Home
App Install Updates
Home PYQs Semester 2 सामाजिक अध्ययन 2017
PYQ 2017 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2017

UP DELED Semester 2 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2017 with solution.

Section 1 बहुविकल्पीय प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. महमूद गजनवी ने सोमनाथ के मन्दिर पर कब आक्रमण किया?

(a) 1021-22 ई.

(b) 1023-24 ई.

(c) 1922-23 ई.

(d) 1025-26 ई.

उत्तर: (d) : महमूद गजनवी ने 1025-26 ई. में सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया, उस समय भीमदेव प्रथम नामक शासक उस क्षेत्र पर शासन कर रहा था। महमूद ने सोमनाथ मंदिर से 20 लाख दीनार की सम्पत्ति लूटी थी। इस दौरान उसने हिन्दू देवी-देवताओं विशेषकर भगवान शिव की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

प्रश्न 2. तराइन के मैदान में मोहम्मद गोरी का किस राजा के साथ युद्ध हुआ ?

(a) जयपाल

(b) जयचन्द

(c) आनन्द पाल

(d) पृथ्वीराज चौहान

उत्तर: (d) : तराइन के मैदान में ऐतिहासिक ख्याति प्राप्त तीन युद्ध हुए- (i) प्रथम तराइन युद्ध 1191 ई०: तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज तृतीय (पृथ्वीराज चौहान) ने मोहम्मद गौरी को हराया था। (ii) द्वितीय तराइन युद्ध 1192 ई०: तराइन के द्वितीय युद्ध में मोहम्मद गौरी पृथ्वीराज तृतीय (पृथ्वीराज चौहान) को हरा के विजयी रहा। (iii) तृतीय तराइन युद्ध 1215-16 ई0: इल्तुमिश और कुबाचा के मध्य हुआ था। इल्तुमिश ने कुबाचा को सिंधु नदी में डुबोकर मार डाला।

प्रश्न 3. गुलाम वंश का प्रथम सुल्तान था-

(a) इल्तुतमिश

(b) ग्यासुद्दीन बलबन

(c) कुतुबुद्दीन ऐबक

(d) रजिया सुल्तान

उत्तर: (c) : कुतुबुद्दीन ऐबक (1150-1210) दिल्ली सल्तनत का संस्थापक और गुलाम वंश का पहला सुल्तान था। यह गौरी का गुलाम तथा उसके साम्राज्य का सुल्तान था।

प्रश्न 4. ग्यासुद्दीन बलबन दिल्ली का शासक बना।

(a) 1206 में

(b) 1210 में

(c) 1211 में

(d) 1266 में

उत्तर: (d) : ग्यासुद्दीन बलबन गुलाम वंश का एक प्रमुख शासक था। उसने रक्त और लौह की नीति अपनायी। बलबन ने अपने राजत्व सिद्धान्त के तहत यह घोषित किया था कि सुल्तान धरती पर ईश्वर का प्रतिनिधि (नियाबते खुदाई) तथा ईश्वर की छाया (जिल्ले इलाही) होता है। ग्यासुद्दीन बलबन ने 1265-1286 ई० तक दिल्ली पर शासन किया।

प्रश्न 5. दिल्ली में लोदी वंश की स्थापना की -

(a) बहलोल लोदी ने

(b) सिकन्दर लोदी ने

(c) इब्राहिम लोदी ने

(d) संग्राम सिंह ने

उत्तर: (a) : दिल्ली में लोदी वंश की स्थापना सन् 1451 में बहलोल लोदी ने किया था। दिल्ली पर लोदी वंश सन् 1526 तक शासन करता रहा।

प्रश्न 6. तालीकोटा का युद्ध हुआ था -

(a) सन् 1565

(b) सन् 1568

(c) सन् 1560

(d) सन् 1590

उत्तर: (a) : तालीकोटा का युद्ध विजयनगर साम्राज्य और दक्कन सल्तनत के बीच हुआ था। इसमें दक्कन सल्तनत की संयुक्त सेना ने विजयनगर की सेना को विनाशकारी पराजय दी। तालीकोटा का युद्ध 23 जनवरी 1565 को बीजापुर के दक्षिण-पूर्वी स्थान पर लड़ा गया था। तालीकोटा उत्तरी कर्नाटक राज्य में स्थित है।

प्रश्न 7. विजय नगर साम्राज्य की शासन व्यवस्था में राज्य को कितने प्रान्तों में बाँटा गया था?

(a) 6 प्रान्त

(b) 15 प्रान्त

(c) 20 प्रान्त

(d) 30 प्रान्त

उत्तर: (a) : विजयनगर साम्राज्य का विभाजन प्रान्त, राज्य या मंडल में किया गया था। कृष्णदेव राय के शासनकाल में प्रान्तों की संख्या सर्वाधिक 6 थी। प्रान्तों के गवर्नर के रूप में राज परिवार के सदस्य या अनुभवी दण्डनायकों की नियुक्ति की जाती थी।

प्रश्न 8. पृथ्वी का आकार है-

(a) गोल

(b) चपटा

(c) वर्गाकार

(d) त्रिभुजाकार

उत्तर: (a) : पृथ्वी का आकार गोल है। घुमाव के कारण पृथ्वी भौगोलिक अक्ष में चिपटा हुआ और भू-मध्य रेखा के आस-पास उभार लिया हुआ प्रतीत होता है। भू-मध्य रेखा का व्यास, ध्रुवों के व्यास से 47 कि.मी. (27 मील) ज्यादा बड़ा है।

प्रश्न 9. भारत में ग्रीष्मकालीन वर्षा का मुख्य कारण है -

(a) चक्रवात

(b) मानसूनी हवाएँ

(c) व्यापारिक हवाएँ

(d) पछुआ हवाएँ

उत्तर: (b) : भारत में ग्रीष्मकालीन वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाओं से होती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अवधि को जून से सितम्बर की अवधि कहा जाता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून वर्षा से होने वाली मौसमी हवाएँ, जो दक्षिण-पश्चिम दिशा में अरब सागर से भारत के मुख्य भूमि की ओर बहती हैं।

प्रश्न 10. संविधान लागू किया गया-

(a) सन् 1946 में

(b) सन् 1949 में

(c) सन् 1950 में

(d) सन् 1948 में

उत्तर: (c) : भारतीय संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 में इसे अंगीकृत किया और 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ। भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे। जिसके अध्यक्ष डा० राजेन्द्र प्रसाद थे।

प्रश्न 11. सेल्यूकस तथा चन्द्रगुप्त मौर्य के बीच युद्ध हुआ था-

(a) 326 ई.पू. में

(b) 321 ई.पू. में

(c) 322 ई.पू. में

(d) 305 ई.पू. में

उत्तर: (d) : सेल्यूकस तथा चन्द्रगुप्त मौर्य के बीच युद्ध 305 ई.पू. में हुआ था। इस युद्ध की शुरूआत तब हुई जब सेल्यूसिड साम्राज्य के सेल्यूकस निकेटर प्रथम ने मैसेडीनियम साम्राज्य के भारतीय क्षेत्रों को वापस लेने की माँग की। इस युद्ध में मौर्य साम्राज्य के सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य विजयी हुए।

प्रश्न 12. मौर्य साम्राज्य का अन्तिम सम्राट कौन था?

(a) अशोक

(b) कुणाल

(c) बृहद्रथ

(d) पुष्पमित्र

उत्तर: (c) : शतधन्वन का पुत्र बृहद्रथ मौर्य साम्राज्य का अन्तिम शासक था। उसका शासन 187 ई.पू. से 180 ई.पू. तक था। वह भी बौद्ध धर्म का अनुयायी था। उसके अपने ही सेनापति पुष्यमित्र ने उसकी हत्या कर दी।

प्रश्न 13. गुप्त संवत् का प्रारम्भ वर्ष है -

(a) 319 ई.

(b) 375 ई.

(c) 380 ई.

(d) 335 ई.

उत्तर: (a) : गुप्त संवत् का प्रारम्भ 319 ई. में हुआ था। गुप्त संवत् की स्थापना चन्द्रगुप्त ने किया था। शक संवत् तथा गुप्त संवत् के मध्य 241 वर्षों का अन्तर था।

प्रश्न 14. 'दशावतार' मंदिर है -

(a) भूमरा में

(b) देवगढ़ में

(c) खजुराहो में

(d) भीतरगाँव में

उत्तर: (b) : दशावतार मन्दिर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के देवगढ़ में स्थित है। यह दशावतार मन्दिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मन्दिर का निर्माण गुप्तों के द्वारा किया गया था।

प्रश्न 15. पाल वंश की स्थापना किसने की?

(a) धर्मपाल ने

(b) लक्ष्मणसेन ने

(c) गोपाल ने

(d) देवपाल ने

उत्तर: (c) : पाल वंश की स्थापना गोपाल ने की थी, जो राज्य के पहले सम्राट भी थे। उन्होंने बंगाल से लेकर मुंगेर तक के क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया था। बिहार के ओदन्तपुरी मठ की स्थापना गोपाल ने की थी। धर्म परिवर्तन के बाद उन्हें बंगाल का पहला सम्राट माना गया।

Advertisement

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. चन्देलों के दो प्रसिद्ध नगरों के नाम बताइए?

उत्तर: चन्देलों के दो प्रसिद्ध नगर खजुराहों और महोब हैं। चन्देलों का शासन बुन्देलखण्ड क्षेत्र पर 500 वर्षों तक रहा था। जिनका शासन काल 9 वीं शताब्दी से 13वीं तक रहा। भारतीय चन्देल वंश का संस्थापक नन्नुक को माना जाता है।

  1. खजुराहो चन्देलों की आध्यात्मिक राजधानी थी।
  2. कालिन्जर चन्देलों की सैन्य राजधानी थी।
  3. महोबा चन्देलों की सांस्कृतिक राजधानी थी।

प्रश्न 17. राजपूत काल के चार प्रमुख कवियों के नाम बताइए।

उत्तर: राजपूत काल के चार प्रमुख कवि-

  1. जयदेव
  2. कल्हण
  3. भर्तृहरि
  4. भारवि

प्रश्न 18. 'भोज प्रबन्ध' किसकी रचना है?

उत्तर: भोज प्रबन्ध लोकसाहित्य का एक अनुपम ग्रंथ है। यह बल्लाल की कृति है। इसकी रचना गद्यपद्यात्मक है। यह मालवा के राजा भोज के जीवन का एक काल्पनिक वृत्तांत है। इस ग्रंथ में भोज और उसके दरबार के बारे में कई दिलचस्प किवंदतियाँ शामिल हैं।

प्रश्न 19. 'प्रयाग प्रशस्ति' के रचयिता कौन थे?

उत्तर: समुद्रगुप्त के दरबारी कवि और मंत्री हरिषेण ने इलाहाबाद स्तम्भ शिलालेख या प्रयाग प्रशस्ति की रचना की। यह शिलालेख समुद्रगुप्त की स्तुति है और इसमें समुद्रगुप्त की विजय और गुप्त साम्राज्य की सीमाओं का उल्लेख है। प्रयाग प्रशस्ति की रचना संस्कृत में की गई थी।

प्रश्न 20. मौर्य वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर: चन्द्रगुप्त मौर्य, मौर्य वंश के संस्थापक थे। इन्होंने 322 ईसा पूर्व में मौर्य राजवंश की स्थापना की थी। चाणक्य, चन्द्रगुप्त मौर्य के गुरू थे। चाणक्य को कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। चन्द्रगुप्त ने आचार्य चाणक्य की सहायता से नंद वंश को पराजित कर मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी।

प्रश्न 21. कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपने शासनकाल में किन दो मस्जिदों का निर्माण कराया ?

उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपने शासनकाल में निम्नलिखित दो मस्जिदों का निर्माण कराया था।

  1. कुव्वल उल इस्लाम मस्जिद (नई दिल्ली) : इस मस्जिद का निर्माण 1197 में रायपिथौरा किले के पास करवाया था।
  2. कुतुबमीनार (नई दिल्ली) : कुतुबमीनार विश्व की एक बेहतरीन स्मारक है। दिल्ली के पहले मुस्लिम शासक कुतुबउद्दीन ऐबक ने 1200 ई. में निर्माण कार्य शुरू कराया किन्तु 1638 में फिरोजशाह तुलगक ने पांचवी और अन्तिम मंजिल बनवायी थी।

प्रश्न 22. सल्तनत काल में राज्य का सर्वोच्च अधिकारी / पदाधिकारी कौन होता था?

उत्तर: सल्तनत काल का सर्वोच्च पदाधिकारी सुल्तान होता था। सल्तनत काल में सुल्तान का स्थान सबसे अधिक महत्वपूर्ण स्थान था और सर्वोच्च राजनीतिक, सैनिक सत्ता और कानूनी सत्ता भी उसी में निहित थी।

प्रश्न 23. हिम नदियों के अपरदन से 'वी' आकार की घाटी किस आकार में बदल जाती हैं?

उत्तर: हिम नदियों के अपरदन से 'वी' आकार की घाटी यू-आकार में बदल जाती है। हिमनद स्थापित 'वी' आकार की नदी घाटियों में विकसित होता है। जहाँ एक सपाट तल और खड़ी पक्षों के साथ यू आकार की घाटी बनाने के लिए बर्फ आसपास की चट्टानों को मिटा देती है।

प्रश्न 24. 'वाष्पीकरण' से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: वाष्पीकरण : जब कोई तरल पदार्थ गैस में बदल जाये, तो उसे वाष्पीकरण कहते हैं। वाष्पीकरण के कारण ही तालाब का पानी वाष्प के रूप में गायब हो जाता है।

प्रश्न 25. सूर्याभिताप किसे कहते हैं?

उत्तर: लघु तरंगों के रूप में पृथ्वी की ओर आने वाले सौर-विकिरण को सूर्याभिताप कहते हैं। पृथ्वी, सूर्य से बहुत छोटी है और यह सूर्य से बहुत दूर है। अतः पृथ्वी की सतह पर पहुँचने वाली सूर्यातप की मात्रा सूर्य से विकरित ताप की मात्रा से बहुत ही कम होती है।

प्रश्न 26. मूल अधिकार किस पर बल देते हैं?

उत्तर: मूल अधिकार जो कि भारतीय संविधान द्वारा भारतीय समाज में जीवनयापन करने वाले व्यक्ति के संतुलित तथा सुचितापूर्ण जीवन जीने के लिए प्रदान किया गया है। मूल अधिकार व्यक्ति की समता, स्वतंत्रता, संस्कृति और शिक्षा संबंधी, तथा शोषण के विरूद्ध अधिकार को बल देता है।

प्रश्न 27. अर्थव्यवस्थाओं का वर्गीकरण प्रमुख रूप से किन दो आधारों से करते हैं?

उत्तर: अर्थव्यवस्थाओं का वर्गीकरण प्रमुखतः तीन आधारों पर किया जाता है-

  1. समाजवादी अर्थव्यवस्था - राज्य की सभी आर्थिक गतिविधियों पर राज्य का नियंत्रण
  2. पूँजीवादी अर्थव्यवस्था - ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें आर्थिक गतिविधियों पर राज्य का न्यूनतम नियंत्रण
  3. मिश्रित अर्थव्यवस्था - ऐसी अर्थव्यवस्था में समाजवादी तथा पूँजीवादी दोनों अर्थव्यवस्थाओं की विशेषता पाई जाती है।

प्रश्न 28. उत्पादन क्या है?

उत्तर: अर्थशास्त्र में उत्पादन से तात्पर्य श्रम, संसाधन, तकनीकि और पूंजी के माध्यम से किसी उपभोग की जाने वाली वस्तु तथा सेवाओं के निर्माण से है। जैसे-स्वेटर के उत्पादन में ऊन, सूत के धागे, सिलाई बुनाई की मशीनें तथा उनमें खपत होने वाली बिजली व कारखानों में श्रमिकों को उपयोग में लाया जाता है। उत्पादन के मूलभूत तीन कारक हैं- श्रम, पूंजी और संसाधन।

प्रश्न 29. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब लागू हुआ था?

उत्तर: भारत में उपभोक्ता अधिकारों को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 ई० में पारित किया गया था। इसे लोकप्रिय रूप में CCPA के नाम से जाना जाता है। इस अधिनियम ने उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अदालतों में प्रतिनिधित्व करने का अधिकार दिया। यह अधिनियम केन्द्रीय उपभोक्ता सरंक्षण प्राधिकरण (CCPA) के गठन का प्रावधान करता है।

प्रश्न 30. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?

उत्तर: भारत की मुख्य भूमि आक्षांश 8° 4' उत्तर और 37° 6' उत्तर तथा देशान्तर 68°7' पूर्व और 97° 25' पूर्व के मध्य फैली हुई है। भारत अक्षांशीय रूप से उत्तरी गोलार्द्ध तथा देशान्तरीय रूप से पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।

Advertisement

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु और बिन्दुसार का राज्यरोहरण किस सन् में हुआ था?

उत्तर: चन्द्रगुप्त मौर्य नंदवंश के अंतिम शासक घनानंद का संहारक तथा मौर्य वंश का संस्थापक था। बौद्ध परम्परा के अनुसार चन्द्रगुप्त मौर्य एक क्षत्रिय था, जबकि ब्राह्मणवादी परम्परा के अनुसार उसका जन्म नंद दरबार की एक शूद्र कन्या से हुआ था। चन्द्रगुप्त मौर्य ने चाणक्य (कौटिल्य) की सहायता से अंतिम नंद शासक घनानंद को पराजित कर 25 वर्ष की आयु में 322 B.C. (ई० पू०) में मगध का सिंहासन प्राप्त किया तथा उसने पहली बार अखिल भारतीय साम्राज्य की स्थापना की। 305 B.C. में सेल्युकस निकेटर को पराजित किया तथा कंधार, काबुल, हेरात, बलूचिस्तान व पंजाब क्षेत्र को मगध में मिला लिया। मेगस्थनीज के अनुसार, चन्द्रगुप्त मौर्य की सेना में 6 लाख पैदल, पचास हजार अश्वारोही, नौ हजार हाथी तथा आठ सौ रथों से सुसज्जित अजेय सैनिक थे। वर्ष 297 B.C. में चन्द्रगुप्त मौर्य ने कर्नाटक के श्रावणबेलगोला पर्वत पर जैन परम्परा की सल्लेखना विधि (उपवास रखकर प्राण त्यागना) के द्वारा प्राण त्याग के उपरांत उसके पुत्र बिन्दुसार का राज्यारोहण हुआ। यूनानियों ने बिन्दुसार को अभित्रोचेट्स, अभित्रघात अर्थात शत्रुओं का नाश करने वाला नाम से पुकारा है। बिन्दुसार ने अपने राज्य का विस्तार दक्षिण तक किया, केवल उत्कल क्षेत्र का कलिंग उसके क्षेत्र से बाहर था। जिसे उसके पुत्र अशोक ने जीत कर अपने राज्य में मिलाया था।

प्रश्न 32. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नौ रत्नों में से किन्हीं चार का नाम लिखिए।

उत्तर: चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य या चन्द्रगुप्त द्वितीय गुप्त वंश के एक महान शासक थे, जो उज्जैन के क्षेत्र में अपना शासन करते थे। ये कला और साहित्य के प्रति अपनी गहरी रूचि के लिए जाने जाते थे। अपनी इसी रूचि के कारण वे अपने दरबार में अलग-अलग क्षेत्र में महारत हासिल कई लोगों को रखते थे, जिनमें से प्रमुख नौ लोगों को नौ रत्न की उपाधि दी गई थी, जो दरबार को सुशोभित करते थे-

  1. वररूचि (व्याकरणविद्)
  2. वराहमिहिर (खगोलशास्त्री)
  3. कालिदास (नाटककार)
  4. धन्वन्तरि (चिकित्सक)
  5. हरिषेण (कवि/लेखक)
  6. अमर सिंह (संस्कृत के कोशकार)
  7. शंकु (वास्तुकार)
  8. कहपनक (ज्योतिषाचार्य)
  9. वेताल भट्ट (जादूगर)

प्रश्न 33. विशाखदत्त के द्वारा लिखित दो नाटकों के नाम लिखिए-

उत्तर: विशाखदत्त संस्कृत साहित्य के सुप्रसिद्ध नाटककार थे। विशाखदत्त द्वारा रचित विभिन्न नाटक-

  1. अभिसारिकावंचितकम्
  2. देवीचन्द्रगुप्तम्
  3. मुद्राराक्षस
  4. राधवानंद नाटक

प्रश्न 34. राजपूतकालीन पूर्वी भारत के चार प्रमुख मन्दिरों के नाम लिखिए।

उत्तर: भारतीय इतिहास में 7 वीं से 12 वीं सदी तक के काल को राजपूत काल कहा जाता है। राजपूत स्थापत्य कला हिन्दू स्थापत्य कला का ही एक अंग था। मूलतः यह कला गुप्तकालीन नागर शैली से निकली थी, किन्तु इस शैली पर बौद्ध एवं जैन शैलियों का भी प्रभाव था। राजपूतों द्वारा निर्मित मंदिर-

  1. कंदरिया का महादेव मंदिर
  2. भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर
  3. कोणार्क का सूर्य मन्दिर
  4. तेजपाल मंदिर
  5. पुरी का जगन्नाथ मंदिर
  6. विश्वनाथ मंदिर
  7. एलोरा का कैलाश मंदिर

प्रश्न 35. भूकम्प किसे कहते हैं? भूकम्प की तीव्रता नापने के लिए किसका प्रयोग होता है?

उत्तर: भूकम्प (Earthquake): साधारणतयः भूकंप का अर्थ पृथ्वी में कंपन्न से है। जिसके अंतर्गत पृथ्वी के बहिर्जात तथा अंतर्जात बलों के कारण ऊर्जा निकलती है, जिससे तरंगें उत्पन्न होती हैं, जो सभी दिशा में फैलकर कंपन पैदा करती हैं। यही कंपन भूकंप कहलाता है। जिस स्थान पर सबसे पहले इन तरंगों का अनुभव होता है, उसे भूकंप केन्द्र कहते हैं तथा भूकंपीय तरंगों के उत्पन्न होने के स्थान को भूकंप मूल कहते हैं। भूकंप मूल के ठीक ऊपर भूकंप केन्द्र होता है। भूकंपीय तरंगें दो प्रकार की होती हैं- (i) भूगर्भिक तरंगें (P तरंगें, S तरंगें) (ii) धरातलीय तरंगें (L तरंगें)। भूकंप के प्रकार- (i) विवर्तनिक भूकंप (पृथ्वी की प्लेटों के खिसकने से), (ii) ज्वालामुखी जन्य भूकंप (सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्र में), (iii) नियात भूकंप (खानों में), (iv) विस्फोट भूकंप (बड़े-बड़े विस्फोटों से उत्पन्न)। भूकंपीय घटनाओं का मापन आघात की तीव्रता के आधार पर किया जाता है। इसे रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। इसमें भूकंप की तीव्रता 0-10 के मध्य होती है। रिक्टर स्केल पर 5 से अधिक तीव्रता वाले भूकंप विनाशकारी होते हैं। भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए सिस्मोग्राफ का भी उपयोग करते हैं।

प्रश्न 36. अपशिष्ट किसे कहते हैं?

उत्तर: अपशिष्ट (Wastes)- अपशिष्ट से तात्पर्य ऐसे पदार्थों से है, जिन्हें उपयोग के पश्चात् अनुपयोगी मानकर फेंक दिया जाता है। जिनमें एक तरफ मानवीय उपयोग में लाए गए पदार्थ, जैसे-कागज, कपड़ा, प्लास्टिक, काँच, रबर इत्यादि हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उद्योगों, जैसे-फैक्टरियों व कारखानों से निस्तारित ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थ। अपशिष्ट के स्त्रोत (Source of Wastes)- अपशिष्ट के स्त्रोत को आमतौर पर चार प्रकारों से वर्गीकृत किया जा सकता है- (i) औद्योगिक (Industrial) – प्लास्टिक, काँच (ii) वाणिज्यिक (Commercial) – प्लास्टिक, कागज (iii) घरेलू (Domestic) – पत्तियाँ, सब्जियों के छिलके, मल (iv) कृषि (Agricultural) – मवेशियों का अपशिष्ट, खरपतवार, भूसा आदि। अपशिष्ट के प्रकार (Types of Wastes) (i) बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट (ii) गैर बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट।

प्रश्न 37. संविधान के निर्माण में कितना समय लगा? यह संविधान सभा द्वारा कब पारित किया गया?

उत्तर: संविधान से तात्पर्य किसी देश, राज्य, संगठन या संस्था को संचालित करने वाले नियमों के एक दस्तावेज से है। देश के संविधान निर्माण में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। संविधान निर्माण की प्रक्रिया 9 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा के सबसे वरिष्ठ व्यक्ति डा० सच्चिदानंद के अस्थायी अध्यक्षता में शुरू हुई। जिसकी स्थाई अध्यक्षता 11 दिसम्बर 1946 को डा० राजेन्द्र प्रसाद को सौंपी गई। संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया। इस अवधि के दौरान 165 दिनों के 11 सत्र आयोजित किए गए। संविधान सभा में 15 महिलाएँ भी शामिल रहीं। संविधान को हमारे देश में 26 जनवरी 1950 को लागू कर दिया गया था। संविधान निर्माण के क्रमिक चरण- (i) संविधान सभा का गठन 6 दिसम्बर 1946, (ii) संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 (अस्थायी अध्यक्षता), (iii) डा० राजेन्द्र प्रसाद स्थायी सदस्य नियुक्त 11 दिसम्बर 1946, (iv) उद्देश्य प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण डा० जवाहर लाल नेहरू 13 दिसम्बर 1946, (v) राष्ट्रीय ध्वज अपनाया गया 22 जुलाई 1947, (vi) देश आजाद 15 अगस्त 1947, (vii) मसौदा समिति- 29 अगस्त 1947, (viii) संविधान पारित और अपनाया गया 26 नवम्बर 1949, (ix) संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950, (x) संविधान लागू 26 जनवरी 1950।

प्रश्न 38. मौलिक अधिकार किसकी निरंकुशता पर रोक लगाते हैं?

उत्तर: मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) को भारतीय संविधान के आधार के रूप में जाना जाता है। इसे संविधान के भाग तीन (III) में उल्लिखित किया गया है। मौलिक अधिकार कार्यपालिका और विधायिका को निरंकुश बनने से रोकते हैं तथा राज्य के अनुचित हस्तक्षेप को रोकते हैं। भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार- अनुच्छेद 14-18 समानता का अधिकार, अनुच्छेद 19-22 स्वतंत्रता का अधिकार, अनुच्छेद 23-24 शोषण के विरूद्ध अधिकार, अनुच्छेद 25-28 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, अनुच्छेद 29-30 संस्कृति और शिक्षा का अधिकार, अनुच्छेद 32 संवैधानिक उपचारों का अधिकार। (i) मूल अधिकार वाद योग्य हैं। राज्य इन पर युक्ति-युक्त प्रतिबंध लगा सकता है। (ii) इन्हें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुरक्षा की गारंटी प्रदान की जाती है। (iii) ये देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करते हैं। (iv) ये वैयक्तिक स्वतंत्रता के रक्षक हैं। (v) देश में विधि के शासन को सुनिश्चित करते हैं।

प्रश्न 39. विकसित अर्थव्यवस्था और विकासशील अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: विकसित अर्थव्यवस्था (Developed Economy): विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों की प्रति व्यक्ति आय उच्चतम होती है। एक विकसित अर्थव्यवस्था आम तौर पर तृतीयक एवं द्वितीयक क्षेत्र में समृद्ध होता है। उच्च आय वाले देशों में कम जनसंख्या वृद्धि से सामाजिक और आर्थिक समस्याएँ पैदा होने की संभावना रहती है। विकसित अर्थव्यवस्था में निवेश की उच्च दर होती है तथा उत्पादकता भी उच्च होती है। विकसित अर्थव्यवस्था में वहाँ की न्यूनतम जनसंख्या कृषि पर आधारित होती है। जैसे- संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस आदि। विकासशील अर्थव्यवस्था (Developing Economy): विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देशों की प्रति व्यक्ति आय न्यूनतम होती है। एक विकासशील देश आमतौर पर कृषि प्रधान होता है। इसकी लगभग 2/3 जनसंख्या कृषि से जुड़ी होती हैं। विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देशों में उच्च जनसंख्या वृद्धि दर उनके विकास को धीमा कर देती है। विकासशील देशों में पूँजी की कमी राष्ट्रीय और प्रति व्यक्ति आय के निम्न स्तर के कारण बचत और निवेश के उद्देश्यों में कमी आती है। वाछिंत निवेश में कमी के कारण पूंजी निर्माण में वृद्धि नहीं होती है। जैसे- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि।

प्रश्न 40. भारतीय अर्थव्यवस्था की तीन आधारभूत विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: भारतीय अर्थव्यवस्था एक विकासशील, कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था है। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि रोजगार का मुख्य साधन है। भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषताएँ - (i) प्रति व्यक्ति निम्न आय (ii) ग्रामीण अर्थव्यवस्था (iii) औद्योगिक पिछड़ापन (iv) जनसंख्या का भार (v) पूँजी का अभाव (vi) उच्च बेरोजगारी दर (vii) आर्थिक विषमता (viii) परिवहन व संचार साधनों का अभाव। भारतीय अर्थव्यवस्था पूँजीवाद और समाजवाद का समायोजन अर्थात् मिश्रित अर्थव्यवस्था है। जहाँ पर आर्थिक गतिविधियों पर राज्य व पूँजीपतियों दोनों का नियंत्रण है।

UP DELED Study App

Semester 2 की Complete तैयारी

  • Official Syllabus
  • Comprehensive Notes
  • Quick Revision Notes
  • Visual Revision Notes
  • Audio Revision
  • Solved MCQs
  • MCQ Tests
  • 2015–2025 Previous Year Papers
  • Repeated Exam Questions
  • 10 Model Papers
App में पढ़ाई शुरू करें

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2017

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।

PDF Store Join Telegram