Home
Store Updates
Home PYQs Semester 1 कंप्यूटर शिक्षा 2023
PYQ 2023 • कंप्यूटर शिक्षा

कंप्यूटर शिक्षा Previous Year Paper 2023

UP DELED Semester 1 कंप्यूटर शिक्षा Previous Year Question Paper 2023 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. बी.आई.ओ.एस. (BIOS) का पूरा नाम है-

(a) Basic Input System

(b) Basic Input Output System

(c) Basic Output System

(d) Basic Intergrated System

उत्तर: (b): बी. आई. ओ. एस. (BIOS) का पूरा नाम (Basic Input Output System) है। ये IBM कम्प्यूटर को दिये जाने वाले निर्देशों का एक समूह होता है।

प्रश्न 2. वर्तमान में कम्प्यूटर में कौन सी नम्बर प्रणली प्रयुक्त की जाती है-

(a) दशमलव प्रणाली

(b) हेक्सा डेसीमल प्रणाली

(c) आक्टल प्रणाली

(d) बाइनरी प्रणाली

उत्तर: (d) : वर्तमान में कम्प्यूटर में बाइनरी (Binary) प्रणाली प्रयुक्त की जाती है। जिन्हें 0 (शून्य) और 1 (एक) से व्यक्त करते हैं।

प्रश्न 3. ड्राइंग क्षेत्र में चाप खींचा जाता है-

(a) Line द्वारा

(b) Curve द्वारा

(c) Rectangle द्वारा

(d) Brush द्वारा

उत्तर: (b) : ड्राइंग क्षेत्र में चाप Curve द्वारा खींचा जाता है।

प्रश्न 4. डाटा को व्यवस्थित करना या उनकी गणना करना कहलाता है-

(a) प्रोसेसिंग करना

(b) इनपुट करना

(c) तुलना करना

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a): डाटा को व्यवस्थित करना या उनकी गणना करना प्रोसेसिंग कहलाता है।

प्रश्न 5. कम्प्यूटर का मस्तिष्क कहलाता है-

(a) मानीटर

(b) प्रिण्टर

(c) सी.पी.यू

(d) सी.यू.

उत्तर: (c) : सी.पी.यू का पूरा नाम Central Processing Unit है। कम्प्यूटर का मस्तिष्क सी.पी.यू (CPU) को कहा जाता है। इसे प्रोसेसर के रूप में भी जाना जाता है।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. डाटाबेस (Database) क्या होता है?

उत्तर: बहुत सारे डाटा (Data) का समूह जिन्हें एक जगह Systematically स्टोर किया जाता है। ताकि इसे आसानी से Access, modify और अपडेट किया जा सके।

प्रश्न 7. ROM का पूरा नाम लिखिए

उत्तर: ROM का पूरा नाम Read Only Memory होता है। यह एक Primary Memory होता है। यह वह Memory होती है। जिसमें डाटा पहले से ही भरा होता है और जिसे हम सिर्फ पढ़ सकते हैं।

प्रश्न 8. सूचना (Information) से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: सूचना का अर्थ किसी को कोई जरूरी बात बताना, कहना, समाचार सुनाना, किसी को या आपको बताई गई बात आदि सब सूचना कहलाती है।

प्रश्न 9. किसी भी फाइल को अपलोड कैसे किया जाता है?

उत्तर: किसी फाइल को अपलोड करने के लिए सर्वप्रथम उस google drive वेबसाइट पर जाना होता है। वहाँ अपलोड के ऑपशन (Option) को सिलेक्ट करके फाइल ब्राउज करते हैं। उसके बाद फाइल अपलोड हो जाती है।

प्रश्न 10. स्पैम (Spam) किसे कहते है?

उत्तर: कोई व्यक्ति या कम्पनी हमारे न चाहते हुए भी किसी प्रोडक्ट के बारे में कोई मैसेज भेजते हैं या ई-मेल करते हैं और बार-बार करते रहते हैं तो उसे स्पैम कहते हैं।

प्रश्न 11. कम्प्यूटर नेटवर्क के प्रकार बताइए।

उत्तर: कम्प्यूटर नेटवर्क मुख्य रूप से निम्न प्रकार के होते हैं।

  1. LAN (Local Area Network)
  2. WAN (Wide Area Network)
  3. MAN (Metropolitan Area Network)
  4. PAN (Personal Area Network)

कम्प्यूटर नेटवर्क के प्रकार-

  • (1) LAN (Local Area Area Network)- LAN एक Computer Network है, जो एक छोटे से क्षेत्र में फैला हुआ है। LAN एक छोटे से क्षेत्र जैसे घर, कार्यालय या कॉलेज तक सीमित है
  • (2) WAN (Wide Area Network)- WAN एक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र शामिल करता है जिसमें कई Computer या LAN शामिल होते हैं। जैसे- टेलीफोन सिस्टम, माइक्रोवेब, सैटेलाइट लिंक आदि।
  • (3) MAN (Metropotitan Area Network)- MAN नेटवर्क का प्रयोग शहरी क्षेत्रों में होता है। जैसे इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ आदि।
  • (4) PAN (Personal Area Network)- PAN एक पर्सनली सेट किया हुआ एक नेटवर्क है, इसकी कनेक्टिविटी रेंज आमतौर पर 10 मीटर की सीमा के भीतर की ही होती है।
Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. सर्च इन्जन (Search Engine) से आप क्या समझते हैं? कुछ सर्च इंजनों के नाम लिखिए

उत्तर: सर्च इंजन एक ऐसा सॉफ्टवेयर सिस्टम है, जो उपयोगकर्ता द्वारा प्रविष्ट किए गए की-वर्ड्स का प्रयोग करके इंटरनेट पर सूचना खोजने में सहायता करता है।
सर्च इंजन के उदाहरण निम्न है
Yahoo!, Bing, Google, Opera, Firefox etc.

प्रश्न 13. इंकजेट तथा लेज़र प्रिन्टर मे मुख्य अन्तर समझाइए

उत्तर:

इंकजेट प्रिन्टर (Inkjet Printer) लेज़र प्रिन्टर (Laser Printer)
1. एक इंकजेट प्रिन्टर कागज पर स्याही जेट करके हार्ड कॉपी तैयार करता है। 1. एक लेज़र प्रिन्टर एक लेज़र और एक इलेक्ट्रिकल चार्ज मॉडल के माध्यम से आउटपुट प्रदान करता है।
2. यह लेज़र प्रिन्टर की तुलना में किफायती है। 2. यह महंगा है।
3. इंकजेट प्रिन्टर पर एक नोजल लगाया जाता है जिसके माध्यम से कागज पर स्याही छिड़कने की प्रक्रिया निष्पादित होती है। 3. लेज़र प्रिन्टर में कोई नोजल नहीं लगाया जाता है।
4. एक इंकजेट प्रिन्टर के कार्टिज में तरल रूप स्याही होती है और अगर हम इसे लम्बे समय तक उपयोग नहीं करते हैं तो यह आसानी से सूख सकती है। यहाँ हमें स्याही को जल्दी से फिर से भरना पड़ता है, जो महंगा है। 4. लेज़र प्रिन्टर में स्याही पाउडर के रूप में उपलब्ध होती है। इसमें सूखने की कोई समस्या नहीं है। यहाँ हमें जल्दी से स्याही दोबारा नहीं भरनी पड़ती।

प्रश्न 14. लाइट पेन (Light pen) से आप क्या समझते हैं? समझाइए।

उत्तर: लाइट पेन कम्प्यूटर के CRT (Cathode ray tube) desplay के साथ करने वाला एक इनपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कम्प्यूटर स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट (Text) को स्लेक्ट करने प्रोग्राम को ऑपेन करने और चित्र बनाने के लिए किया जाता है
दूसरे शब्दों में कहें तो, "लाइट पेन एक इनपुट डिवाइस है जो माउस की तरह कार्य करता है, जिस प्रकार माउस का इस्तेमाल कम्प्यूटर स्क्रीन पर किया जाता है ठीक उसी प्रकार लाइट पेन का इस्तेमाल भी किया जाता है।"

प्रश्न 15. एम.एस. वर्ल्ड का परिचय दीजिए।

उत्तर: एम. एस. वर्ल्ड का पूर्ण रूप 'माइक्रोसॉफ्ट वर्ड' है। यह एक एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है। पेशेवर-गुणवत्ता वाले दस्तावेज़, पत्र, रिपोर्ट आदि बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। एमएस वर्ड माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित एक वर्ड प्रोसेसर है इसमें उन्नत सुविधाएँ हैं जो आपको अपनी फाइलों और दस्तावेज़ों को सर्वोत्तम संभव तरीके से प्रारूपित और संपादित करने की अनुमति देती हैं।
अपने पर्सनल कम्प्यूटर पर एमएस वर्ड खोलने के लिए इन सरल चरणों का पालन करेंः
प्रारम्भ सभी प्रोग्राम एमएस ऑफिस एमएस वर्ड।

प्रश्न 16. मल्टीमीडिया (Multimedia) किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर: मल्टीमीडिया शब्द 'Multi' और 'Media' दो शब्दों के मेल से बना है। Multi का अर्थ 'बहु' यानि अनेक और Media का अर्थ सूचना (इमेज, वीडियो, ऑडियो) कई प्रकार के मीडिया Multimedia के रूप में जाने जाते हैं। मल्टीमीडिया एक ऐसी तकनीक है जो विभिन्न प्रकार के मीडिया जैसे टेक्स्ट, फोटो, एनीमेशन, संगीत, वीडियो, ऑडियो आदि के माध्यम से संचार करने का डिजिटल रूप में अनुमति देता है और आवश्यकतानुसार Data एकत्र करने और संशोधित करने की विधि देता है।

प्रश्न 17. आपरेटिंग सिस्टम को उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर: ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) एक प्रोग्राम है जो सिस्टम हार्डवेयर और उपयोगकर्ता के बीच एक इंटरफेस के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा, यह सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के बीच सभी इंटरैक्शन को सम्भालता है। कम्प्यूटर सिस्टम का सारा कामकाज बेस लेवल पर OS पर निर्भर करता है। इसके अलावा, यह सभी कार्य करता है। जैसे मेमोरी को सम्भालना, प्रक्रियाएँ, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच इंटरेक्शन आदि

User
Application
Operating System
Hardware

प्रश्न 18. रिसाइकल बिन (Recycle bin) क्या है?

उत्तर: रिसाइकल बिन एक ऐसा एप्लिकेशन या फोल्डर है जो आपके लैपटॉप या कम्प्यूटर में से डिलीट की गयी फाइल को अस्थायी रूप से स्टोर करके रखता है。
यानि की अगर आप अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर से कोई फाइल डिलीट करते हैं तो वह परमानेंट डिलीट न होकर एक फोल्डर में अस्थायी रूप से स्टोर हो जाती है जिसे आप पुनः रिस्टोर कर सकते हैं। डिलीट हुई फाइल जिस फोल्डर में स्टोर होती है उसे ही रिसाइकल बिन कहा जाता है。
इस फोल्डर का कई लोग अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर में स्टोरेज़ सेव करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, और जरुरत पड़ने पर फाइल को यहाँ से फिर से रिस्टोर कर लेते हैं।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

कंप्यूटर शिक्षा Previous Year Paper 2023

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।