Home
App Install Updates
Home PYQs Semester 4 आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन-क्षमता का विकास 2023
PYQ 2023 • आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन-क्षमता का विकास

आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन-क्षमता का विकास Previous Year Paper 2023

UP DELED Semester 4 आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन-क्षमता का विकास Previous Year Question Paper 2023 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 'ष' वर्ण का उच्चारण स्थान है-

(a) स्पर्श

(b) कंठ

(c) ओष्ठ

(d) मूर्धा

उत्तर: (d) : ष वर्ण का उच्चारण स्थान मूर्धा है। मूर्धा के अन्य उदाहरण-ट वर्ग, ऋ, र, ष।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से स्वर नहीं है-

(a) इ

(b) ओ

(c) उ

(d) क

उत्तर: (d) : यहाँ अ, इ, ओ स्वर है और 'क' एक व्यंजन है। हिन्दी भाषा में मूल रूप से ग्यारह स्वर होते हैं। ग्यारह स्वर के वर्ण अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ।

प्रश्न 3. संयुक्त व्यंजन है-

(a) ख

(b) क्ष

(c) प

(d) फ

उत्तर: (b) : क्ष संयुक्त व्यंजन है। संयुक्त व्यंजन-जो व्यंजन दो या दो से अधिक व्यंजनों के संयोग से बनते हैं उसे संयुक्त व्यंजन कहते हैं। ये संख्या में चार होते हैं-
(i) क् + ष् → क्ष
(ii) त् + र् → त्र
(iii) ज् + ञ् → ज्ञ
(iv) श् + र् → श्र

प्रश्न 4. वर्ण कितने प्रकार के होते है-

(a) 2

(b) 3

(c) 4

(d) 5

उत्तर: (a) : वर्ण दो प्रकार के होते हैं-
(i) स्वर
(ii) व्यंजन

प्रश्न 5. 'ज्ञ' वर्ण किन दो वर्णों के मेल से बना है-

(a) ज + ञ

(b) ग + य़

(c) ज् + ञ

(d) य + ञ

उत्तर: (c) : ज्ञ एक संयुक्त व्यंजन है जो ज् + ञ के संयोग से मिलकर बना है।

प्रश्न 6. निम्नलिखित में 'अयोगवाह' है-

(a) अ, आ

(b) इ, ई

(c) अं, अः

(d) ए, ऐ

उत्तर: (c) : अयोगवाह ऐसे वर्ण जो न स्वर होते हैं और न ही व्यंजन होते हैं। उन्हें अयोगवाह कहते हैं। अनुस्वार (ं) तथा विसर्ग (:) अयोगवाह होते हैं। जैसे- अं, अः

प्रश्न 7. 'आर्य' का विलोम है-

(a) अंत

(b) अनार्य

(c) अति

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (b) : 'आर्य' का विलोम शब्द अनार्य है।

प्रश्न 8. 'इला' पर्यायवाची है-

(a) सरस्वती

(b) गणेश

(c) रात्रि

(d) प्रातः

उत्तर: (a) : 'इला' सरस्वती का पर्यायवाची है। सरस्वती का पर्यायवाची भारती, वीणापाणि, वागेश्वरी, शारदा, वाग्देवी, महाश्वेता, ज्ञानदा, हंसवाहिनी आदि।

प्रश्न 9. वे संख्याएँ जो 2 से पूर्ण रूप से विभाजित नहीं होती हैं। उन्हें कहते हैं-

(a) भाज्य संख्या

(b) पूर्णांक संख्या

(c) विषम संख्या

(d) अपरिमेय संख्या

उत्तर: (c) : वे संख्याएँ जो 2 से पूर्ण रूप से विभाजित नहीं होती है। उसे विषम संख्या कहते हैं। जैसे- 1, 3, 5, 7 आदि। वे संख्याएँ जो 2 से पूर्ण रूप से विभाजित होती हैं, उन्हें सम संख्या कहते हैं। जैसे- 2, 4, 6, 8 आदि।

प्रश्न 10. निम्नलिखित में परिमेय संख्या है-

(a) 5/4

(b) 2 1/4

(c) इनमें से कोई नहीं

(d) विकल्प (a) एवं (b) दोनों

उत्तर: (d) : 5/4 एवं 2 1/4 एक परिमेय संख्या है।

प्रश्न 11. निम्नलिखित में आरोही क्रम है-

(a) 3, 6, 9, 12

(b) 2, 3, 4, 1

(c) 11, 9, 7, 5

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a) : 3, 6, 9, 12 आरोही क्रम में है। आरोही क्रम-आरोही क्रम संख्याएँ सबसे छोटे मान से सबसे बड़े मान तक व्यवस्थित करने की विधि है। उदाहरण - 3 < 6 < 9 < 12 < 15

प्रश्न 12. गुण्य को जिस राशि से गुणा किया जाता है, उस राशि को कहते हैं-

(a) गुणक

(b) गुणनफल

(c) गुणा

(d) शेषफल

उत्तर: (a) : गुण्य को जिस राशि से गुणा किया जाता है उसे गुणक कहते हैं

प्रश्न 13. 9687 में 9 का स्थान है-

(a) हजार

(b) सैकड़ा

(c) दहाई

(d) इकाई

उत्तर: (a) : 9687 में 9 का स्थान हजार है

प्रश्न 14. 'मोर' शब्द का समानार्थी है-

(a) चित्राग

(b) माधुरी

(c) शिखी

(d) विविधा

उत्तर: (c) : शिखी मोर शब्द का समानार्थी है। मोर के अन्य पर्यायवाची-मयूर, महेप्रिय, नीलकण्ठ, नर्तकप्रिय, सारंग, सितापंग, केकी आदि।

प्रश्न 15. गणित की मूल संक्रियाएँ है-

(a) 8

(b) 4

(c) 14

(d) 3

उत्तर: (b) : गणित की मूल संक्रियाएँ चार हैं-
(i) जोड़
(ii) घटाव
(iii) गुणा
(iv) भाग

Advertisement

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. विस्तारित रूप में लिखी संख्या ज्ञात कीजिए- 5000 + 800 + 60 + 9

उत्तर: 5000 + 800 + 60 + 9 = 5869

प्रश्न 17. हिन्दी भाषा सीखने के प्रमुख अंग लिखिए।

उत्तर: हिन्दी भाषा सीखने के चार प्रमुख अंग है-
(1) ध्वनि
(2) रूप (शब्द)
(3) वाक्य
(4) अर्थ

प्रश्न 18. अविकारी शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर: वह शब्द जो लिंग, वचन, कारक आदि से कभी विकृत नहीं होते हैं, अविकारी शब्द कहलाते हैं। ऐसे शब्द हर स्थिति में अपने मूल रूप में बने रहते हैं। अविकारी शब्द को 'अव्यय' भी कहा जाता है। जैसे वहाँ, जहाँ आदि।

प्रश्न 19. दीर्घ स्वर किसे कहते हैं?

उत्तर: दीर्घ स्वर - जिन स्वरों के उच्चारण में हस्व स्वरों से दुगुना समय लगता है उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं। इनके उच्चारण में दो मात्राओं का समय लगता है। इन्हें 'द्विमात्रिक स्वर' भी कहते हैं। ये संख्या में सात होते हैं-आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।

प्रश्न 20. अनुनासिक स्वर को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: अनुनासिक स्वर - जिस स्वर के उच्चारण में मुख के साथ नासिका की भी सहायता ली जाती है, उन्हें अनुनासिक स्वर कहते हैं। उदाहरण-हँसना, ऊँट, आँख आदि।

प्रश्न 21. सम संख्या तथा विषम संख्या में अन्तर लिखिए

उत्तर: सम और विषम संख्या में अन्तर -
(i) सम संख्या - जो संख्याएँ 2 से पूर्णतः विभाजित हो, उन्हें सम संख्या कहते हैं। जैसे-2, 4, 6, 8, 10 आदि।
(ii) विषम संख्या - जो संख्याएँ 2 से पूर्णतः विभाजित न हो, उन्हें विषम संख्या कहते हैं। जैसे-1, 3, 5, 7, 9 आदि।

प्रश्न 22. 'श्रुतलेख' तथा 'सुलेख' में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: 'श्रुतलेख' तथा 'सुलेख' में अंतर -
श्रुतलेख -
(1) श्रुतलेख ऐसा लेख है जो सुनने के बाद लिखा जाता है। श्रुत का अर्थ है- सुनना।
(2) शीघ्रता, सुन्दरता और शुद्धता के साथ लिखा हुआ लेख ही वास्तव में श्रुतलेख है।
सुलेख -
(1) सुलेख एक ऐसा लेख है जिसमें सुन्दरता पर ध्यान दिया जाता है। सु + लेख अर्थात् सुन्दर लिखना।
(2) सुन्दर लेख को सुलेख कहते हैं। सुलेख का लेखन कौशल शिक्षण में विशेष स्थान है।

प्रश्न 23. 64 अमरुद चार बच्चों में बांटे गए हैं, प्रत्येक बच्चों को कितने अमरुद मिलेंगे?

उत्तर: दिया है,
4 इकाई = 64
1 इकाई = 16
प्रत्येक बच्चे को 16 अमरूद मिलेंगे।

प्रश्न 24. अवरोही क्रम को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए।

उत्तर: अवरोही क्रम - अवरोही क्रम संख्याएँ सबसे बड़े मान से सबसे छोटे मान तक व्यवस्थित करने की विधि है।
अवरोही क्रम का उदाहरण - 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2, 1

प्रश्न 25. 'विस्मयादिबोधक' चिन्ह का प्रयोग कब किया जाता है?

उत्तर: जिन वाक्यों से आश्चर्य हर्ष, शोक, घृणा आदि के भाव प्रकट हो तो वहाँ विस्मयादि बोधक चिह्न (!) का प्रयोग किया जाता है।
विस्मय बोधक शब्द- अरे यार!, ओह!, छिः, शाबाश, हे भगवान आदि।

प्रश्न 26. 'अंधकार' के तीन समानार्थी शब्द लिखिए।

उत्तर: अंधकार - कपाट, अंधेरा, तम, तमस, निरंजन आदि

प्रश्न 27. सर्वनाम के कितने भेद होते है?

उत्तर: सर्वनाम के छः भेद होते हैं, जो निम्न है-
(1) पुरुषवाचक सर्वनाम
(2) निश्चयवाचक सर्वनाम
(3) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(4) सम्बंधवाचक सर्वनाम
(5) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(6) निजवाचक सर्वनाम

प्रश्न 28. संख्या 6534 को 7 से भाग देने पर भागफल एवं शेषफल ज्ञात कीजिए।

उत्तर:
    933
7 ) 6534
   63
   ---
    23
    21
    ---
     24
     21
     ---
      3
भागफल = 933
शेषफल = 3

प्रश्न 29. संख्या 65342 एवं संख्या 28443 का योग ज्ञात कीजिए।

उत्तर:
  65342
+ 28443
-------
  93785

प्रश्न 30. प्राकृत संख्या किसे कहते हैं?

उत्तर: प्राकृत संख्या - प्राकृतिक संख्या, संख्या प्रणाली का एक हिस्सा है। प्राकृतिक संख्या में 1 से अनंत तक सभी सकारात्मक पूर्णांक होते हैं।
उदाहरण- 1, 2, 3, 4, 5, 6 ....
नोट- प्राकृतिक संख्याओं में ऋणात्मक संख्याएँ या शून्य शामिल नहीं है।

Advertisement

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. 4529 में सभी अंकों का स्थानीय मान लिखिए।

उत्तर: 4529 का स्थानीय मान
4529
9 × 1 = 9
2 × 10 = 20
5 × 100 = 500
4 × 1000 = 4000

प्रश्न 32. भाषा शिक्षण में शारीरिक समस्यायें क्या है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: भाषा की मौखिक अभिव्यक्ति में प्रयुक्त अक्षरों की ध्वनियाँ का सही प्रयोग आता है। यदि हम विचारों एवं भावों की अभिव्यक्ति के समय ध्वनि का उच्चारण उसके निश्चित स्थान से नहीं करेगें तो हमारी अभिव्यक्ति दोषपूर्ण और मौखिक भाषा निरर्थक व प्रभावहीन हो जायेगी। मनोवैज्ञानिक कारण से भय, संकोच, शीघ्रता, विलम्ब आदि शारीरिक दोष के कारण उच्चारण में दोष आ जाते हैं। इससे तुतलाना, लापरवाही आदि का विकास होता है और उच्चारण दोषपूर्ण हो जाता है।
शारीरिक कारण-कण्ठ, तालु, होंठ, दाँत आदि अंगों में दोष के कारण।

प्रश्न 33. अमित के पास 1292 ₹ थे। उसने 897 ₹ अपने भाई को दे दिया। अमित के पास कुल कितने रूपये बचे?

उत्तर:
अमित के पास राशि = 1292
दी गयी राशि = 897
अमित के पास बची राशि = 1292 - 897
  1292
-  897
------
   395
अतः अमित के पास कुल 395 ₹ बचे।

प्रश्न 34. देवनागरी लिपि की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: देवनागरी लिपि की विशेषताएँ -
(1) वर्णमाला का वैज्ञानिक वर्गीकरण - नगरी लिपि की विशेषता की बात करें तो सबसे पहली बात जो ध्यान में आती है वह यह है कि इसके ध्वनि-प्रतीक संस्कृत व्याकरण के अनुसार वैज्ञानिक रूप से इस प्रकार वर्गीकृत हैं कि एक स्थान-विशेष से उच्चारित होने वाले अक्षर एक ही वर्ग में सम्मिलित हैं।
(2) लिपि-चिह्नों के नाम ध्वनि के अनुरूप - नागरी की एक विशेषता यह भी है कि लिपि-चिह्नों के नाम उनकी ध्वनियों के अनुरूप हैं। जैसे- अ, ओ, क, च, ब आदि।
(3) एक ध्वनि के लिए एक लिपि-चिह्न - किसी भी लिपि में अपने आप यह गुण हमेशा नहीं रह सकता। एक समय किसी लिपि में यह गुण हो सकता है, तो आगे चलकर उच्चारण में अंतर आ जाने के कारण इसका अभाव भी हो सकता है।
(4) सरलता और सुपाठयता - देवनागरी लिपि को सीखना आसान है। केवल एक सीधी रेखा (।), एक आड़ी रेखा (-) और अर्द्धवृत्त सीख लेने पर प्रायः सभी देवनागरी अक्षर बनाना सीखा जा सकता है।

प्रश्न 35. आरम्भिक स्तर पर गणित शिक्षण का आरम्भ करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर: आरम्भिक स्तर पर गणित शिक्षण का आरम्भ करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
(1) समस्या हल करने में गणितीय अवधारणाओं का उपयोग करना।
(2) उनके परिवेश को समझना, और ऐसे उदाहरणों और परिपेक्ष्यों पर बात करना।
(3) विचारों को व्यक्त करने के लिए गणितीय भाषा का उपयोग करना।

प्रश्न 36. 'वाक्य' कितने प्रकार के होते है? व्याकरण के आधार पर उनका वर्गीकरण करिए।

उत्तर: व्याकरण के आधार पर वाक्य तीन प्रकार का होता है।
(1) साधारण वाक्य
(2) संयुक्त वाक्य
(3) मिश्र वाक्य
वाक्यों का वर्गीकरण दो आधार पर किया जाता है-
(1) रचना के आधार पर
(2) अर्थ के आधार पर
(i) रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार
(1) सरल वाक्य
(2) मिश्र वाक्य
(3) संयुक्त वाक्य
(ii) अर्थ के आधार पर वाक्य आठ प्रकार के होते हैं।
(1) विधान वाचक वाक्य
(2) निषेध वाचक वाक्य
(3) प्रश्न वाचक वाक्य
(4) आज्ञा वाचक वाक्य
(5) विस्मयादि बोधक वाक्य
(6) इच्छा वाचक वाक्य
(7) संकेत वाचक वाक्य
(8) सन्देह वाचक वाक्य

प्रश्न 37. इकाई, दहाई, सैकड़ा एवं हजार का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: इकाई - इकाई का स्थान हमेशा संख्या के दाई ओर से शुरू होता है यानि कि संख्या का दाई ओर से पहला अंक होता है। जैसे-5789 इस संख्या में दाए से पहला अंक 9 है इसलिए 9 संख्या का इकाई का अंक है।
दहाई - दहाई का स्थान अंकों की गिनती के क्रम में दाहिनी ओर से दूसरे स्थान पर आने वाला अंक होता है। जैसे-8357 इस संख्या में दाये से दूसरा अंक 5 है इसलिए 5 संख्या का दहाई का अंक होगा।
सैकड़ा - सैकड़ा का स्थान अंकों की गिनती के क्रम में दाहिनी ओर से तीसरे स्थान पर आता है। जैसे-6789 इस संख्या में दाएँ से तीसरा अंक 7 है इसलिए 7 संख्या का सैकड़ा का अंक होगा।
हजार - हजार का स्थान हमेशा अंकों की गिनती के क्रम में दाहिनी ओर से चौथे स्थान पर आने वाला अंक होता है। जैसे-6874 इस संख्या में दाएँ से चौथे स्थान का अंक 6 है इसलिए 6 संख्या का हजार का अंक होगा।

प्रश्न 38. शिक्षक ने पुस्तकालय से 38 पुस्तके मगवाई और उन्हें कक्षा के 6 बच्चों में बराबर-बराबर बाँट दी। बाँटने के बाद शिक्षक के पास कुछ पुस्तकें बच गई। बताइए प्रत्येक बच्चे को कितनी कितनी पुस्तकें मिली और शिक्षक के पास कितनी पुस्तके शेष बची?

उत्तर: दिया है,
शिक्षक के पास कुल पुस्तक = 38
बच्चों की कुल संख्या = 6
  6
6 ) 38
  36
 ----
   2
अतः प्रत्येक बच्चे को 6 पुस्तके मिली और 2 पुस्तक अध्यापक के पास शेष रही।

प्रश्न 39. पठन का अर्थ, प्रकार एवं महत्व बताइए।

उत्तर: पठन की परिभाषा - कैथरीन ओकानर के अनुसार, "पठन वह जटिल अधिगम (सीखने) की प्रक्रिया है जिसमें दृश्य श्रव्य एवं गतिकही सर्किटों का मस्तिष्क के अधिगम से सम्बन्ध होता है।"
पठन दो प्रकार का होता है- (1) मौखिक रूप से (2) मौन रूप से।
पठन का महत्व - पठन का वर्तमान जीवन में विशेष महत्व है, क्योंकि मानव में ज्ञानार्जन जो जिज्ञासा स्वभावतः होती है और ज्ञान वृद्धि के लिए वह निरंतर प्रयत्न करता रहता है। यानी सीखने की ललक उसमें सदैव बनी रहती है।

प्रश्न 40. बालकों को गिनती सिखाने सम्बन्धी मुख्य बातें बताइए।

उत्तर: आरम्भिक स्तर पर गणित शिक्षण का आरम्भ करने हेतु शिक्षक को छात्रों को गिनती तथा संख्या के प्रत्ययों का अध्ययन कराना प्रारम्भ करना होता है।
(i) बालकों को गिनती एवं संख्या के प्रत्ययों का अध्यापन कैसे किया जाए।
(ii) छात्रों में सीखने की प्रवृत्ति कैसे जागृत की जाए।
(iii) बच्चे व्यक्तिगत रूप से कितना अधिक सीख सकते हैं।
(iv) बालकों के मानसिक स्तर का अध्ययन करना।

UP DELED Study App

Semester 4 की Complete तैयारी

  • Official Syllabus
  • Comprehensive Notes
  • Quick Revision Notes
  • Visual Revision Notes
  • Audio Revision
  • Solved MCQs
  • MCQ Tests
  • 2015–2025 Previous Year Papers
  • Repeated Exam Questions
  • 10 Model Papers
App में पढ़ाई शुरू करें

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन-क्षमता का विकास Previous Year Paper 2023

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।

PDF Store Join Telegram