बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. अजन्ता में गुफाओं की संख्या हैं-
(a) 42
(b) 20
(c) 25
(d) 30
उत्तर: (d) : अजन्ता में गुफाओं की संख्या 30 है। अजन्ता की गुफाओं को 1993 से यूनेस्कों के जरिए विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। अजन्ता की गुफाएँ महाराष्ट्र राज्य में स्थित हैं और यह बौद्ध धर्म से सम्बन्धित हैं।
प्रश्न 2. बिन्दुसार की मृत्यु के समय अशोक किस स्थान का वायसराय था
(a) तक्षशिला
(b) उज्जैन
(c) सौराष्ट्र
(d) तोसाली
उत्तर: (b) : बिन्दुसार की मृत्यु के समय अशोक उज्जैन का वायसराय था। बिन्दुसार तीसरे मौर्य सम्राट थे। इन्होंने 297 ईसा पूर्व तक शासन किया था।
प्रश्न 3. किस सम्म्राट के शासन काल में हूणों ने प्रथम बार आक्रमण किया?
(a) यशोवर्मन
(b) राम गुप्त
(c) कुमार गुप्त
(d) चन्द्रगुप्त द्वितीय
उत्तर: (c) : कुमारगुप्त सम्राट के शासन काल में हूणों ने प्रथम बार आक्रमण किया। भारत पर हूणों का पहला आक्रमण 458 ई में हुआ।
प्रश्न 4. सबसे पहले भारत आया-
(a) ह्वेनसांग
(b) मार्को पोलो
(c) इब्नबतूता
(d) मेगस्थनीज
उत्तर: (d) : भारत आने वाला पहला यात्री फाहयान (405-411 ई.) था। यह चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में भारत आया था, जबकि ह्वेनसांग (630-645 ई.) में हर्षवर्धन के शासन काल में भारत आया था। इब्नबतूता (1333 - 1347 ई.) यह एक अरबी यात्री था। इसकी प्रसिद्ध पुस्तक रेहला थी। मेगस्थनीज यूनान का एक राजदूत था जो चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था। जिसने इंडिका नामक पुस्तक लिखी। प्रश्न के विकल्प में विसंगति होने के कारण कोई उचित विकल्प सहीं नहीं है।
प्रश्न 5. हर्ष चरित के रचयिता थे।
(a) हर्ष
(b) बाणभट्ट
(c) भवभूति
(d) मातग
उत्तर: (b) : हर्षचरित के रचयिता बाणभट्ट थे। हर्षचरित्र कन्नौज के शासक हर्षवर्द्धन की जीवनी है जिसकी रचना उसके दरबारी कवि बाणभट्ट ने संस्कृत में की थी।
प्रश्न 6. तराइन का प्रथम युद्ध हुआ।
(a) 1191 ई. में
(b) 1197 ई. में
(c) 1199 ई. में
(d) 1194 ई. में
उत्तर: (a) : तराइन का प्रथम युद्ध 1191 ई0 में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुआ जिसमें मोहम्मद गौरी की पराजय हुई।
प्रश्न 7. 'पाल वंश' की स्थापना की-
(a) गोपाल ने
(b) धर्म पाल ने
(c) देव पाल ने
(d) नरायण पाल ने
उत्तर: (a) : पाल वंश की स्थापना राजा गोपाल ने की थी। राजा गोपाल ही पाल वंश के पहले सम्राट बने। पाल वंश के शासनकाल के दौरान संस्कृत, प्राकृत और पाली भाषाओं का प्रयोग किया जाता था।
प्रश्न 8. चालुक्य वंश के सबसे प्रतापी राजा थे ।
(a) जय सिंह
(b) पुलकेशिन प्रथम
(c) पुलकेशिन द्धितीय
(d) रणराज
उत्तर: (c) : चालुक्य वंश का सबसे प्रतापी राजा पुलकेशिन द्वितीय था। पुलकेशिन द्वितीय की उपलब्धियों का विवरण एहोल अभिलेख से प्राप्त होता है।
प्रश्न 9. संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष थे-
(a) डॉ. भीम राव अम्बेडकर
(b) डॉ राजेन्द्र प्रसाद
(c) पं. जवाहर लाल नेहरू
(d) महात्मा गाँधी
उत्तर: (a) : संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर थे। संविधान सभा ने 2 वर्ष 11 माह, 18 दिन में कुल 165 दिन बैठक की। सच्चिदानन्द सिन्हा इस सभा के प्रथम सभापति थे।
प्रश्न 10. भू जल स्त्रोत है-
(a) वर्षा का जल
(b) तालाब
(c) नदी
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (d) : भू जल, भूमि के नीचे पाया जाने वाला जल होता है। वर्षा का पानी, तालाब और नदी जैसे अन्य स्त्रोतो से पानी मिट्टी के माध्यम से रिसता है और खाली स्थानों और जमीन के नीचे गहरी दरारें भरता है।
प्रश्न 11. मकर संक्रान्ति के समय सूर्य सीधा चमकता है।
(a) कर्क रेखा पर
(b) विषुवत रेखा पर
(c) मकर रेखा पर
(d) ध्रुवों पर
उत्तर: (c) : मकर संक्रान्ति के समय मकर रेखा पर सूर्य दोपहर के समय सीधा चमकता है। 22 दिसम्बर को सूर्य जब मकर रेखा पर लम्बवत् चमकता है तो इस स्थिति को मकर संक्रान्ति कहा जाता है। इस रेखा पर स्थिति स्थायी नही होती, इसमें समयानुसार परिवर्तन आता रहता है।
प्रश्न 12. भारत का मानक समय निर्धारित किया जाता है-
(a) 80° पूर्वी देशान्तर से
(b) 90° पूर्वी देशान्तर से
(c) 23 1/2° पूर्वी देशान्तर से
(d) 82 1/2° पूर्वी देशान्तर से
उत्तर: (d) : 82 1/2° पूर्वी देशान्तर से भारत का मानक समय निर्धारित किया जाता है। भारतीय मानक समय (IST) की गणना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (नैनी) से की गयी।
प्रश्न 13. कौन सा मूल अधिकार नागरिकों को प्राप्त नहीं है?
(a) स्वतंत्रता का अधिकार
(b) सम्पत्ति
(c) धार्मिक स्वतत्रता का अधिकार
(d) शोषण के विरूद्ध अधिकार
उत्तर: (b) : सम्पत्ति का अधिकार मूल अधिकार के रूप में नागरिकों को प्राप्त नहीं है। अब यह एक कानूनी अधिकार है जो अनुच्छेद 300 (A) के अन्तर्गत आता है। सम्पत्ति के अधिकार को 44वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1978 द्वारा मौलिक अधिकार की सूची से हटा दिया गया था।
प्रश्न 14. ये तत्व (नीति निदेशक) न्यायालयों के लिए उपयोगी प्रकाश स्तम्भ हैं। यह कथन था-
(a) एम. सी. सीतलवाड का
(b) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का
(c) प्रो के टी शाह का
(d) जवाहरलाल नेहरू का
उत्तर: (a) : एम. सी. सीतलवाड के अनुसार, "नीति निदेशक तत्व न्यायालय के लिए उपयोगी प्रकाश स्तम्भ हैं" किसी भी स्वतन्त्र राष्ट्र के निर्माण में मौलिक अधिकार तथा नीति निर्देशक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य के नीति निर्देशक तत्व जनतांत्रिक संवैधानिक विकास का नवीनतम तत्व हैं।
प्रश्न 15. शेक्सपियर किस देश के नागरिक थे?
(a) अमेरिका
(b) इंग्लैण्ड
(c) फ्रांस
(d) आयरलैण्ड
उत्तर: (b) : विलियम शेक्सपियर इंग्लैण्ड देश के नागरिक थे जो इंग्लिश भाषा के महत्वपूर्ण और प्रसिद्धि लेखकों में से एक थे। इन्हें इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि और "बार्ड ऑफ एवन" भी कहा जाता है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16. 'कालिदास' के दो ग्रंथों के नाम लिखिए।
उत्तर: कालिदास' के दो ग्रंथों के नाम निम्नलिखित हैं-
- अभिज्ञानशाकुन्तल
- रघुवंशमहाकाव्य
प्रश्न 17. गुप्त कालीन चित्रकला के दो केन्द्रो के नाम लिखिए।
उत्तर: गुप्त कालीन चित्रकला के दो केन्द्र निम्नलिखित हैं-
- मथुरा
- सारनाथ
गुप्तकालीन चित्रकला की विशेषताएं हैं कि इन मूर्तियों में भद्रता तथा शालीनता, सरलता, आध्यात्मिकता के भावों की अभिव्यक्ति, अनुशीलता आदि गुणों के कारण यह मूर्तियाँ एकदम स्वाभाविक लगती हैं। इस काल में भारतीय कलाकारों ने अपनी एक विशिष्ट मौलिक एवं राष्ट्रीय शैली का सृजन किया था।
प्रश्न 18. राजपूतों की उत्पत्ति से संबंधित दो सिद्धान्तों का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर: राजपूतों की उत्पत्ति से संबंधित दो सिद्धान्त निम्नलिखित हैं-
- उत्पत्ति के अग्निकुण्ड सिद्धान्त के अनुसार राजपूत माउंट आबू में 'गुरु शिखर' में ऋषि वशिष्ठ द्वारा किए गए यज्ञ का परिणाम थे।
- उत्पत्ति के क्षत्रिय सिद्धान्तों के अनुसार राजपूतों को उनके वंश के आधार पर सूर्यवंशी और चंद्रवंशी के रूप में विभाजित करता है जिसका पता वे सूर्य और चन्द्र से लगाते हैं।
प्रश्न 19. 'भोज' किस वंश के राजा थे?
उत्तर: राजा भोज परमार वंश के राजा थे जो कि एक भारतीय राजा थे जिन्होंने 11 वीं सदी में मालवा पर राज किया था वह एक वीर और ताकतवर राजा थे। इनका राज्य मध्य भारत में मालवा क्षेत्र के आसपास केन्द्रित था जिसकी राजधानी धार-नगर में स्थित थी। राजा भोज ने भोजपाल नगर के पास ही एक समुद्र के समान विशाल तालाब का निर्माण कराया था, जो पूर्व और दक्षिण में भोजपुर के विशाल शिव मंदिर तक जाता था।
प्रश्न 20. 'गीत गोविन्द' किसकी प्रसिद्ध रचना है?
उत्तर: गीत गोविन्द जयदेव की प्रसिद्ध रचना है जयदेव उत्कल राज्य यानि ओडिशा के गजपति राजाओं के समकालीन थे। गीत गोविन्द को श्रीमद्भागवत के बाद राधाकृष्ण की लीला की अनुपम साहित्य अभिव्यक्ति माना गया है। गीत गोविन्द में श्रीकृष्ण की गोपिकाओं के साथ रासलीला राधाविषाद वर्णन कृष्ण के लिए व्याकुलता का वर्णन है।
प्रश्न 21. खजुराहो मंदिर का निमार्ण किन राजाओं ने कराया?
उत्तर: चंदेल राजाओं द्वारा खजुराहों मन्दिर का निर्माण कराया गया। मंदिरों के निर्माण के बाद चन्देलों ने अपनी राजधानी महोबा स्थानांतरित कर दिया लेकिन इसके बाद भी खजुराहों का महत्व बना रहा।
प्रश्न 22. भक्तिकालीन दो सन्तों के नाम लिखिए।
उत्तर: भक्तिकालीन दो संतों के नाम-
- कबीरदास - भक्तिकालीन निर्गुण काव्यधारा के ज्ञानाश्रयी शाखा के कवियों में कबीर का नाम सर्वोपरि है। ज्ञानाश्रयी शाखा के कवि संत कवि के नाम से भी जाने जाते हैं। कबीर का काव्य निर्गुण भक्ति एवं सामाजिक धार्मिक आडम्बर पर उनके द्वारा किये गये कटाक्षों के कारण जन-जन का काव्य बन गया। कबीर अनपढ़ थे इनकी वाणी को इनके शिष्य लिपिबद्ध कर लेते थे। कबीर का प्रमुख ग्रन्थ बीजक है जो तीन भागों में है, साव, सबद और रमैनी
- रैदास या रविदास गुरु रविदास जी मध्यकालीन संत कवि थे। इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने जात-पात का घोर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया।
प्रश्न 23. जलवायु का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: जलवायु किसी स्थान के वातावरण की दशा को प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। जलवायु के प्रमुख क्षेत्र- 1. विषुवतीय जलवायु 2. मानसूनी जलवायु 3. टुण्ड्रा जलवायु 4. भूमध्यसागरीय जलवायु 5. उपोष्ण मरुस्थली जलवायु भारत की जलवायु को मोटे तौर पर मानसूनी जलवायु की संज्ञा दी जाती है। मानसून शब्द अरबी भाषा के 'मौसिम' से लिया गया है जिसका अर्थ है 'मौसम।' भारत में चार प्रकार की जलवायु पायी जाती है- 1. ग्रीष्म ऋतु 2. शीत ऋतु 3. बरसात का मौसम 4. लौटते हुए मानसून का मौसम
प्रश्न 24. भारत के संविधान में कितने अनुच्छेद हैं?
उत्तर: संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है। यह एक दस्तावेज है जो राजनीतिक संरचनाओं, शक्तियों और सरकार के कर्तव्यों के लिए कानून प्रदान करता है। संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग व 8 अनुसूचियाँ थी। वर्तमान में 448 अनुच्छेद 25 भाग व 12 अनुसूचियाँ हैं।
प्रश्न 25. 'स्वतंत्रता के अधिकार' के अन्तर्गत आने वाली दो स्वतंत्रताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19 से 22 तक)- यह अधिकार व्यक्ति को राज्य के हस्तक्षेप के बिना, स्वतंत्र रूप से रहने और कार्य करने का अधिकार देता है। इस मूल अधिकार के अन्तर्गत प्रत्येक नागरिक को निम्न स्वतंन्त्रता प्रदान की गयी है-
- अनुच्छेद -19 वाक्य और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
- अनुच्छेद 20 अपराधों के लिए दोषसिद्धि के संबंध में संरक्षण
- अनुच्छेद 21 जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार
- अनुच्छेद 21 (A) प्रारंम्भिक शिक्षा का अधिकार
- अनुच्छेद 22 कुछ मामलों में गिरफ्तारी और हिरासत से सुरक्षा
प्रश्न 26. 'भू स्खलन' से क्या होता है?
उत्तर: भू स्खलन ठोस चट्टान अथवा शैल यदि अचानक ढलान पर फिसल जाये तो उसको भूस्खलन कहते हैं। भूस्खलन से निम्नलिखित घटनाएं होती हैं।
- मकान, भवन, सड़क या रेलमार्ग दब जाते हैं
- सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त होता है।
- जान-माल की क्षति होती है।
- अचानक जमीन दब जाती है।
- खेत में होने से खेती में बाधा पड़ जाती है और फसल का नुकसान होती है।
- नदी के किनारे यदि भूस्खलन होता है तो नदी के बहाव की दिशा बदल जाती है।
प्रश्न 27. भारतीय सेना का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?
उत्तर: भारतीय सेना का सर्वोच्च सेनापति भारत का राष्ट्रपति होता है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् की सलाह पर राष्ट्रपति युद्ध की घोषणा कर सकता है या शांति समाप्ति कर सकता है
प्रश्न 28. सूर्य तथा चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आती है तो कौन सा ग्रहण लगता है?
उत्तर: चन्द्रग्रहण- जब सूर्य तथा चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आती है तो चन्द्रग्रहण होता है। चन्द्रग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है। सूर्यग्रहण- जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य चन्द्रमा आ जाता है तो इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दौरान चन्द्रमा सूर्य की रोशनी को पृथ्वी की सतह पर पहुँचनें से रोकता है। सूर्यग्रहण की घटना अमावस्या के चरण में होती है, एक वर्ष में अधिकतम पाँच सूर्यग्रहण देखने को मिलते हैं। इस घटना के दौरान पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी के आधार पर विभिन्न प्रकार के सूर्यग्रहण को देखा जा सकता है: 1. आंशिक सूर्य ग्रहण 2. वलयाकार सूर्यग्रहण 3. सम्पूर्ण सूर्यग्रहण 4. हाइब्रिड सूर्यग्रहण
प्रश्न 29. भारत चीन के बीच युद्ध कब हुआ था?
उत्तर: 20 अक्टूबर 1962 को चीन द्वारा अप्रत्याशित रूप से भारत पर हमला किया गया था, जिसे 1962 के चीन-भारत युद्ध के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध के दौरान चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार भारत पर आक्रमण किया गया। चीन द्वारा युद्ध विराम (सीजफायर) की घोषणा के बाद 21 नवम्बर 1962 को युद्ध समाप्त हुआ। युद्ध के तत्कालीन कारण - 1. 1959 में दलाईलामा को भारत द्वारा शरण देना 2. भारत द्वारा फोरवोर्ड पॉलिसी के अन्तर्गत सीमा पर चौकियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करना। 3. विवादित हिमालयी क्षेत्र।
प्रश्न 30. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर: भारत उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध के एशिया महाद्वीप में स्थित है। भारत एशिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी. है। भारत की वर्तमान जनसंख्या लगभग 141 करोड़ हो चुकी है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 31. सिकन्दर के आक्रमण का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: सिकन्दर के आक्रमण का भारत पर प्रभाव-
- सिकंदर की विश्वविजय की महत्वाकांक्षा ने उसे भारत विजय के लिए प्रेरित किया। सिकंदर के भारत अभियान ने प्राचीन यूरोप को, प्राचीन भारत के निकट संपर्क में आने का अवसर प्रदान किया।
- सिकंदर के आक्रमण के परिणामस्वरूप भारत की छोटी छोटी रियासतें समाप्त हो गईं।
- कला के क्षेत्रों में गंधार कला का भारत में विकास यूनानी प्रभाव का ही परिणाम है।
- भारत और यूनान के बीच विभिन्न देशों में प्रत्यक्ष संपर्क की स्थापना हुई।
- सिकंदर के भारत पर आक्रमण से राजनीतिक एकीकरण को प्रोत्साहन मिला, जिससे छोटे राज्य बड़े राज्यों में विलीन हो गये।
- व्यापार के क्षेत्र में पश्चिम के देशों के साथ जलमार्गों का पता चला, जिनका कालान्तर में व्यापार पर अनुकूल प्रभाव पड़ा।
- यूनानियों की मुद्रण निर्माण कला का प्रभाव भारतीय मुद्रा कला पर पड़ा।
- सिकन्दर के आक्रमण से तिथिवार, इतिहास को प्रस्तुत करने में मद्द प्राप्त हुई।
प्रश्न 32. गुप्तकालीन साहित्यिक प्रगति का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: गुप्तकाल में साहित्य के क्षेत्र में प्रगति (Development of Literature): गुप्तकाल में संस्कृत राजभाषा बनी एवं उसकी अत्यधिक उन्नति हुई। गुप्त शासक स्वयं संस्कृत भाषा एवं साहित्य के प्रेमी थे, एवं कई विद्वानों को राज्याश्रय प्राप्त था। प्रयाग प्रशस्ति में समुद्रगुप्त को कविराज कहा गया है। चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य भी साहित्यानुरागी था। उसके दरबार के नौ रत्न प्रख्यात विद्वान थे। गुप्तकालीन प्रशस्तियाँ संस्कृत काव्य का सुन्दर उदाहरण हैं। हरिषेण की प्रयाग प्रशस्ति गुप्तकालीन साहित्य की प्रगति को दर्शाती है। चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के दरबार में नवरत्नों को संरक्षण दिया गया था इनमें 'कालिदास' सबसे प्रतिभावान नक्षत्र थे। वह संस्कृत के अद्वितीय नाटककार तथा कवि थे। कालिदास के प्रसिद्ध ग्रंथों में कुमारसम्भव और रघुवंश दो महाकाव्य 'अभिज्ञान शाकुन्तलम', 'विक्रमोर्वशीयम', 'मालविकाग्निमित्र' तीन नाटक 'मेघदूत' और ऋतुसंहार दो गीति काव्य हैं। विशारवदत्त के 'मुद्राराक्षस' और 'देवी चन्द्रगुप्तम' नाटक प्रसिद्ध हैं। पंचतंत्र मूल ग्रंथ विष्णु शर्मा द्वारा लिखा गया था इसी तरह साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के कारण इस युग को भारत का 'आगस्टन युग' कहा जाता है।
प्रश्न 33. राजपूतों ने कौन कौन से प्रसिद्ध मन्दिरों का निर्माण करवाया? उल्लेख कीजिए।
उत्तर: राजपूतों द्वारा मंदिर का निर्माण- राजपूतों ने भारत में अपने शासनकाल में कई प्रसिद्ध मन्दिरों का निर्माण कराया था। राजपूत शासकों को मन्दिर बनावाने का विशेष शौक था। इस युग में प्रमुख थे एलोरा का कैलाश मंदिर, महाबलीपुरम् के रथ मंदिर और एलिफेंटा की गुफाएं। राजपूत शासकों के द्वारा पल्लव चोल और होयसल मंदिरों का निर्माण कार्य किया गया। साथ ही कंदरिया का महादेव मंदिर, भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर, खजुराहो मंदिर आदि का भी निर्माण किया गया। इस सूची में माउंट आबू का तेजपाल मंदिर और पुरी का जगन्नाथ मंदिर भी शामिल है। दिलवाड़ा का जैन मंदिर सफेद संगमरमर से निर्मित किया गया था। अतः इससे स्पष्ट है कि राजपूत युग अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
प्रश्न 34. 'सल्तनत काल' की चार प्रसिद्ध इमारतों के नाम लिखिए।
उत्तर: सल्तनत काल की प्रमुख इमारतें -
- अढ़ाई दिन का झोपड़ा
- अलाई दरवाजा
- कुतुबमीनार
- कुब्बत-उल-इस्लाम मस्जिद
- हजरत निजामुद्दीन औलिया का मकबरा, तुगलकाबाद का किला
प्रश्न 35. राष्ट्रकूट कौन थे? इनकी उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: राष्ट्रकूट कन्नड़ मूल के थे और उनकी मातृभाषा कन्नड़ थी राष्ट्रकूट वंश की स्थापना 8वीं सदी में दन्तिदुर्ग द्वारा की गयी थी। जिसकी राजधानी मान्यखेट थी। कृष्ण प्रथम राष्ट्रकूट राजवंश का एक महान शासक था इसने अपने पराक्रम के बल पर उत्तराधिकार में प्राप्त हुए राष्ट्रकूट राज्य की सीमा को लगभग तीन गुना विस्तृत कर दिया। उपलब्धियाँः राष्ट्रकूटों के शासन के दौरान, जैन गणितज्ञों और विद्वानों ने कन्नड़ और संस्कृत में महत्त्वपूर्ण कार्यों में योगदान दिया। इस राजवंश के सबसे प्रसिद्ध राजा अमोधवर्ष प्रथम ने कविराजमार्ग लिखा, जो कन्नड़ भाषा में एक ऐतिहासिक साहित्यिक कृति है। वास्तुकला द्रविड़ शैली में एक मील के पत्थर तक पहुंच गई, जिसका सबसे अच्छा उदाहरण आधुनिक महाराष्ट्र के एलोरा में कैलाशनाथ मंदिर में देखा जाता है। एलोरा में 34 शैलकृत गुफाएं हैं।
प्रश्न 36. 'चक्रवात' क्या हैं? इसके चार प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: चक्रवात- केन्द्र में कम दाब की स्थापना होने पर बाहर की ओर दाब बढ़ जाता है इस अवस्था में हवाएं बाहर से भीतर की ओर चलती हैं इसे ही चक्रवात (Cyclon) कहा जाता है। चक्रवात एक भयानक तूफान होता है जिसकी गति 119 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होती है। चक्रवात के प्रभाव- चक्रवात के निम्नलिखित प्रभाव देखे जा सकते हैं-
- यह घरों, इमारतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा सकता है।
- यह परिवहन, बिजली और संचार सेवाओं को बाधित कर सकता है।
- इससे बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है
- इससे जल प्रदूषण हो सकता है और बिमारी का प्रसार बढ़ सकता है।
- इसका राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। यह आजीविका को प्रभावित कर सकता है और आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित कर सकता है।
प्रश्न 37. भारतीय संविधान की चार विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर: भारत का संविधान 26 जनरवरी 1950 को लागू हुआ था। यह दुनिया का सबसे विस्तृत एवं लिखित संविधान है जिसमें 395 अनुच्छेद 22 भाग और 12 अनुसूचियां हैं। भारतीय संविधान की चार विशेषताएँ निम्नलिखित हैं -
- सबसे लम्बा लिखित संविधान भारत के संविधान को दुनिया का अब तक का सबसे लम्बा और विस्तृत संवैधानिक दस्तावेज होने का गौरव प्राप्त है। यह बहुत ही व्यापक और विस्तृत दस्तावेज है। इसका कारण 1935 के भारत सरकार अधिनियम का प्रभाव है।
- मौलिक अधिकार भारतीय संविधान का भाग 3 सभी नागरिकों को छह मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है। मौलिक अधिकार भारत में राजनीतिक लोकतंत्र के विचार को बढ़ावा देने के लिए हैं। मौलिक अधिकार, प्रकृति में न्यायसंगत हैं, अर्थात् उनको कोई छीन नहीं सकता है।
- मौलिक कर्तव्य मूल संविधान में नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों का प्रावधान नहीं था। स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर 1976 के 42 वें संशोधन अधिनियम द्वारा मौलिक कर्तव्यों को हमारे संविधान में जोड़ा गया था। संविधान में कुल 11 मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है
- एकल नागरिकता भारतीय संविधान में केवल एक ही नागरिकता का प्रावधान है। एकल नागरिकता ने निस्संदेह भारत के लोगों में एकता की भावना पैदा की है।
प्रश्न 38. दिन-रात होने के कारणों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर: दिन-रात होने के कारण दिन और रात होने का कारण है पृथ्वी का अपने अक्ष पर धूर्णन गति करना। अर्थात् पृथ्वी खुद का चक्कर लगाती है जिसकी वजह से दिन और रात होते हैं। पृथ्वी का जो भाग सूर्य के सामने पड़ता है वहाँ दिन होता है तथा पृथ्वी का जो भाग सूर्य के विपरीत दिशा में होता है, वहाँ रात होती है। पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूरब की ओर घूमती है। इसे दैनिक गति कहते हैं। एक घूर्णन पूरा करने में पृथ्वी 23 घंटे, 56 मिनट 4.09 सेकेण्ड का समय लेती है। संक्षेप में हम कह सकते हैं कि पृथ्वी की दैनिक गति की वजह से दिन और रात होते हैं।
प्रश्न 39. अच्छे नागरिक के चार गुणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: अच्छे नागरिक के गुण
- अच्छे नागरिक देश को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने में अपनी भूमिका निभाते हैं।
- एक अच्छा नागरिक देश का नागरिक होने के नाते अपनी सभी जिम्मेदारियों का सही रूप से पालन करता है।
- अच्छा नागरिक स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति सचेत रहता है। और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाता है।
- एक अच्छा नागरिक देशद्रोही नहीं होता और वह न ही करों (tax) की चोरी करता है।
- एक अच्छा नागरिक कभी ऐसा कोई कार्य नहीं करता जिससे देश के अन्य नागरिकों को दुःख पहुँचे।
- एक अच्छा नागरिक अपना व अपने देशवासियों का भला सोचता है।
- एक अच्छा नागरिक खाली न बैठकर, देश के विकास के प्रति चिन्तित रह कर कुछ-न-कुछ कार्य करके देश के विकास में अपना योगदान देता है। सही रूप से वह देश पर भार के रूप में नहीं होता।
प्रश्न 40. वनों से होने वाले लाभ बताइए।
उत्तर: वनों से होने वाले लाभ निम्नलिखित हैं-
- भोजन वन से भोजन के लिए कंद-मूल, फल-फूल की प्राप्ति होती है, जो कई आदिम जातियों के लिए आज भी भोजन प्राप्ति का एकमात्र साधन है।
- फर्नीचर एवं जलावन के लिए लकड़ी वनों से हमें प्रतिवर्ष 4000 से अधिक प्रकार की लकड़ी प्राप्त होती है, जिसमें 500 से अधिक मूल्यवान लकड़ियाँ हैं, जैसे सखुआ, सागवान, शीशम, देवदार, चंदन इत्यादि। इससे हमें ईंधन या जलावन की लकड़ी भी प्रचुर मात्रा में प्राप्त होती है।
- पशुओं के लिए चारा वनों में चरने वाले पशुओं को वनों से चारा प्राप्त होता है।
- जड़ी-बूटी आदि की प्राप्ति इससे जड़ी बूटी, मधु तथा फल-फूल की प्राप्ति होती है।
- रेशम की प्राप्ति पलाश, कुसुम आदि पर पनपने वाले कीड़ों से हमें रेशम की प्राप्ति होती है, जिसके उत्पादन पर भारत का एकाधिकार है।
- लोगों के आजीविका का साधन लकड़ी काटने, चीरने, ढोने, सामान तैयार करने आदि से बहुत से लोगों को आजीविका का साधन मिल जाता है।
- उद्योगों के लिए कच्चा माल कागज, दियासलाई, कत्था, रबर कृत्रिम रेशम, बीड़ी इत्यादि विभिन्न उद्योग-धंधों के लिए कच्चा माल मिलता है।