बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. पित्त रस बनता है-
(a) आमाशय में
(b) ग्रहणी में
(c) छोटी आँत में
(d) यकृत में
उत्तर: (d) : पित्त रस (bile juice) यकृत में बनता है। यह क्षारीय तरल होता है। यह आमाशय से आयी काइम के अम्लीय प्रभाव को समाप्त करके क्षारीय काइम बनाता है जिससे अग्न्याशयी रस के एन्जाइम भोजन का पाचन कर सकें। पित्त रस के कार्बनिक लवण वसा का इमल्सीकरण करते हैं जिससे वसा का पाचन सुगमता से हो जाता है।
प्रश्न 2. तृतीय श्रेणी के उत्तोलक का उदाहरण है-
(a) सरौंता
(b) कैंची
(c) बोझ (कूड़ा) उठाने वाली गाड़ी
(d) चिमटा।
उत्तर: (d) : तृतीय श्रेणी के उत्तोलक में झाडू, चीमटा, किसान का हल आदि आते हैं।
प्रश्न 3. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कौन-सी गैस निकलती है?
(a) $CO_{2}$
(b) $O_{2}$
(c) $NH_{3}$
(d) $N_{2}$
उत्तर: (b) : हरे वृक्ष प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कार्बन डाईऑक्साइड $(CO_{2})$ को लेते हैं और ऑक्सीजन $(O_{2})$ को निकालते हैं, इस प्रकार वातावरण को शुद्ध करते हैं।
प्रश्न 4. प्रकाश तत्व के समस्थानिक में होते हैं
(a) परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न
(b) परमाणु संख्या भिन्न लेकिन द्रव्यमान संख्या समान
(c) परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या दोनों भिन्न
(d) परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या दोनों समान।
उत्तर: (a) : समस्थानिक (Isotope) एक ही तत्व के परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती है, परन्तु भार अलग-अलग होता है, उन्हे समस्थानिक कहा जाता है। इसमें प्रत्येक परमाणु में समान प्रोट्रॉन होते हैं। जबकि न्यूट्रॉन की संख्या अलग-अलग रहती है। इस कारण परमाणु संख्या तो समान रहती है, लेकिन परमाणु भार भिन्न-भिन्न रहता है
प्रश्न 5. चन्द्रमा क्या है?
(a) देवता
(b) तारा
(c) उपग्रह
(d) ग्रह
उत्तर: (c) : चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। जो पृथ्वी का चक्कर लगाता है। यह सौरमण्डल का पाँचवाँ सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है।
Advertisement
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. विटामिन D का रासायनिक नाम लिखिए। इसकी कमी से शरीर में कौन-कौन से रोग होते हैं?
उत्तर: विटामिन D का रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है। विटामिन D की कमी से होने वाला रोग बच्चों में रिकेट्स और वयस्कों में ऑस्टियामलेशिया है।
प्रश्न 7. बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र एवं उपयोग लिखिए।
उत्तर: सोडियम बाईकार्बोनेट एक कार्बनिक यौगिक है। इसे मीठा सोडा या 'खाने का सोडा' (बेकिंग सोडा) भी कहते हैं क्योकि विभिन्न व्यंजनों को बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। इसका अणुसूत्र NaHCO3 है।
प्रश्न 8. जल में घुलनशील विटामिन और वसा में घुलनशील विटामिन्स के नाम लिखिए।
उत्तर: विटामिन B कॉम्प्लैक्स, विटामिन C तथा विटामिन H जल में घुलनशील विटामिन्स हैं। जबकि विटामिन A, D, E तथा K वसा में घुलनशील विटामिन्स हैं।
प्रश्न 9. घड़ी में चाबी भरने पर स्प्रिंग में ऊर्जा किस रूप में एकत्रित हो जाती है?
उत्तर: घड़ी में चाबी भरने पर स्प्रिंग में ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा के रूप में एकत्रित हो जाती है।
प्रश्न 10. कशेरुकी प्राणियों के उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए
उत्तर: कशेरुकी प्राणियों के उत्सर्जी अंगों के नाम यकृत, गुर्दे, फेफड़े, त्वचा है। उत्सर्जी प्रणालियाँ चपापचय अपशिष्टों को हटाकर और पानी, लवण और पोषक तत्वों की उचित मात्रा को बनाए रखकर शरीर के तरल पदार्थों की रासायनिक संरचना को नियंत्रित करती हैं
प्रश्न 11. कार्य किसे कहते हैं? इसकी इकाई लिखिए।
उत्तर: जब किसी वस्तु पर कोई बल लगाने से वह वस्तु बल की दिशा में कुछ विस्थापित हो तो कार्य होना कहलाता है। कार्य की SI इकाई (मात्रक) जूल (J) है और इसका CGS मात्रक 'अर्ग' होता है।
$W=F.S$
जहाँ, $W=\text{कार्य}$
F = बल
S = विस्थापन
Advertisement
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का ऊर्जा गृह क्यों कहा जाता है?
उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया में आक्सीकारक एंजाइम होते हैं जो भोजन के आक्सीकरण द्वारा ऊर्जा उत्पादन के लिए उत्तरदायी हैं। यह उत्पादित ऊर्जा कोशिका द्वारा प्रयोग की जाती है। इसलिए इसे कोशिका का ऊर्जा गृह कहते हैं।
प्रश्न 13. भास्मिक ऑक्साइड किसे कहते हैं?
उत्तर: भास्मिक ऑक्साइड या क्षारीय आक्साइड बेस ऑक्साइड (Base oxide) को कहा जाता है। बेस/भास्मिक आक्साइड ऐसे आक्साइड हैं, जो अम्लीय आक्साइड के विरोधी गुण दिखाते हैं। और जो बेस/भस्म बनाने के लिए पानी के साथ प्रतिक्रिया करते हैं, या नमक और पानी बनाने के लिए एक एसिड के साथ प्रतिक्रिया करते हैं।
प्रश्न 14. फसल चक्र से क्या लाभ होता है?
उत्तर: फलस चक्र से लाभ-
- फसल चक्र से मृदा उर्वरता बढ़ती है।
- भूमि में कार्बन-नाइट्रोजन के अनुपात में वृद्धि होती है
- मृदा क्षरण की रोकथाम होती है
- कीटों का नियन्त्रण होता है।
- फसलों का बिमारियों से बचाव होता है
प्रश्न 15. नाभिकीय ऊर्जा क्या है? इसका क्या उपयोग है?
उत्तर: बहुत भारी नाभिक को हल्के नाभिकों में टूटने (नाभिकीय विखण्डन) अथवा अत्यन्त हल्के नाभिकों द्वारा संयुक्त होकर अपेक्षाकृत भारी नाभिक बनाने (नाभिकीय संलयन) की प्रक्रिया में द्रव्यमान की क्षति हो जाती है। प्रक्रिया में इस द्रव्यमान क्षति के तुल्य ऊर्जा ($(E=\Delta mc^{2})$) मुक्त होती है। इस ऊर्जा को नाभिकीय ऊर्जा कहते हैं।
इस ऊर्जा का उपयोग नाभिकीय रियेक्टरों, परमाणु बम तथा हाइड्रोजन बम आदि में किया जाता है।
प्रश्न 16. सन्तुलित आहार से क्या तात्पर्य है? हमें सन्तुलित आहार क्यों लेना चाहिए?
उत्तर: शरीर को स्वस्थ और सुदृढ़ रखने के लिए सही मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट्स और फैट्स युक्त आहार का सेवन करना ही संतुलित आहार कहलाता है
पोषण संबंधी आवश्यकता को पूरा करने के लिए सन्तुलित आहार लेना चाहिए।
संतुलित आहार न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि लम्बी उम्र भी प्रदान करता है।
प्रश्न 17. प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा के लिए क्या-क्या उपाय करना चाहिए?
उत्तर: भूकंप से बचाव के लिए भूकंपरोधी या लकड़ी के मकान बनाए जाने चाहिए। सुनामी आदि से बचाव के लिए तटों पर सघन वृक्षारोपण किया जाना चाहिए। जहाँ-जहाँ प्राकृतिक आपदाएँ आती हैं। वहां-वहां सरकार विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं एवं संगठनों को भी आपदा प्रबंधन के लिए सदा जागरूक रखती है
प्रश्न 18. ऐच्छिक एवं अनैच्छिक पेशी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
| ऐच्छिक पेशियाँ | अनैच्छिक पेशियाँ |
| i. ये बहुकेन्द्रीय होती है | 1. ये एकल केन्द्रीय होती हैं। |
| ii. ये बेलन के आकार की होती हैं। | 2. ये दंड की आकार की होती हैं। |
| iii. ये आशाखित होती हैं | 3. इनके मध्य भाग में फूले हुए स्थल पर केन्द्रक होता है। |
| iv. ये धारी युक्त होती हैं। | 4. ये धारियों से रहित होती हैं। |
Semester 2 की Complete तैयारी
- Official Syllabus
- Comprehensive Notes
- Quick Revision Notes
- Visual Revision Notes
- Audio Revision
- Solved MCQs
- MCQ Tests
- 2015–2025 Previous Year Papers
- Repeated Exam Questions
- 10 Model Papers