बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. एम. के. एस. पद्धति में ऊर्जा का मात्रक क्या है?
(a) कैलोरी
(b) जूल
(c) न्यूटन
(d) मिलीग्राम।
उत्तर: (b) : एम.के.एस. पद्धति में ऊर्जा का मात्रक जूल होता है। एम.के.एस. प्रणाली में जूल को 'J' द्वारा इंगित किया जाता है。
प्रश्न 2. नासा का मुख्यालय स्थित है-
(a) आन्ध्र प्रदेश
(b) बंगलुरु
(c) यूरोपीय संघ
(d) वाशिंगटन डी. सी.।
उत्तर: (d) : नासा का मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में स्थित है। संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय सरकार की कार्यकारी शाखा की एक स्वतंत्र एजेंसी है जो नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ-साथ वैज्ञानिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए उत्तरदायी है।
प्रश्न 3. निष्क्रिय गैस का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है-
(a) 2,6
(b) 2,7
(c) 2,8
(d) 2,8,2
उत्तर: (a) : निष्क्रिय गैस का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास $S=2$, $p=6$ है, इस विन्यास में उपकोश या ऊर्जा स्तर है और इलेक्ट्रॉनों की संख्या को दर्शाता है。
प्रश्न 4. जल में घुलनशील विटामिन है-
(a) विटामिन-A
(b) विटामिन-D
(c) विटामिन-K
(d) विटामिन-C
उत्तर: (d) : जल में घुलनशील विटामिन C है। विटामिन C और विटामिन B कॉम्प्लेक्स के कुछ रूप पानी में घुलनशील होते हैं。
प्रश्न 5. तन्त्रिका कोशिकाओं की विशेषता है-
(a) ये पुनः निर्मित नहीं होती हैं
(b) इनमें केन्द्रक नहीं होता है
(c) इनकी संख्या उम्र के साथ बढ़ती है
(d) इनका आकार अनिश्चित होता है。
उत्तर: (b) : तंत्रिका कोशिकाओं की विशेषता है, कि इसमें केन्द्रक नहीं होता है। तंत्रिका कोशिका में कोशिकीय विभाजन नहीं होता है। जिससे इसके नष्ट होने पर दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता है。
Advertisement
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. यान्त्रिक ऊर्जा कितने प्रकार की होती है?
उत्तर: यांत्रिक ऊर्जा दो प्रकार की होती है -
- गतिज ऊर्जा (Kinetic energy)
- स्थितिज ऊर्जा (Potential energy)
भौतिकी में किसी यान्त्रिक प्रणाली के किसी अवयव में निहित स्थितिज ऊर्जा तथा गतिज ऊर्जा के योग को यांत्रिक ऊर्जा कहते हैं。
प्रश्न 7. सौरमण्डल के आठ ग्रहों के नाम लिखिए।
उत्तर: सौरमण्डल के आठ ग्रहों के नाम क्रमशः बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेप्च्यून हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह ही माने गये हैं。
प्रश्न 8. न्यूट्रॉन की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर: न्यूट्रॉन की खोज ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक जेम्स चैडविक ने 1931 में की थी। जेम्स चैडविक ने बेरिलियम की एक बहुत पतली शीट पर अल्फा कण विकिरण की बमबारी की थी। अल्फा कणों के इस विकिरण ने बेरिलियम परमाणुओं से न्यूट्रॉन को बाहर निकाल दिया。
प्रश्न 9. जीवाणुओं से होने वाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर: जीवाणुओं से होने वाले दो रोगों के नाम हैजा, मियादी बुखार हैं। ये सूक्ष्म जीवाणु होते हैं, जो प्रायः एककोशिकीय होते हैं। ये अकेन्द्रिक, कोशिका भित्तियुक्त, एक कोशकीय सरल जीव हैं और प्रायः सर्वत्र पाये जाते हैं。
प्रश्न 10. वनस्पति कोशिका एवं प्राणी कोशिका में कोई दो अन्तर लिखिए।
उत्तर: वनस्पति कोशिका और प्राणी कोशिका में दो अंतर -
- कोशिका भित्ति वनस्पति कोशिका में एक कठोर और निश्चित आकार वाली कोशिका भित्ति होती है जो सेल्युलोज से बनी होती है। प्राणी कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती है, केवल एक पतली और लचीली कोशिका कला होती है
- प्लास्टिड - वनस्पति कोशिका में प्लास्टिड होते हैं, जो प्रकाश संश्लेषण और अन्य कार्यों के लिए महत्वूपर्ण होते हैं। जबकि प्राणी कोशिका में प्लास्टिड नहीं होते हैं
प्रश्न 11. समस्थानिक किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर: समस्थानिक एक ही तत्व के वे परमाणु होते हैं, जिनकी परमाणु संख्या समान होती है, लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है। दूसरे शब्दों में, समस्थानिकों में प्रोटॉन की संख्या समान होती है, लेकिन न्यूट्रॉन की संख्या भिन्न होती है。
उदाहरण
हाइड्रोजन -
- प्रोटियम $({}_{1}H^{1})\rightarrow1$ प्रोटॉन, 0 न्यूट्रॉन, द्रव्यमान संख्या 1
- ड्यूटिरियम $({}_{1}H^{2})\rightarrow1$ प्रोट्रॉन, 1 न्यूट्रॉन, द्रव्यमान संख्या 2
कार्बन -
- कार्बन $-(_{6}C^{12})\rightarrow6$ प्रोटॉन, 6 न्यूट्रॉन, द्रव्यमान संख्या 12
- कार्बन $-(_{6}C^{13})\rightarrow6$ प्रोटॉन, 7 न्यूट्रॉन, द्रव्यमान संख्या 13
Advertisement
लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. ऊर्जा संरक्षण का नियम क्या है?
उत्तर: ऊर्जा संरक्षण का नियम भौतिकी का एक आधारभूत नियम है जो कहता है कि किसी बंद (Isolated) निकाय की कुल ऊर्जा समय के साथ हमेशा स्थिर रहती है। इसका अर्थ है कि ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है, यह केवल एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित हो सकती है
ऊर्जा संरक्षण का नियम के कुछ महत्त्वपूर्ण पहलू - :
- यह नियम, केवल बंद निकायों पर लागू होता है। एक खुले निकाय में ऊर्जा प्रवेश कर सकती है, जिससे कुल ऊर्जा बदल सकती है。
ऊर्जा संरक्षण का नियम निम्नलिखित समीकरण द्वारा व्यक्त किया जा सकता है
$\Delta V=Q-W$
$\Delta V=$ निकाय की कुल ऊर्जा में परिवर्तन
जहाँ
$Q=$ निकाय में प्रवेश करने वाली ऊष्मा
$W=$ निकाय द्वारा किये गये कार्य
प्रश्न 13. ज्वालामुखी क्या है? ये कितने प्रकार के होते हैं? ज्वालामुखी का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: ज्वालामुखी पृथ्वी की पपड़ी में एक छेद या दरार होता है। जिससे पिघला हुआ लावा, राख, गैसें और चट्टान के टुकड़े बाहर निकलते हैं। यह पिघला हुआ लावा पृथ्वी के अंदर गहराई में स्थित मैग्मा कहलाता है। जब मैग्मा ज्वालामुखी से बाहर निकलता है, तो उसे लावा कहते हैं。
ज्वालामुखी के प्रकार
- सक्रिय ज्वालामुखी ये ज्वालामुखी हाल ही में विस्फोटित हुए हैं या भविष्य में विस्फोटित होने की संभावना है。
- सुप्त ज्वालामुखी ये ज्वालामुखी हजारों या लाखों वर्षों से निष्क्रिय हैं, लेकिन भविष्य में विस्फोटित होने की संभावना है。
- विलुप्त ज्वालामुखी ये ज्वालामुखी लाखों वर्षों से निष्क्रिय हैं और भविष्य में विस्फोटित होने की संभावना नहीं है。
ज्वालामुखी का मानव जीवन पर प्रभाव
- विस्फोट से निकलने वाले लावा, राख और गैसों से जान-माल का नुकसान हो सकता है。
- ज्वालामुखी विस्फोट से निकलने वाली राख और गैसें वायु प्रदूषण का कारण बन सकती हैं, जिससे सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं。
प्रश्न 14. उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर: उत्क्रमणीय परिवर्तन वे परिवर्तन जिनके विपरीत परिवर्तन भी संभव होते हैं, उत्क्रमणीय परिवर्तन कहलाते हैं。
उदाहरण
- बर्फ का पिघलना
- पानी से भाप बनना
- कागज को मोड़ना
अनुत्क्रमणीय परिवर्तन वे परिवर्तन जिनके विपरीत परिवर्तन संभव नहीं होते हैं, अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहलाते हैं, दूसरे शब्दों में यदि हम किसी वस्तु को उसके मूल रूप में वापस नहीं ला सकते हैं, तो वह परिवर्तन अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहलाता है。
उदाहरण
- लकड़ी का जलना
- भोजन का पचना
- कागज का जलना
- लोहे का जंग लगना
प्रश्न 15. अम्ल वर्षा किन दो ऑक्साइडों के वातावरणीय जल के साथ क्रिया करके बनती है?
उत्तर: अम्लीय वर्षा एक रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण होती है जो तब शुरू होती है जब सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे यौगिक हवा में छोड़े जाते हैं ये पदार्थ वायुमण्डल में बहुत ऊपर तक जा सकते हैं, जहाँ वे पानी, ऑक्सीजन और अन्य रासायनों के साथ मिलकर प्रतिक्रिया करते हैं। और अधिक अम्लीय प्रदूषक बनाते हैं, जिसे अम्लीय वर्षा के रूप में जाना जाता है
अम्ल वर्षा पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक होती है। यह जलीय जीवों, वनस्पतियों और मिट्टी को नुकसान पहुँचाता है। इमारतों और मूर्तियों को भी क्षति पहुँचा सकता है
प्रश्न 16. कंकाल तन्त्र के कार्य लिखिए।
उत्तर: कंकाल तन्त्र के कार्य निम्नलिखित हैं -
- कंकाल तंत्र का कार्य शरीर को आकृति देना, सहारा प्रदान करना, चलने फिरने में योगदान देना और कोमल अंगों को सुरक्षा प्रदान करना आदि。
- यह हमारे शरीर को एक निश्चित आकार और रूप देता है。
- यह मांसपेशियों को जोड़ने और उन्हें गति प्रदान करने में मदद करता है。
- कंकाल तंत्र हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों, जैसे कि मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े और यकृत को सुरक्षा प्रदान करता है。
- कंकाल तंत्र मांसपेशियों के साथ मिलकर शरीर को गति प्रदान करता है。
प्रश्न 17. मृदा अपरदन से आप क्या समझते हैं? इसके कारण एवं रोकने के उपायों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर: मृदा अपरदन एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसमें मिट्टी की ऊपरी परत हवा और पानी के प्रभाव से बह जाती है। यह एक गंभीर समस्या है जो कृषि, पर्यावरण और मानव जीवन को नुकसान पहुँचाती है。
मृदा अपरदन के कारण -
- वृक्षों का अविवेकपूर्ण कटाव
- वानस्पतिक फैलाव का घटना
- वनों में आग लगाना
- सिंचाई की त्रुटिपूर्ण विधियाँ अपनाना
मृदा अपरदन को रोकने के उपाय
- वन संरक्षण
- वृक्षारोपण
- बांध बनाना
- बाढ़ नियंत्रण
मृदा अपरदन को रोकना एक महत्वपूर्ण कार्य है। यह कृषि उत्पादकता को बढ़ाने, पर्यावरण को बचाने और मानव जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है
प्रश्न 18. तन्त्रिका ऊतक का नामांकित चित्र बनाइए तथा इसके कार्य के बारे में लिखिए।
उत्तर: तंत्रिका ऊतक का नामांकित चित्र -
तंत्रिका ऊतक के कार्य निम्न हैं -
- शरीर के समस्त अंगों व कार्यों में सामंजस्य स्थापित करना तंत्रिका ऊतक की प्रमुख विशेषता है。
- तंत्रिका ऊतक (Nervous tissue) संवेदना (Stimulus) को शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में भेजने का कार्य करती है。
- तंत्रिका ऊतक शरीर के विभिन्न भागों में सूचनाओं को संचारित करने का कार्य करता है
- तंत्रिका ऊतक शरीर की विभिन्न प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करता है, जैसे कि मांशपेशियों की गति हृदय गति आदि。
Semester 2 की Complete तैयारी
- Official Syllabus
- Comprehensive Notes
- Quick Revision Notes
- Visual Revision Notes
- Audio Revision
- Solved MCQs
- MCQ Tests
- 2015–2025 Previous Year Papers
- Repeated Exam Questions
- 10 Model Papers