बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री थे-
(a) आर्य भट्ट
(b) राकेश शर्मा
(c) भास्कर
(d) सतीश धवन
उत्तर: (b) : भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा हैं विश्व के 138वें अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1949 को पंजाब राज्य के पटियाला में हुआ था।
प्रश्न 2. पेट्रोल में होती है-
(a) यांत्रिक ऊर्जा
(b) विद्युत ऊर्जा
(c) घ्वनि ऊर्जा
(d) रासायनिक ऊर्जा
उत्तर: (d) : पेट्रोल में रासायनिक ऊर्जा होती है। विश्व में पेट्रोलियम को ऊर्जा के प्रमुख स्त्रोत के रूप में जाना जाता है इसलिए इसे 'काला सोना' भी कहते हैं।
प्रश्न 3. बल का S.I. मात्रक है-
(a) जूल
(b) न्यूटन
(c) अर्ग
(d) मीटर
उत्तर: (b) : बल का SI मात्रक न्यूटन है।
बल का MKS मात्रक = $\frac{\text{किग्रा - मीटर}}{\text{सेकण्ड}^{2}}$
एक न्यूटन = 10 डाइन
प्रश्न 4. केवल जन्तु कोशिका में पाया जाता है-
(a) माइटोकॉन्ड्रिया
(b) सेन्ट्रोसोम
(c) केन्द्रक
(d) कोशिका द्रव्य
उत्तर: (b) : सेन्ट्रोसोम केवल जन्तु कोशिका में पाया जाता है
प्रश्न 5. चूना पत्थर का रासायनिक सूत्र है-
(a) $CaCO_{3}$
(b) $Na_{2}CO_{3}$
(c) $Ca(OH)_{2}$
(d) CaO
उत्तर: (c) : चूना पत्थर का रासायनिक सूत्र CaCO3 है-
धावन सोडा $Na_{2}CO_{3}$
बुझा चूना $Ca(OH)_{2}$
कली चूना - CaO
Advertisement
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. नाभिकीय ऊर्जा किसे कहते हैं? इसका उपयोग क्या है?
उत्तर: नाभिकीय ऊर्जा जब कोई भारी नाभिक दो या दो से अधिक हल्कें नाभिको में टूटते हैं अर्थात् नाभिकीय विखण्डन होता है या दो या दो से अधिक हल्के नाभिक मिलकर भारी नाभिक का निर्माण करते हैं अर्थात् नाभिकीय संलयन होता है, दोनों ही प्रक्रियाओं के दौरान प्रचुर मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होती है, जिसे नाभिकीय ऊर्जा कहते हैं।
नाभिकीय ऊर्जा का उपयोग
नाभिकीय ऊर्जा का उपयोग नाभिकीय रिएक्टर में किया जाता है जिसके द्वारा विद्युत का उत्पादन किया जाता है, जिससे कारखानों में बड़ी-बड़ी मशीनों को चलाया जाता है इस ऊर्जा की सहायता से अनेक रेडियो एक्टिव आइसोटोप तैयार किए जाते हैं, जिसका उपयोग चिकित्सा, वैज्ञानिक अध्ययन, कृषि आदि में किया जाता है।
प्रश्न 7. प्रथम वर्ग के उत्तोलक को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए।
उत्तर: प्रथम श्रेणी का उत्तोलक
प्रथम श्रेणी के उत्तोलक में आलम्ब को आयास एवं भार के मध्य में रखा जाता है।
उदाहरण कैची, प्लिास, कील उखाड़ने की मशीन साईकिल का ब्रेक।
भौतिकी, यांत्रिकी और प्रौद्योगिकी में उत्तोलक या लीवर को एक सरल यंत्र कहा जाता है। उत्तोलक, बलाघूर्ण के सिद्धान्त पर कार्य करता हैं।
प्रश्न 8. जल में घुलनशील तथा वसा में घुलनशील विटामिन के दो-दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर: जल में घुलनशील विटामिन B कॉम्प्लेक्स और विटामिन C है तथा वसा में घुलनशील विटामिन A, D, E तथा K हैं।
विटामिनः एक पोषक तत्व जिसकी शरीर को कार्य करने और स्वस्थ रहने के लिए थोड़ी मात्रा में आवश्यकता होती है।
प्रश्न 9. जल प्रदूषण के मुख्य कारण लिखिए।
उत्तर: जल प्रदूषण भारत में व्याप्त सबसे बड़े संकटों में से एक है। इसका सबसे बड़ा स्त्रोत है, बिना ट्रीटमेंट किया सीवेज का पानी, औद्योगिक अपशिष्ट और अन्य प्रमुख कारण हैं-
सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाज, जैसे पानी में शव को बहाने, नहाने, कचरा फेंकने जहाजों में होने वाला तेल का रिसाव, एसिड रेन, ग्लोबल वार्मिंग आदि।
प्रश्न 10. वसा को कितने समूहों में बाँटा गया है?
उत्तर: खाद्य पदार्थों में कई प्रकार की वसा होती हैं। इसमें से प्रमुख तीन प्रकार की होती हैं, संतृप्त (सैच्युरेटेड) एकल असंतृप्त (मोनो अनसेचुरेटेड) और बहु-असंतृप्त (अनसेचुरेटेड) हैं।
प्रश्न 11. दिये गये समीकरण को पूरा कीजिए-
$CaCO_{3}+2HCl\rightarrow$
उत्तर: $CaCO_{3}+2HCl\rightarrow CaCl_{2}+CO_{2}+H_{2}O$
CaCO3 कैल्शियम कार्बोनेट
HCI - हाइड्रोजनक्लोराइड
CaCl₂ - कैल्शियम क्लोराइड
$CO_{2}$ कार्बनडाइऑक्साइड
H₂O - जल
Advertisement
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. मनुष्य के मुख में कितने प्रकार के दांत पाए जाते हैं? उनके नाम एवं कार्यों को संक्षेप में समझाइए।
उत्तर: मनुष्य के मुख में चार प्रकार के दाँत पाये जाते हैं।
- कृंतक
- रदनक
- अग्र चवर्णक
- चवर्णक
- कृंतक : कृंतक सबसे आगे के दाँत होते हैं जो काटने का कार्य करते हैं ये 6 माह की उम्र में निकलते हैं।
- रदनक : रदनक का कार्य भोजन को चीरने एवं फाड़ने में होता है प्रत्येक जबड़े में 2-2 दाँत होते हैं। रदनक दाँत 16-20 महीने के उम्र में निकलते हैं।
- अग्र चवर्णक : अग्र चवर्णक भोजन को चबाने में सहायक होते हैं। प्रत्येक जबड़े में 4 - 4 दाँत होते हैं। अग्र चवर्णक दाँत 10-11 वर्ष की उम्र में पूर्ण विकसित होते हैं।
- चवर्णक : ये दाँत भोजन को चबाने में सहायक होते हैं। प्रत्येक जबड़े में 6 - 6 दाँत पाये जाते हैं। चवर्णक दाँत 12 से 15 माह की उम्र में निकलते हैं।
प्रश्न 13. फसल चक्रण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर: एक ही क्षेत्र के एक ही खेत में अलग-अलग फसलों को एक निश्चित क्रम में एक-एक करके उगाना फसल चक्र कहलाता है। फसल चक्र से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और इसमें सुधार भी कर सकते हैं। फसल चक्रण मिट्टी को खरपतवारों, कीटों और बीमारियों से नियंत्रित करता है।
प्रश्न 14. ऊर्जा किसे कहते हैं? विभिन्न प्रकार की ऊर्जाओं का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर: ऊर्जा की परिभाषाः किसी वस्तु में उसकी विशेष स्थिति या गति के कारण कार्य करने की क्षमता पायी जाती है। वस्तु द्वारा कार्य करने की कुल क्षमता को ऊर्जा कहते हैं।
ऊर्जा का मात्रक जूल है।
ऊर्जा के प्रकार
- (1) ध्वनि ऊर्जा
- (2) रासायनिक ऊर्जा
- (3) प्रकाश ऊर्जा
- (4) सौर ऊर्जा
- (5) नाभिकीय ऊर्जा
- (6) यांत्रिक ऊर्जा
- (7) आन्तरिक ऊर्जा
- (8) गतिज ऊर्जा
प्रश्न 15. माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का ऊर्जा गृह क्यों कहा जाता है?
उत्तर: माइटोकॉन्ड्रियाः- माइटोकाण्ड्रिया को कोशिका के ऊर्जा गृह के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह सेलुलर श्वसन के माध्यम से भोजन से ऊर्जा निकालने के लिए जिम्मेदार है। ऊर्जा A.T.P के रूप में जारी होती है कोशिका की ऊर्जा माइटोकान्ड्रिया है।
A.T.P = एडिनोसीन ट्राई फास्फेट
माइटोकान्ड्रिया में आक्सीकारक एंजाइम होते हैं जो भोजन के आक्सीकरण द्वारा ऊर्जा उत्पादन के लिए उत्तरदायी हैं। मानव या जन्तु शरीर में जितनी कोशिकाएँ होती हैं उससे 3 या 4 गुना पावर हाउस होते हैं। किसी भी समय कोशिकाओं में लगभग 250 gm/ग्राम एटीपी होता है यह लगभग 4.2 वाट दर्शाता है। हर दिन एक स्वस्थ व्यक्ति 1200 वाट का उत्पादन करता है।
प्रश्न 16. धातुओं की किन्ही चार विशेषताओं को बताइए।
उत्तर: धातुओं की चार विशेषताएँ धातुओं के परस्परिक वाह्य गुणों के आधार पर दी जाती हैं। धातुएँ सामान्यतः चमकीली, प्रत्यास्थ, अधात वर्धनीय और सुदृढ़ होती हैं। धातु उष्मा और विद्युत के अच्छे चालक होते हैं।
- धातुओं की चमक - धातुओं में चमक उसके अन्दर मुक्त इलेक्ट्रान के कारण अवस्थित रहता है।
- प्रत्यास्थ गुण - यांत्रिक में प्रत्यास्थता पदार्थों के गुण को कहते हैं जिसके कारण उस पर वाह्य बल लगाने पर उसमें विकृति आती है। सबसे प्रत्यास्थ धातु स्टील है।
- अघातवर्धनीय - धातुओं का ऐसा गुण जो हथौड़े से पीटने पर चादर के रूप में फैलती है।
उदाहरण - सोना, लोहा, एल्युमीनियम, ताँबा - धातुओं के गलनांक एवं क्वथनांक - धातुओं के गलनांक एवं क्वथनांक उच्च होते हैं।
प्रश्न 17. घ्वनि प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों को समझाइए।
उत्तर: ध्वनि प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव : ध्वनि प्रदूषण के द्वारा मानव में चिड़चिड़ापन एवं आक्रामकता के अतिरिक्त उच्च रक्त चाप, तनाव, कर्ण श्रवण शक्ति और हानिकारक समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं।
ध्वनि प्रदूषण का मुख्य कारण तीव्र ध्वनि/शोर या कोलाहल है। तीव्र ध्वनि कानों को अप्रिय लगती है; मानव के वार्तालाप व व्यवहार में बाधा डालती है।
प्रश्न 18. सौर परिवार को सचित्र समझाइए।
उत्तर: सौर परिवार : सूर्य, आठ ग्रह, ग्रहिकाएँ उपग्रह तथा उल्काओं के समूह को सौर परिवार कहते हैं। सूर्य सौर परिवार का मुखिया है। अन्तर्राष्ट्रीय खागोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मण्डल में कुल आठ ग्रह हैं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरूण और वरूण है। इसके अतिरिक्त तीन बौने ग्रह सीरीस, प्लूटो और एरिस हैं।

Semester 2 की Complete तैयारी
- Official Syllabus
- Comprehensive Notes
- Quick Revision Notes
- Visual Revision Notes
- Audio Revision
- Solved MCQs
- MCQ Tests
- 2015–2025 Previous Year Papers
- Repeated Exam Questions
- 10 Model Papers