वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. कम्प्यूटर का मुख्य कार्य आँकड़ों को परिवर्तित करना है-
(a) सूचना में
(b) यूनिक्स में
(c) लिनक्स में
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर: (a) : कम्प्यूटर निर्धारित आंकड़ों (input) को दिये गये निर्देशों की श्रृंखला (Program) के अनुसार विशेष प्रक्रिया (process) द्वारा सूचना या परिणाम (output) में परिवर्तित करता है。
प्रश्न 2. प्रोसेसिंग कहलाती है-
(a) डाटा को व्यवस्थित करना
(b) डाटा की गणना करना
(c) उपर्युक्त दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर: (c) : प्रोसेसिंग, कच्चे डेटा (Raw data) को जानकारी (information) में बदलने की प्रक्रिया है। प्रोसेसिंग एक प्रोग्रामों में किया जाने वाला 'कार्य' है, जो डाटा की अलग-अलग श्रृंखलाओं को जोड़ता है और उनकी गणना करता है।
प्रश्न 3. हार्डवेयर शब्द का अर्थ है, कम्प्यूटर के-
(a) अनुदेशों से
(b) भौतिक पुर्जों से
(c) बैच सिस्टम से
(d) ऑपरेटिंग से।
उत्तर: (b) : हार्ड वेयर शब्द का अर्थ कम्प्यूटर के भौतिक पुर्जों से है। अतः कम्प्यूटर या किसी डिवाइस (device) के ऐसे भौतिक भाग (physical parts) जिन्हें हम देख और छू सकते हैं जैसे माउस (Mouse), -कीबोर्ड (key board), मॉनिटर (Monitor), CPU आदि।
प्रश्न 4. सॉफ्ट कॉपी एक आउटपुट है, तो हार्ड कॉपी है-
(a) भौतिक पुर्जा
(b) प्रिंटेड डिवाइस
(c) प्रिंटेड आउटपुट
(d) उपर्युक्त सभी।
उत्तर: (c) : सॉफ्ट कॉपी एक इलेक्ट्रानिक रूप से संग्रहीत (storage) दस्तावेज (document) है तथा हार्ड कॉपी एक भौतिक प्रिंटेड आउटपुट है, जो कागज पर लिखा/मुद्रित होता है।
प्रश्न 5. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की मुख्य विशेषता है-
(a) इसमें विस्तारता का गुण है
(b) अत्यन्त सरल प्रोग्राम है
(c) लगभग सभी विभागों में प्रयोग होता है
(d) उपर्युक्त सभी।
उत्तर: (d) : माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक सॉफ्टवेयर (Software) का समूह है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल (Excel), पावर प्वाइंट, आउटलुक जैसे- प्रसिद्ध एप्लिकेशन (Application) शामिल हैं। यह अत्यन्त सरल प्रोग्राम है, इसमें विस्तारता (Extended) का गुण पाया जाता है तथा इसका उपयोग आजकल लगभग सभी विभागों में किया जाता है
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. सॉफ्टवेयर क्या है?
उत्तर: सॉफ्टवेयर (Software), निर्देशों (instructions) तथा प्रोग्राम (Programs) का वह समूह है जो कम्प्यूटर को किसी कार्य विशेष को पूरा करने का निर्देश (instruction) देता है तथा यह उपयोगकर्ता (Users) को कम्प्यूटर पर काम करने की क्षमता (Capability) प्रदान करता है।
ये सॉफ्टवेयर कम्प्यूटर और हार्डवेयर के बीच प्लेटफार्म का निर्माण करता है। जिसके द्वारा यूजर्स कम्प्यूटर पर काम कर पाते हैं।
सॉफ्टवेयर को मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित किया गया है-
- सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software)
- एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)
- यूटिलिटी सॉफ्टवेयर (Utility Software)
सॉफ्टवेयर के कुछ उदाहरण निम्नवत् हैं-
वर्ड पैड (Word pad), टैली (Tally), पेंट (Paint), असेम्बलर (Assembler), यूनिक्स (Unix), एंटीवायरस (Antivirus) आदि。
प्रश्न 7. आउटपुट किसे कहते हैं?
उत्तर: आउटपुट (Output) कम्प्यूटर से प्राप्त परिणामों (Result) को आउटपुट (Output) कहते हैं जो आउटपुट डिवाइसों द्वारा प्राप्त करते हैं। जैसे- प्रिन्टर (Printer), प्लॉटर (Plotter), मॉनिटर (Monitor), प्रोजेक्टर (Projector), हेडफोन (Head phone), स्पीकर (Speaker) आदि。
आउटपुट डिवाइसेस ऐसी डिवाइसेस होती हैं जिनका उपयोग कम्प्यूटर से प्राप्त परिणाम को देखने या प्राप्त करने के लिए किया जाता है। अतः इन आउटपुट डिवाइसेस की मदद से, प्राप्त परिणाम (Results) को उपयोगकर्ता (Users) देख सकते हैं या सुन सकते हैं। मॉनिटर की मदद से कम्प्यूटर में कुछ भी देख सकते हैं, स्पीकर के द्वारा सुन सकते हैं तथा प्रिंटर व प्लॉटर जैसे उपकरण की मदद से रिजल्ट को हार्ड कॉपी (Hard copy) जैसे- कागज आदि में प्रिंट (Print) करवा कर भी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न 8. इण्टरनेट एक्सप्लोरर (explorer) क्या है?
उत्तर: इंटरनेट एक्सप्लोरर (explorer), माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 1995 में लांच किया गया एक वेब ब्राउजर (Webbrowser) है जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज आपरेटिंग सिस्टम (Microsoft windows Operating System) के साथ आती है। यह एक मुफ्त वेज ब्राउजर है जिसे साधारणतः IE या MSIE कहा जाता है यह वेब ब्राउजर इंटरनेट (Internet) पर वेब पेज देखने की अनुमति देता है। इसका उपयोग ऑफलाइन नेटवर्क, इंटरनेट पर ऑफलाइन मार्केटिंग, स्ट्रीमिंग वीडियों और गाने सुनने आदि में होता है। इस वेब ब्राउजर को पहली बार 1995 में रिलीज किया गया था। माइक्रोसॉफ्ट के नए वेब ब्राउजर के पक्ष में इसे विंडोज 10 (Windos 10) से हटा दिया गया था। अतः यह विंडोज के कुछ संस्करणों पर उपलब्ध रहता है जैसे- Windos 8.1, इंटरनेट एक्सप्लोरर, 1999 से बहुतायत में प्रचलित था। 2002 03 के बीच इसका प्रयोग 95% प्रतिशत तक रहा था。
प्रश्न 9. एम.एस.आउटलुक क्या है? लिखिए।
उत्तर: माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक (Microsoft outlook) एक सॉफ्टवेयर (Software) है जो ई-मेल (E-mail) को व्यवस्थित करने और व्यक्तिगत जानकारी को प्रबंधित करने का कार्य करता है। इसमें ई-मेल और कैलेंडर को एक साथ एक ही जगह पर रखा जा सकता है तथा इसके माध्यम से ई-मेल को भेजा और प्राप्त किया जा सकता है और किसी इवेंट को सेव (Save) कर सकते हैं या एपॉइंटमेंट के लिए कैलेंडर का उपयोग किया जाता हैं। अतः (Outlook) के अन्दर ऐसे कई एडवांस (advance) फीचर्स (features) हैं जो एक उपयोगकर्ता के काम को काफी हद तक आसान बना देता है。
प्रश्न 10. Data base क्या होता है? लिखिए।
उत्तर: डेटा बेस इलेक्ट्रॉनिक्स रूप से डेटा का एक व्यवस्थित संग्रह है जिसमें शब्द (word), संख्या (Number), चित्र (Pictures), वीडियो (Videos) और फाइलें (files) सहित सभी तरह का डेटा (Data) हो सकता है। या दूसरे शब्दों में कह सकते हैं, डेटाबेस का सीधा मलतब बहुत सारे Data का समूह जिन्हें एक जगह Systematically स्टोर किया जाता है। ताकि इसे आसानी से Access, modify और Update किया जा सके। डेटा बेस (data base) में डेटा (data) तालिकाओं, पंक्तियों और स्तम्भों में व्यवस्थित रहता है जिससे फाइल और रिकार्ड बनाना, डेटा प्रविष्टि डेटा संपादन, डेटा को अपडेट करना और रिपोर्टिंग करना आसान हो जाता है। डेटा (data) को सामान्यतः डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली (data base management system) द्वारा नियंत्रित किया जाता है। डेटाबेस के द्वारा किसी कम जगह में भी ज्यादा डाटा (data) को संग्रहीत (store) किया जा सकता है।
प्रश्न 11. मल्टीमीडिया क्या है? लिखिए।
उत्तर: मल्टीमीडिया में, मल्टी का मतलब है 'बहुत या विविध', और मीडिया का मतलब है 'माध्यम'। अतः मल्टीमीडिया (Multimedia) एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारियों को विभिन्न प्रकार के माध्यमों जैसे संदेश (Text), ऑडियो (Audio), वीडियो (Video), एनिमेशन (Animation), ग्राफिक्स (Graphics), आदि का संयोजन करके दर्शकों/श्रोताओं (Users) तक पहुँचाया जाता है。
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. ऑपरेटिंग सिस्टम को समझाइए।
उत्तर: ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) एक कम्प्यूटर उपयोगकर्ता (Users) और हार्डवेयर (Hardware) के बीच माध्यम (Interface) है। यह एक सॉफ्टवेयर है जो फाइल प्रबंधन (File Management), मेमोरी प्रबंधन (Memory management), प्रक्रिया प्रबंधन (Process Management), इनपुट (Input) और आउटपुट (Output) को संभालने और डिस्क ड्राइव (Disk drive) और प्रिंटर (Printer) जैसे परिधीय उपकरणों को नियंत्रित करने तथा सभी बुनियादी कार्य करता है। अतः एक ऑपरेटिंग सिस्टम का प्राथमिक उद्देश्य अनुप्रयोगों को कम्प्यूटर के हार्डवेयर के साथ इंटरैक्ट करने और सॉफ्टवेयर संसाधनों को प्रबंधित करने में सक्षम बनाना है।
ऑपरेटिंग सिस्टम कई प्रकार के होते हैं, जैसे- बेव ऑपरेटिंग सिस्टम, रियल ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्क ऑपरेटिंग सिस्टम, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टाइम-शेयरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम आदि। ऐसा सॉफ्टवेयर जिसमें ऑपरेटिंग सिस्टम के मुख्य घटक शामिल होते हैं कर्नेल (Kernel) कहलाते हैं। अतः कुछ लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम निम्न हैं -
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows Operating System), लिनक्स (Linus), Mac ऑपरेटिंग सिस्टम, Andriod ऑपरेटिंग सिस्टम आदि。
प्रश्न 13. हार्ड डिस्क ड्राइव से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: हार्ड डिस्क ड्राइव (Hard disk drive) एक हार्डवेयर डिवाइस है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से कम्प्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में डेटा (Data) स्टोर करने के लिए किया जाता है। इसमें डॉक्यूमेंट (Document), फोटो (Pictures), टेक्स्ट (Text), वीडियो (Video), सॉफ्टवेयर (Software) और अन्य डिजिटल फाइलें सेव या स्टोर किया जा सकता है। अतः यह एक बड़ा स्टोरेज डिवाइस (Storage devise) है, जिसमें कई तरह का डेटा (data) एक ही जगह और बड़ी मात्रा में स्टोर (store) किया जा सकता है। यह गीगाबाइट्स (GB) या टेराबाइट (TB) तक का डेटा (data) स्टोर कर सकता है। अतः इसमें कम्प्यूटर का ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) और सॉफ्टवेयर को भी स्टोर (store) किया जा सकता है। हर कम्प्यूटर में एक आंतरिक हार्ड ड्राइव (Internal hard drive) होती है। इसके अलावा बाहरी हार्ड ड्राइव भी मिलती है। इसको सेकेण्डरी मेमोरी (Secondary memory) भी कहते हैं, अतः यह एक (Non-volatile memory) मेमोरी है अर्थात् बिजली के चले जाने पर कम्प्यूटर के बंद होने पर भी इसमें स्टोर (Store) किया हुआ डेटा (data) नष्ट (destroy) नहीं होता है。
प्रश्न 14. डेस्कटॉप के विभिन्न अवयव क्या हैं?
उत्तर: डेस्कटॉप (desktop) एक पर्सनल कम्प्यूटर है जिसे एक डेस्क या टेबल पर रखा जाता है उसे डेस्कटॉप कम्प्यूटर कहते हैं। अतः जब इस (desktop) कम्प्यूटर को ऑन (on) करते हैं तब कम्प्यूटर सिस्टम के बूटिंग (Booting) की प्रक्रिया शुरु होती है तब कम्प्यूटर की स्क्रीन (screen) हमारे सामने दिखती है इसी को डेस्कटॉप कहते हैं। इस डेस्कटॉप की प्राप्तभूमि को वॉलपेपर कहा जाता है तथा स्क्रीन पर ब्लिंक (Blink) करने वाला एक चिन्ह (symbol) होता है जिसे कर्सर (cursor) कहते हैं। अतः डेस्कटॉप (desktop) पर दिखाई देने वाले अन्य अवयव निम्न हैं-
- आइकन (Icons) - यह एक सचित्र प्रतीक (pictorial symbol) होता है अतः जब इस आइकन पर क्लिक करते हैं तब उससे संबंधित फाइल या प्रोग्राम खुल जाता है।
- माई कम्प्यूटर (My computer) - इसमें सभी प्रोग्राम तथा सॉफ्टवेयर का बैकअप संग्रहीत रहता है। यह उपयोगकर्ताओं (users) को अपने कम्प्यूटर ड्राइव की सामग्री का पता लगाने और प्रबंधित करने की अनुमति देता है।
- रिसायकल बिन (Recycle Bin) - इसमें वे सभी फाइलें (files) और दस्तावेज (document) होते हैं जिन्हें हम अपने कम्प्यूटर सिस्टम से डिलीट (delete) कर चुके होते हैं।
- टास्क बार (Task Bar) - यह डेस्कटॉप के नीचे एक पतली पट्टी होती है, जिसके बायीं ओर स्टार्ट बटन (start button) तथा दायी ओर घड़ी (clock) रहती है। टास्क बार में और अन्य प्रोग्राम (programs) के आइकन जैसे- कम्प्यूटर सेटिंग, पेन ड्राइव, साउण्ड (sound) आदि के आइकन बने होते हैं।
- स्टार्ट मेन्यू (Start menu) - यह टास्क बार (taskbaar) के बायीं ओर कोने पर होता है जिसमें क्लिक (click) करने पर यह खुलता है।
प्रश्न 15. ऑन-लाइन कम्यूनिकेशन क्या होता है?
उत्तर: ऑन लाइन कम्यूनिकेशन (Online communication) अपने विचारों को संकेतों (signs), अभिव्यक्तियों (expressions), प्रतीकों (symbols), वाले दिए गये शब्दों या किसी अन्य गतिविधि के माध्यम से दूसरों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को संचार (communication) कहते हैं। पहले के समय में मौखिक और गैर मौखिक संचार का प्रचलन था। अब संचार (communicaton) का एक और प्रभावी तरीका ऑनलाइन संचार तेजी से पारम्परिक संचार तकनीकों की जगह ले रहा है जिसके लिए लोग विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन संचार का उपयोग कर रहे हैं। जैसे-
- ई-मेल - यह ऑनलाइन कम्यूनिकेशन का एक प्रभावी माध्यम है जो इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से एक कम्प्यूटर से दूसरे में इलेक्ट्रॉनिक रूप में संदेश भेजने और प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है।
- सोशलमीडिया (Social Media) - सोशलमीडिया का आज ऑनलाइन कम्यूनिकेशन के लिए बहुतायत में उपयोग हो रहा है। इंटरनेट के माध्यम से वर्चुअल वर्ल्ड (virtual world) बनाता है तथा इसमें दुनिया भर के लोगों से जुड़ने और अपने विचारों को अभिव्यक्त करके अन्य लोगों तक पहुँचाने के लिए एक प्लेटफार्म (platform) प्रदान करता है।
- त्वरित संदेशवाहक (Instant Messenger) - यह हाल में विकसित संचार का लोकप्रिय माध्यम है जिसके द्वारा सचित्र संदेश भेजा जा सकता है। इसमें एक ही समय में संदेश को भेजा या प्राप्त किया जा सकता है, इसी कारण यह त्वरित संदेशवाहक (instant messenger) कहलाता है।
प्रश्न 16. फेसबुक की सोशल नेटवर्किंग के क्षेत्र में क्या भूमिका है?
उत्तर: फेसबुक की सोशल नेटवर्किंग के क्षेत्र में भूमिका निम्न है -
- फेसबुक एक एप्लीकेशन या नेटवर्किंग साइट है।
- इसके माध्यम से हम किसी व्यक्ति को संदेश भेज सकते हैं।
- इस एप पर एकाउण्ट बनाया जा सकता है।
- इस एप पर अपनी तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं।
- सोशल नेटवर्किंग दोस्तों, परिवार या साथियों से जोड़ने के लिए इंटरनेट-आधारित सोशल मीडिया प्लेटफार्म है।
- सोशल मीडिया विभिन्न आवश्यकताओं के लिए लोगों को व्यवसायों से जोड़ने में मदद करता है।
प्रश्न 17. किसी पी.डी.एफ. (PDF) तथा वीडियो को किस प्रकार अपलोड किया जाता है?
उत्तर: किसी पी.डी.एफ. (PDF) तथा वीडियों को अपलोड करने के लिए सम्बन्धित वेबसाइट पर जाकर फाइल सिलेक्ट करने के बाद ब्राउज करके वेब पेज पर अपलोड पर क्लिक करें। जिससे पी.डी.एफ. (PDF) अपलोड हो जायेंगा।
PDF का पूरा नाम Portable Doument Format होता है। इसका विकास Adobe द्वारा 1992 ई. में किया गया। यह एक तरह का File format है。
प्रश्न 18. एम.एस.वर्ड का परिचय दीजिए।
उत्तर: एम.एस.वर्ड को चार्ल्स सिमोनो और रिचर्ड ब्रॉडी द्वारा विकसित किया गया था जो 1981 में बिल गेट्स और पॉल एलन द्वारा नियुक्त पूर्व जेरॉक्स प्रोग्रामर थे। एम.एस. वर्ड को 1983 में पहली बार जारी किया गया था। एम.एस.वर्ड को विनवर्ड MS Word के नाम से जाना जाता है।
एम.एस.वर्ड का पूर्ण नाम 'माइक्रोसॉफ्ट वर्ड' है। यह एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जिसकी मद्द से हम रिपोर्ट, पत्र तैयार कर सकते हैं। तथा अभिलेख को सम्पादित कर उसे और उपयोगी बना सकते हैं।
अपने पर्सनल कम्प्यूटर पर एम.एस. वर्ल्ड खोलने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें।
Start -> All program -> MS office -> MS word