Home
Store Updates
Home PYQs Semester 1 कंप्यूटर शिक्षा 2019
PYQ 2019 • कंप्यूटर शिक्षा

कंप्यूटर शिक्षा Previous Year Paper 2019

UP DELED Semester 1 कंप्यूटर शिक्षा Previous Year Question Paper 2019 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. कम्प्यूटर की दूसरी पीढ़ी में उपयोग किया गया इलेक्ट्रॉनिक घटक है-

(a) वैक्यूम ट्यूब

(b) आई.सी. चिप

(c) ट्रांजिस्टर

(d) डायोड

उत्तर: (c) : वैक्यूम ट्यूब का उपयोग कम्प्यूटर की प्रथम पीढ़ी में किया गया था, जबकि ट्रांजिस्टर कम्प्यूटर दूसरी पीढ़ी में उपयोग किया गया इलेक्ट्रानिक घटक है, तथा आई. सी. चिप का उपयोग कम्प्यूटर की तीसरी पीढ़ी में हुआ था।

प्रश्न 2. वह कौन-सी वेबसाइट है जिसकी सहायता से किसी अन्य वेबसाइट का पता लगाया जाता है, क्या कहलाती है?

(a) स्पैम

(b) सर्च इंजन

(c) ट्रांजिस्टर

(d) डायोड

उत्तर: (b) : सर्च इंजन एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिसकी सहायता से किसी अन्य वेबसाइट का पता लगाया जाता है। उदाहरण-गूगल, क्रोम, याहू, पैडेक्स, आस्कडॉट आदि।

प्रश्न 3. इण्टरनेट पर उपलब्ध सूचनाओं को तलाश (Search) करने में हम प्रयोग करते हैं-

(a) याहू (Yahoo) का

(b) गूगल (Google) का

(c) बिंग का

(d) उपर्युक्त सभी का

उत्तर: (d) : सर्च इंजन एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो उपयोगकर्ता द्वारा प्रविष्ट किए गए की-वर्ड्स का प्रयोग करके इंटरनेट पर सूचना खोजने में सहायता करता है। सर्च इंजन के उदाहरण निम्न - गूगल, बिंग, पैडेक्स, आस्कडॉट आदि, याहू।

प्रश्न 4. MS Office किसका उदाहरण है?

(a) हार्डवेयर

(b) सिस्टम सॉफ्टवेयर

(c) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर

(d) वायरस

उत्तर: (c) : MS Office माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी द्वारा विकसित एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उदाहरण है यह मूल रूप से चार्ल्स सिमोनी और रिचर्ड ब्रॉडी द्वारा विकसित किया गया है, इसे पहली बार 1983 में जारी किया गया था।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5. डेस्कटॉप कम्प्यूटर क्या होते हैं?

उत्तर: डेस्कटॉप कम्प्यूटर ऐसा कम्प्यूटर जिसे हम अपनी टेबल पर रख कर उपयोग कर सकते हैं, जिसमें एक बड़ी स्क्रीन (मॉनिटर) की-बोर्ड, माउस और अन्य आवश्यक उपकरणों से मिलकर बना होता है, उसे डेस्कटॉप कहते हैं। जिसके माध्यम से डेटा प्रोसेसिंग, गेमिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग आदि किया जा सकता है। डेस्कटॉप कम्प्यूटर के कई प्रकार होते हैं। जिनमें प्रमुख श्रेणियाँ निम्नलिखित हैं-

  1. गेमिंग कम्प्यूटर (Gaming computer)
  2. वर्क स्टेशन (Work station)
  3. होम थिएटर कम्प्यूटर (Home theater PC - HTPC)
  4. टॉवर कम्प्यूटर (Tower Computer)
  5. ऑल-इन-वन-कम्प्यूटर (All-in-one-computer)
  6. मिनी डेस्कटॉप कम्प्यूटर (Mini desktop computer)

डेस्कटॉप कम्प्यूटर का उपयोग- शैक्षिक उपयोग, ऑन लाइन शिक्षा, संसाधनों का उपयोग, क्रिएटिविटी और ग्राफिक्स डिजाइनिंग, परियोजना और अनुसंधान, ऑनलाइन रिसोर्सेस, कार्यालय काम, गेमिंग, विनिर्माण और डिजाइनिंग, सामाजिक जीवन।

प्रश्न 6. सिस्टम सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं?

उत्तर: ऐसे प्रोग्राम जो कम्प्यूटर सिस्टम के संसाधनों का प्रबंधन करते हैं और एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग को सरल बनाते हैं, सिस्टम सॉफ्टवेयर कहलाता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर के अन्तर्गत ऑपरेटिंग सिस्टम, डेटाबेस प्रबंधन सिस्टम, नेटवर्किंग सॉफ्टवेयर, अनुवादक सॉफ्टवेयर जैसे उपयोगी सॉफ्टवेयर शामिल हैं।

प्रश्न 7. कम्प्यूटर वायरस क्या है?

उत्तर: कम्प्यूटर वायरस एक प्रकार का सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो किसी सिस्टम में निष्पादित होने पर स्वयं की प्रतिकृति बना लेता है। कम्प्यूटर वायरस के प्रकार- डायरेक्ट एक्शन वायरस, रेजिडेज वायरस, मल्टीप्वाइंट वायरस, ओवर राइट वासरस, पालीमार्फिक वायरस, इत्यादि।

प्रश्न 8. एम.एस. पॉवर पॉइण्ट कैसा सॉफ्टवेयर है?

उत्तर: MS Powerpoint का पूरा नाम माइक्रो सॉफ्ट पॉवर प्वांइट है, यह एक प्रजेन्टेशन बनाने वाला प्रोग्राम है जो हमारे डाटा (टेक्स्ट, ऑडियो) को स्लाइड के रूप में तैयार करने एवं उसे इडिट, फार्मेट (Formet) शेयर (Share) और प्रजेन्ट (Present) करने का काम करता है। जिस प्रकार MS word पर पेज होता है और MS Excel में Work sheet होती है बिल्कुल उसी तरह हम MS Powerpoint में Slide देखते हैं।

प्रश्न 9. प्रिन्टर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर: प्रिन्टर एक ऐसा उपकरण है जिसके माध्यम से कम्प्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से प्राप्त डिजिटल डाटा को वास्तविक पेपर पर छापा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सूचना (Information) को दृश्य रूप में प्रस्तुत करना है। जिससे उपयोगकर्ता उसे पढ़ सके या इस्तेमाल कर सके। वर्तमान में प्रिन्टर के कई प्रकार है-

  1. इंक जेट प्रिन्टर (Inkjet Printer)
  2. लेजर प्रिन्टर (Laser Printer)
  3. मल्टीफंक्शन प्रिन्टर (Multifunction Printer)
  4. डॉट मैट्रिक्स प्रिन्टर (Dot matrix Printer)
  5. 3D प्रिन्टर (3D Printer)

प्रश्न 10. वर्कशीट किसे कहते हैं?

उत्तर: वर्कशीट मुख्य रूप से सेल (Cell) का एक संग्रह है जहाँ पर हम सभी डाटा रखते हैं तथा उसमें हेरफेर कर सकते हैं। अगर क्षेत्र के हिसाब से बताया जाय तो MS Excel में Row bar रो बार के दांयी ओर व (Column) कॉलम बार के नीचे का क्षेत्र वर्कशीट कहाँ जाता है। यह (rows) और (Columns) का जाल होता है इसके द्वारा एक जैसी सूचनाओं की (Files) को एक जगह एकत्र करने में आसानी होती है। वर्कशीट (Worksheet) बहुत सारे Cells का एक समूह होता है जिन्हें Columns तथा rows में दर्शाया जाता है। MS Excel के एक वर्कशीट में 1,048,576 rows और 16394 Column होते हैं। वर्कशीट में rows की पहचान क्रम संख्या जैसे की 1, 2, 3, 4, 5 आदि से की जाती है जबकि Column को लेटर जैसे कि A, B, C, D, E आदि से पहचाना जाता है।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11. स्पैम किसे कहते हैं?

उत्तर: किसी भी व्यक्ति को एक ही विषय पर बार-बार मैसेज भेजना स्पैमिंग कहलाता है स्पैमिग मेल या मैसेज का मुख्य उद्देश्य यूजर के कम्प्यूटर का डाटा चोरी करना होता है, जैसे कि व्हाट्सएप, फेसबुक तथा जी मेल पर सबसे ज्यादा स्पैमिंग होती है। अवांछित या गैर-जरूरी संदेश या विज्ञापन लोगों को भेजना स्पैम कहलाता है। स्पैम से बचने के उपाय (Some tips to Avoid Spam)-

  1. सिक्योर प्रोटोकाल का उपयोग करें।
  2. लिंक्स को क्लिक न करें।
  3. मजबूत पासवर्ड रखें (हर तीन से 6 माह में बदलते रहें)।
  4. एंटी वायरस अपडेट रखें।

प्रश्न 12. हाइब्रिड कम्प्यूटर किसे कहते हैं?

उत्तर: हाइब्रिड कम्प्यूटर एक ऐसा कम्प्यूटर है जिनमें डिजिटल कम्प्यूटर और एनालॉग कम्प्यूटर दोनों के गुणों का समावेश होता है। हाइब्रिड कम्प्यूटर से डाटा को एनालॉग से डिजिटल व डिजिटल से एनालॉग में परिवर्तित किया जा सकता है। हाइब्रिड कम्प्यूटर के उदाहरण- रडार सिस्टम, पेट्रोल पम्प पर, एटीएम मशीनों में, अस्पतालों में, रक्षा क्षेत्र में, बैंकों में। हाइब्रिड कम्प्यूटर के उपयोग-

  1. बैंको में डाटा स्टोर करने के लिए हाइब्रिड कम्प्यूटर का उपयोग किया जाता है।
  2. वैज्ञानिक अनुप्रयोगों में या औद्योगिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने में हाइब्रिड कम्प्यूटर का उपयोग किया जाता है।
  3. मौसम प्रणाली की गणना में हाइब्रिड कम्प्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
  4. एटीएम मशीनों में डाटा को स्टोर रखने व लेन-देन का हिसाब रखने में हाइब्रिड कम्प्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
  5. हाइब्रिड कम्प्यूटर का उपयोग अस्पतालों में रोगी के लक्षणों की विभिन्न जाँचों तापमान, रक्तचाप आदि को एनालॉग सिग्नल में बदलकर प्रदर्शित किया जाता है, ताकि व्यक्ति आसानी से पढ़ सकें।

प्रश्न 13. लाइटपेन क्या है?

उत्तर: लाइटपेन एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल कम्प्यूटर स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट को सेलेक्ट करने प्रोग्राम को ओपेन करने और चित्र बनाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग माउस की तरह भी किया जाता है। लाइटपेन में एक बटन होता है, जिसे दबाने पर पेन चालू हो जाता है। जिसके बाद यूजर इस पेन का उपयोग कम्प्यूटर को कमाण्ड या निर्देश दे सकता है। लाइटपेन का आविष्कार बेन गरले (Ben Gurley) ने 1959 में किया। आज के समय में लाइट पेन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। क्योंकि अब इसके स्थान पर टच स्क्रीन (Touch screen) का इस्तेमाल किया जाता है। लाइटपेन के उपयोग-

  1. इसका प्रयोग कम्प्यूटर की स्क्रीन पर चित्रों को बनाने के लिए किया जाता है।
  2. यह कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले टेक्स्ट (text) को सेलेक्ट (Select) करने और प्रोग्राम को ऑपेन करने में मदद करता है।
  3. लाइटपेन का प्रयोग लोकेटर के रूप में किया जाता है।
  4. लाइटपेन का प्रयोग टेक्स्ट को इडिट करने के लिए किया जाता है।

लाइटपेन के प्रकार- एलईटी लाइटपेन, डिजाइन लाइटपेन, बैटरी लाइटपेन, कॉर्डेड लाइटपेन।

प्रश्न 14. मल्टीमीडिया क्या है? मल्टीमीडिया सिस्टम के लिए आवश्यक हार्डवेयर बताइए।

उत्तर: मल्टीमीडिया एक ऐसी तकनीकि है जो विभिन्न प्रकार के मीडिया के माध्यम से संचार करने का डिजिटल रूप से डिजिटली अनुमति देता है और आवश्यकतानुसार डाटा एकत्र करने और संशोधित करने की विधि देती है। आज कल के आधुनिक और डिजिटल युग में मल्टीमीडिया का महत्त्व काफी ज्यादा बढ़ गया है। आज मल्टीमीडिया के माध्यम से किसी भी सूचना को कहीं भी तुरन्त भेजा जा सकता है। मल्टीमीडिया के कारण हम एक-दूसरे को ध्वनि, संदेश, वीडियो, स्थान आदि भेज पाते हैं। अतः हम कह सकते हैं कि मल्टीमीडिया संचार और सूचना प्रदान करने का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण साधन है। मल्टीमीडिया दो शब्दों से मिलकर बना है। 'मल्टी' और 'मीडिया' जिसमें 'मल्टी' का अर्थ होता है एक से ज्यादा और मीडिया का अर्थ है माध्यम, मल्टीमीडिया एक माध्यम होता है जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारियों को अनेक प्रकार के माध्यमों जैसे कि टेक्स्ट, ऑडियो, ग्राफिक्स, एनीमेशन, वीडियो आदि का संयोजन करके ऑडियंस तक पहुँचाया जाता है।
मल्टीमीडिया सिस्टम के लिए आवश्यक हार्डवेयर-

  1. सी.पी.यू (CPU)
  2. मॉनीटर (Moniter)
  3. वीडियो कैप्चर कार्ड (Video Capture Card)
  4. कम्प्यूटर आउटपुट माइक्रोफिल्म
  5. फिल्म रिकॉर्डर
  6. वाइस आउटपुट डिवाइस
  7. साइंस कार्ड एवं स्पीकर
  8. इयरफोन
  9. प्रोजेक्टर
  10. मूवी प्रोजेक्टर
  11. स्लाइड प्रोजेक्टर
  12. डीवीडी
  13. फोटो सीडी

प्रश्न 15. फैक्स की विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: फैक्स प्रतिकृति का संक्षिप्त रूप है इसे कभी-कभी टेलीकॉपी भी कहा जाता है। फैक्स आमतौर पर प्रिन्टर, फैक्स मशीन या अन्य आउटपुट डिवाइस से जुड़े टेलीफोन नम्बर पर भेजे जाते है। आजकल कम्प्यूटर आधारित फैक्स तकनीकि पेपर प्रिन्टआउट के उपयोग के बिना पूरी तरह से डिजिटल है। फैक्स का उपयोग अक्सर तब किया जाता है जब किसी दस्तावेज को तेजी से और सुरक्षित रूप में भेजा जाना हो। प्रतिकृति मशीनें किसी दस्तावेज को स्कैन करती है और उसे टेलीफोन लाइन या इंटरनेट पर प्रसारित करती हैं। दस्तावेज प्रसारण के अन्य तरीकों की तुलना में दस्तावेज़ मिनटों में लम्बी दूरी तय कर सकती है, जिससे धन और समय दोनों की बचत होती है। फैक्स मशीनें अपने उपयोग में आसानी और एक साथ कई दस्तावेज़ भेजने की क्षमता के कारण तेजी से लोकप्रिय हो गई है। यह उन्हें उन व्यवसायों के लिए आदर्श बनाता है जो बड़ी मात्रा में दस्तावेज़ों को जल्दी और सुरक्षित रूप से वितरित करते हैं। फैक्स प्रौद्योगिकी के- कम लागत, सुरक्षित, दस्तावेज ट्रैकिंग।

प्रश्न 16. कम्प्यूटर नेटवर्क क्या है? इसमें सर्वर की क्या भूमिका होती है?

उत्तर: सर्वर एक ऐसा कम्प्यूटर सिस्टम है जिसे एक नेटवर्क में कई उपयोगकर्ताओं द्वारा साझा किया जाता है। एक नेटवर्क में एक से अधिक कम्प्यूटर होते हैं, जिनमें से प्रत्येक एक विशेष कार्य करता है। एक ईमेल सर्वर नेटवर्क पर ई-मेल प्राप्त करता है और वितरित करता है। नेटवर्क में एक होस्ट (कम्प्यूटर) को नेटवर्क पर संचार करने के लिए एक आईपी पते की आवश्यकता होती है। नेटवर्क पर कम्प्यूटरों को IP पतों के बजाय परिचित नामों से याद रखना आसान है। कम्प्यूटरों के माध्यम से बनें नेटवर्क समूह को निम्नलिखित नामों से जाना जाता है- LAN (लेन) - Local Area Network, MAN (मेन) - Metropolitan Area Network, WAN (वैन) - Wide Area Network।
सर्वर नेटवर्क के फायदे- केन्द्रीकृत प्रबंधन, इंटर ऑपरेबिलिटी, लचीलापन, मापनीयता, अभिगम्यता।
सर्वर नेटवर्क के नुकसान- महँगा, रखरखाव, निर्भरता, सुरक्षा।

प्रश्न 17. इण्टरनेट क्या है? इसका क्या कार्य है?

उत्तर: जब दो या दो से अधिक कम्प्यूटर सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए एक दूसरे से कनेक्ट हों, तो एक जाल या संरचना बनती है इसी जाल को इंटरनेट कहा जाता है। कम्प्यूटर्स को एक दूसरे से एक माध्यम के जरिए कनेक्ट किया जाता है, जिन्हें हम TCP/IP (Transmission Contral Protocal Internet Protocal) कहते हैं। दूसरे शब्दों में कम्प्यूटर्स को आपस में कनेक्ट होने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है। इन नियमों को (TCP/IP Protocals) कहते हैं। इंटरनेट की शुरूआत 60 के दशक में लगभग 1962 से 1969 ने बनाया था। दुनिया के सबसे पहले इंटरनेट का नाम ARPANET (Advance Research project Agency Network) था। इसका इस्तेमाल सबसे पहले वर्ष 1969 में (Universify of California) में एक संदेश भेजने के लिए किया गया गया था। इसके बाद यह लगभग वर्ष 1972 तक दुनिया के लगभग सभी देशों तक तक पहुँच चुका था, और इसी के बाद इसका नाम बदलकर इंटरनेट कर दिया गया। भारत में इंटरनेट की शुरूआत 15 August 1995 में की गयी थी। भारत में इंटरनेट की शुरूआत VSNL (Videsh Sanchar Nigam Limited) ने की थी इसे वर्तमान में TATA Communications के नाम से जाना जाता है। जो आज भी भारत में इंटरनेट की बैकबोन बना हुआ है।
इंटरनेट के उपयोग / कार्य -

  1. सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए
  2. शिक्षा के लिए
  3. खरीदारी करने के लिए

प्रश्न 18. माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल को समझाइए।

उत्तर: माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन द्वारा विकसित एक शक्तिशाली स्प्रेडशीट प्रोग्राम है, जो उपयोगकर्ताओं को डेटा को सारणीबद्ध प्रारूप में व्यवस्थित करने, विश्लेषण करने, देखने, डेटा बनाने, हेरफेर करने, गणना करने, चार्ट और ग्राफ बनाने और कई अन्य डेटा विश्लेषण कार्य करने की अनुमति देता है। एक्सेल को पहली बार 1985 में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस साइट के हिस्से के रूप में पेश किया गया था और बाद में 1987 में विंडोज के लिए जारी किया गया था। तब, से दुनिया में सबसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले स्प्रेडशीट प्रोग्रामों में से एक बनने के लिए इसमें कई अपडेट और सुधार हुए हैं। एक्सेल का इंटरफेस सेल्स के एक ग्रिड से बना बना है, जहाँ उपयोगकर्ता डेटा इनपुट और हेरफेर कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट एक्सल के विभिन्न भाग हैं- टाइटल बार, एसेस टूलबार, रिबन टैब, फाइल मेन्यू, होम टैब, इनसर्ट टैब, पेज लेआउट, फार्मूला टैब, डाटा टैब, रिव्यू, व्यू टैब, डिजाइन टैब, हेल्प टैब, फार्मूला बार, नेम बॉक्स, रो एण्ड कॉलम, सेल्स, वर्कशीट, वर्कबुक, स्टेटस बार।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

कंप्यूटर शिक्षा Previous Year Paper 2019

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।