अधिग्रहण
(c) वाचन का अभ्यास
(d) (a) और (b) दोनों।
उत्तर: (d) : मौन वाचन के उद्देश्य-
- द्रुत गति से पठन का अभ्यास करना।
- छात्रों की बोध शक्ति विकसित करना।
- छात्रों में स्वाध्याय की आदत विकसित करना।
- छात्रों में सोच, मनन, तर्क की शक्ति बढ़ाना।
प्रश्न 4. जो शब्दांश किसी शब्द के आदि से निकलकर उसके अर्थ को बदल देता है, वह कहलाता है-
(a) उपसर्ग
(b) प्रत्यय
(c) सन्धि
(d) समास।
उत्तर: (a) : जो शब्दांश किसी शब्द के आदि से निकलकर उसके अर्थ को बदल देता है, वह उपसर्ग कहलाता है।
प्रश्न 5. संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द कहलाते हैं-
(a) संज्ञा
(b) सर्वनाम
(c) विशेषण
(d) क्रिया।
उत्तर: (b) : सर्वनाम- संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं। इसके अंतर्गत मैं, तुम, तुम्हारा, आप, आपका, इस, उस, यह, वह आदि शब्द आते हैं।
संज्ञा- किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे- पशु (जाति), सुन्दरता (गुण), व्यथा (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान), मारना (क्रिया)।
विशेषण- विशेषण वह शब्द है, जो संज्ञा या सर्वनाम को संशोधित या वर्णित करता है। जैसे- मुझे पुराने घर पसंद हैं। लड़का लम्बा और पतला है।
क्रिया- क्रिया वे शब्द होते हैं, जो किसी कार्य के होने या करने अथवा किसी व्यक्ति या वस्तु की स्थिति का बोध कराते हैं। जैसे- तैरना, कूदना, सोना, उछलना इत्यादि।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. समास किसे कहते हैं?
उत्तर: दो या दो से अधिक पक्ष जब अपने विभक्ति चिन्ह या अन्य शब्दों को छोड़कर एक पद हो जाते हैं, तो समास कहलाते हैं।
समास के भेद-
- अव्ययीभाव समास
- तत्पुरूष समास
- कर्मधारय समास
- द्वन्द्व समास
- द्विगु समास
- बहुब्रीहि समास
प्रश्न 7. मौलिक लेखन किसे कहते हैं?
उत्तर: मौलिक लेखन से तात्पर्य उस लेखन से है, जब कोई व्यक्ति किसी विषय पर व्यक्तिगत रूप से लेखन कार्य करता है, वह मौलिक लेखन कहलाता है। वह लेखन कार्य जिसमें व्यक्ति नितांत नवीन विचार और सोच का सृजन करता है। लेखन कार्य में जो सबसे प्रथम रचना होती है, वह मौलिक लेखन कहलाता है।
प्रश्न 8. लिंग किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम की स्त्री या पुरूष जाति का बोध होता है, उसे लिंग कहा जाता है।
लिंग के भेद-
- पुल्लिंग (पुरूष जाति)
- स्त्रीलिंग (स्त्री जाति)
- नपुंसकलिंग (जड़)
प्रश्न 9. गद्य और पद्य में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: गद्य और पद्य में अन्तर निम्नलिखित है-
- गद्य पाठ का रूप होता है, जबकि पद्य काव्य का रूप होता है।
- गद्य लेखक द्वारा लिखित होता है, जबकि पद्य कवि द्वारा रचित होता है।
- गद्य में लय, तुक, छंद नहीं होता है, जबकि पद्य में लय, तुक, छंद होता है।
प्रश्न 10. वाक्य किसे कहते हैं?
उत्तर: शब्दों के एक सार्थक समूह को ही वाक्य कहते हैं। सार्थक का मतलब होता है अर्थ रखने वाला।
अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हैं-
- विधानवाचक वाक्य
- निषेधवाचक वाक्य
- प्रश्नवाचक वाक्य
- विस्मादिवाचक वाक्य
- इच्छावाचक वाक्य
- संकेतवाचक वाक्य
- संदेहवाचक वाक्य
- आज्ञावाचक वाक्य
प्रश्न 11. काल की कितनी अवस्थाएँ मानी जाती हैं?
उत्तर: क्रिया के जिस रूप में कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है, उसे काल कहा जाता है, जिससे उसके कार्य-व्यापार का समय और उसके पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध होता हो। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो काल का अर्थ होता है 'समय'।
काल के भेद-
- वर्तमान काल
- भूतकाल
- भविष्य काल
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. कर्मधारय समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: कर्मधारय समास वह समास है, जिसका पहला पद विशेषण एवं दूसरा पद विशेष्य होता है या पूर्वपद एवं उत्तर पद में उपमान-उपमेय का सम्बन्ध माना जाता है।
उदाहरण:
- चरणकमल - कमल के समान चरण।
- नीलगगन - नीला है जो गगन।
प्रश्न 13. कहानी या लोक कथात्मक सुनाकर शिक्षक किन-किन उद्देश्यों की पूर्ति कर सकता है?
उत्तर: शिक्षक की कहानी कहने की तकनीक सबसे प्रभावी शिक्षण रणनीतियों में से एक मानी जाती है। कहानी कहने की तकनीक के मुख्य लाभ हैं-
- उच्च प्रेरणा और सक्रिय भागीदारी।
- रचनात्मकता को बढ़ावा।
- बच्चों के बीच सहयोग।
- किसी विषय की समझ को गहरा करना।
- ध्यान अवधि में वृद्धि।
प्रश्न 14. वाचन के दोषों को किस प्रकार दूर किया जा सकता है?
उत्तर: वाचन दोषों को दूर करने की विधियाँ- वाचन में बालकों में दोष तो रह ही जाते हैं, उन्हें निम्न प्रकार से दूर कराएँ-
- आवृत्ति-पुनरावृत्ति- बार-बार अभ्यास कराकर ठीक-ठीक उच्चारण का अभ्यास कराना। इससे वह (बालक) अपनी कमी को दूर करने में सहायक होगा।
प्रश्न 15. औपचारिक पत्रों के प्रकार लिखिए।
उत्तर: औपचारिक पत्र औपचारिक सन्दर्भों में लिखा जाता हैं। जिन लोगों के साथ हमारे व्यक्तिगत सम्बन्ध नहीं होते हैं, उन्हें औपचारिक पत्र लिखे जाते हैं। इन पत्रों में तथ्यों और सूचनाओं को अधिक महत्व दिया जाता है।
औपचारिक पत्र के प्रकार-
- आवेदन पत्र
- सरकारी पत्र
- व्यापारिक पत्र
प्रश्न 16. हिन्दी में किन विराम चिन्हों का प्रयोग होता है? संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
उत्तर: विराम चिन्हों को साधारण भाषा में 'रूकना' कहते हैं, जो लिखते, बोलते या पढ़ते समय रूकने का संकेत देते हैं। या विराम के लिए प्रयोग किये जाते हैं, उन्हें "विराम चिन्ह" कहते हैं।
विराम चिन्हों के प्रकार-
- अल्पविराम (,)
- अर्द्ध विराम (;)
- पूर्ण विराम (।)
- उपविराम (:)
- प्रश्नवाचक चिन्ह (?)
- विस्मयादिबोध चिन्ह (!)
- संयोजक चिन्ह (-)
- उद्धहरण चिन्ह (" ")
- कोष्ठक चिन्ह ()
- निर्देश चिन्ह (-)
- लोप-चिन्ह ......() या ([])
- लाधव-चिन्ह (.)
- पुनरूक्ति चिन्ह (,,)
- त्रुटि-चिन्ह (^)
- विवरण-चिन्ह (:-)
प्रश्न 17. उच्चारण के विभिन्न भेदों को लिखिए।
उत्तर: मुख से अक्षरों को बोलना उच्चारण कहलाता है।
उच्चारण स्थान के आधार पर वर्णों के भेद-
वर्ण उस मूल ध्वनि को कहते हैं, जिसके खंड या टुकड़े नहीं किये जा सकते। जैसे- अ, ई, व, च, क, ख, इत्यादि। वर्णों का उच्चारण स्थान निम्नलिखित है-
- कण्ठ - स्वर: अ, आ; व्यंजन: क, ख, ग, घ, ङ; अन्तस्थ/उष्म: ह, अः
- तालु - स्वर: इ, ई; व्यंजन: च, छ, ज, झ, ञ; अन्तस्थ/उष्म: य, श
- मूर्द्धा - स्वर: ऋ, ॠ; व्यंजन: ट, ठ, ड, ढ, ण; अन्तस्थ/उष्म: र, ष
- दन्त - स्वर: लृ; व्यंजन: त, थ, द, ध, न; अन्तस्थ/उष्म: ल, स
- ओष्ठ - स्वर: उ, ऊ; व्यंजन: प, फ, ब, भ, म्; अन्तस्थ/उष्म: (रिक्त)
- नासिक - स्वर: (रिक्त); व्यंजन: अं, ङ, ञ, ण्, न्, म्; अन्तस्थ/उष्म: (रिक्त)
- कण्ठतालु - स्वर: ए, ऐ; व्यंजन: (रिक्त); अन्तस्थ/उष्म: (रिक्त)
- कंठोष्ठ्य - स्वर: ओ, औ; व्यंजन: (रिक्त); अन्तस्थ/उष्म: (रिक्त)
- दन्तोष्ठ्य - स्वर: (रिक्त); व्यंजन: (रिक्त); अन्तस्थ/उष्म: व
प्रश्न 18. लिखित अभिव्यक्ति के मुख्य कौन-कौन से साधन हैं?
उत्तर: लिखित अभिव्यक्ति के मुख्य साधन-
- पत्र लेखन
- निबन्ध लेखन
- नाट्य लेखन
लिखित अभिव्यक्ति के साधन हैं, जबकि वाद-विवाद मौखिक अभिव्यक्ति का साधन है।