Home
Store Updates
Home PYQs Semester 1 सामाजिक अध्ययन 2023
PYQ 2023 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2023

UP DELED Semester 1 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2023 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?

(a) ऋग्वेद

(b) सामवेद

(c) यजुर्वेद

(d) अथर्ववेद

उत्तर: (a) : सबसे प्राचीन वेद ऋग्वेद है। इस वेद में 10 मण्डल व 1028 सूक्त तथा 10580 ऋचाएँ हैं।

प्रश्न 2. शक संवत किसने चलाया था?

(a) अशोक

(b) चन्द्रगुप्त

(c) कनिष्क

(d) समुद्रगुप्त

उत्तर: (c) : शक संवत की शुरूआत 78 ई. में कनिष्क द्वारा कुषाणों के शासन काल के दौरान की गई थी ।

प्रश्न 3. पुरापाषाणकाल में मनुष्य का व्यवसाय क्या था?

(a) आखेट

(b) कृषि

(c) व्यापार

(d) शिल्प

उत्तर: (a) : पुरापाषाणकाल में मनुष्य का व्यवसाय आखेट था। पुरापाषणकाल के लोगों को आखेट और संग्रहण करके जीवित रहने वाले छोटे समाजों में बांटा गया था。

प्रश्न 4. मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत थी-

(a) पुरोहित आवास

(b) स्नानगार

(c) अन्नागार

(d) कोषागार

उत्तर: (c) : मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत अन्नागार थी। हड़प्पाकालीन लोगो ने नगरों में घरों के विन्यास के लिए सामान्यतः ग्रीड पद्धति अपनायी थी。

प्रश्न 5. सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिण्ड कहलाते हैं-

(a) क्षुद्र ग्रह

(b) उपग्रह

(c) ग्रह

(d) पुच्छल तारा

उत्तर: (c) : सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिण्ड ग्रह कहलाते हैं। किसी ग्रह के चारों ओर घूमने वाले पिण्ड को उप ग्रह कहते हैं। सौरमंडल में 8 ग्रह हैं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरूण और वरूण。

प्रश्न 6. इण्डिका पुस्तक के लेखक हैं -

(a) कौटिल्य

(b) सिकन्दर

(c) मेगस्थनीज

(d) अरस्तू

उत्तर: (c) : मेगस्थनीज द्वारा लिखी गयी पुस्तक इण्डिका है। इसमें मौर्यकालीन भारत के समाज, नगरों और भूगोल आदि का विस्तृत वर्णन है。

प्रश्न 7. पहिए का आविष्कार हुआ -

(a) पुरा पाषाण काल

(b) मध्य पाषाण काल

(c) नव पाषाण काल

(d) धातु काल

उत्तर: (c) : पहिए का आविष्कार "नव पाषाण काल" में हुआ था। आग की खोज पुरापाषाण काल में हुई थी。

प्रश्न 8. कुतुबनुमा का आविष्कार किस देश में हुआ?

(a) चीन में

(b) मिस्त्र में

(c) यूनान में

(d) भारत में

उत्तर: (a) : कुतुबनुमा का आविष्कार चीन के हुआन ने 1200 ई. में किया था。

प्रश्न 9. भारतीय मानक समय रेखा गुजरती है-

(a) अहमदाबाद

(b) लखनऊ

(c) कोलकाता

(d) इलाहाबाद (प्रयागराज)

उत्तर: (d) : भारतीय मानक समय रेखा इलाहाबाद (प्रयागराज) के निकट नैनी से गुजरती है。

प्रश्न 10. नासा का मुख्यालय स्थित है-

(a) जापान

(b) अमेरिका

(c) ब्राजील

(d) कनाडा

उत्तर: (b) : नासा का मुख्यालय वाशिगंटन डी.सी. संयुक्त राज्य अमेरिका में है।

  • नासा का पूरा नाम नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन है।
  • नासा की स्थापना 1 अक्टूबर 1958 को हुई थी।

प्रश्न 11. पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट किस स्थान पर मिलते हैं?

(a) अन्नामलाई पर

(b) नीलगिरि पहाड़ियों पर

(c) संतपुड़ा पर्वत पर

(d) नेपाल में

उत्तर: (b) : पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट तमिलनाडु में नीलगिरि पहाड़ियों पर मिलते हैं। नीलगिरि पर्वत श्रृंखला के कुछ हिस्से तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में भी स्थित हैं。

प्रश्न 12. ग्रेट रिफ्ट घाटी किस महाद्वीप में स्थित है?

(a) अफ्रीका

(b) उत्तरी अमेरिका

(c) यूरोप

(d) आस्ट्रेलिया

उत्तर: (a) : ग्रेट रिफ्ट घाटी एक भौगोलिक वादी है जो पूर्वी अफ्रीका और मध्य पूर्व में उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित है। यह क्षेत्र भौगोलिक रूप से सक्रिय है और इसमें ज्वालामुखी, गर्म झरने और भूकम्प आते हैं。

प्रश्न 13. कोशल महाजनपद की राजधानी थी -

(a) श्रावस्ती

(b) वाराणसी

(c) चम्पा

(d) कौशाम्बी

उत्तर: (a) : कोशल महाजनपद की राजधानी श्रावस्ती थी। कोशल का आधुनिक स्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश में हैं। सरयू नदी द्वारा यह राज्य दो भागों उत्तरी कोशल और दक्षिण कोशल में विभक्त था。

प्रश्न 14. भारत की सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य है -

(a) केरल

(b) गुजरात

(c) गोवा

(d) तमिलनाडु

उत्तर: (b) : भारत की सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य गुजरात है, जो राज्य के काठियावाड़ क्षेत्र में स्थित है और 1600 किमी. लंबी है। यह तटरेखा अरब सागर से घिरी हुई है और 41 बंदरगाहों से जुड़ती है, जिसमें से 1 बड़ा और 40 मध्यवर्ती या छोटे पोर्ट है。

प्रश्न 15. 'ग्लोब' प्रतिरूप होता है-

(a) सूर्य का

(b) चन्द्रमा का

(c) पृथ्वी का

(d) महासागर का

उत्तर: (c) : ग्लोब एक त्रि-आयामी गोला है, जिसका उपयोग पूरी पृथ्वी का प्रतिनिधत्व करने के लिए किया जाता है। ग्लोब पृथ्वी का सच्चा प्रतिरूप (लघु रूप) है。

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. 'महाभारत' के लेखक कौन थे?

उत्तर: महाभारत की रचना का श्रेय 'बेदव्यास' को दिया जाता है। हिन्दू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण महाकाव्यों में से एक है। इसके अतिरिक्त इन्होंने श्री मद्भगवतगीता, 18 पुराण की रचना और वेदों का संकलन भी किया था。

प्रश्न 17. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?

उत्तर: बौद्ध धर्म के संस्थापक 'गौतम बुद्ध' थे। इन्हें एशिया का ज्योति पुंज के नाम से जाना जाता है। यह दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देशों के महत्वपूर्ण धर्मों में से एक है। भगवान बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था。

प्रश्न 18. परिभ्रमण किसे कहते हैं?

उत्तर: जब कोई वस्तु अपने अक्ष पर ही घूमती है तो इसे परिक्रमण कहते है। इंग्लिश में परिक्रमण को Rotation कहते हैं, जिसका अर्थ घूर्णन होता है。

प्रश्न 19. भारत के दो पड़ोसी देशों के नाम लिखिए।

उत्तर: भारत के दो पड़ोसी देश श्रीलंका और भूटान हैं। श्रीलंका जल सीमा वाले देश में से एक है और भूटान भूमि सीमाओं की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश है。

प्रश्न 20. सबसे छोटे महाद्वीप का नाम लिखिए।

उत्तर: विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप और कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से छठा सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है। यह देश और महाद्वीप हिन्द और प्रशांत महासागरों से घिरा हुआ है। एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है。

प्रश्न 21. अर्थशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर: अर्थशास्त्र का जनक एडम स्मिथ को कहा जाता है। यह एक ब्रिटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे। इन्हें अर्थशास्त्र का पितामह भी कहा जाता है。

प्रश्न 22. जिले के मुख्य अधिकारी कौन-कौन हैं?

उत्तर: जिले के मुख्य अधिकारी निम्न हैं-

  1. जिलाधिकारी
  2. जिलान्यायाधीश
  3. मुख्य चिकित्साधिकारी
  4. मुख्य विकास अधिकारी
  5. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
  6. जलर
  7. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

प्रश्न 23. कृषि का आरम्भ किस काल में होता है?

उत्तर: कृषि का आरम्भ पुरापाषाण काल के अंत में हुई। मुख्य खाद्य फसलें गेहूँ और जौ जैसे अनाज के साथ साथ सन और पपीरस जैसे औद्योगिक फसलें थी。

प्रश्न 24. नगर निगम की आय का स्रोत क्या है?

उत्तर: नगर के प्रशासन के काम जैसे नगरों की साफ सफाई, सड़कों का रख-रखाव पार्कों का निर्माण एवं उनका रख-रखाव आदि नगर निगम की जिम्मेदारी होती है। नगर निगम की आय का स्रोत निम्न है-

  1. जलकर
  2. मनोरंजन कर
  3. गृहकर
  4. विज्ञापन संबंधी बैनर इत्यादि।

प्रश्न 25. हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख देवी-देवता के नाम लिखिए।

उत्तर: हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख देवी-देवता के नाम मातृदेवी, पशुपति शिव, प्राकृतिक शक्ति सूर्य, जल, अग्नि आदि。

प्रश्न 26. सिन्धु घाटी सभ्यता और वैदिक सभ्यता का कोई एक अन्तर लिखिए।

उत्तर: वैदिक सभ्यता ग्रामीण संस्कृति लगती है जबकि सिन्धु सभ्यता के लोग सुनियोजित नगरीय जीवन से भली-भाँति परिचित थे。

प्रश्न 27. पृथ्वी के किस भाग में सूर्याताप अधिकतम प्राप्त होता है?

उत्तर: उपोष्णकटिबंधीय रेगिस्तानों में अधिकतम सूर्याताप प्राप्त होता है, जहाँ बादल सबसे कम होते हैं। भूमध्य रेखा उष्ण, कटिबंध की तुलना में अपेक्षाकृत कम सूर्याताप प्राप्त करती है。

प्रश्न 28. विषुवत रेखा को कौन-सी नदी दो बार काटती है?

उत्तर: विषुवत रेखा एक पृथ्वी पर खींची गयी 0° की एक काल्पनिक रेखा है। यह रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में (उत्तर व दक्षिण) बांटती है। यह रेखा दो महाद्वीपों से होकर गुजरती है -

  1. दक्षिण अमेरिका
  2. अफ्रीका

अफ्रीका की कांगों नदी विषुवत रेखा को दो बार काटती है

प्रश्न 29. सिकन्दर के आक्रमण के दो राजनीतिक प्रभाव को लिखिए।

उत्तर: सिकन्दर के आक्रमण के दो राजनीतिक प्रभाव निम्नलिखित हैं-

  1. सिकन्दर के आक्रमण के कारण प्राचीन यूरोप तथा प्राचीन भारत के मध्य सम्पर्क स्थापित हुआ।
  2. सिकन्दर के भारत पर आक्रमण के साथ, कई स्वतंत्र राज्यों का अंत हो गया।

प्रश्न 30. प्राचीनकाल के दो महाकाव्यों का नाम लिखिए।

उत्तर: प्राचीनकाल के दो मुख्य महाकाव्य हैं -

  1. रामायण
  2. महाभारत

संस्कृत के प्रसिद्ध रचयिता और आदिकवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण की रचना की गयी थी। महाभारत की रचना महर्षि वेदव्यास द्वारा की गई थी。

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. पृथ्वी को हरित ग्रह (ग्रीन प्लैनेट) क्यों कहते हैं?

उत्तर: पृथ्वी को हरित ग्रह (ग्रीन प्लैनेट) कहा जाता है क्योंकि इसके वातावरण में मिथेन गैस की मात्रा अधिक होने के कारण यह लाल रोशनी को सोख लेती है, जिससे पृथ्वी हरा दिखाइ देती है。

प्रश्न 32. मौर्य साम्राज्य के पतन का कारण स्पष्ट करें।

उत्तर: अशोक की मृत्यु के बाद मौर्य साम्राज्य तेजी से पतन की ओर बढ़ता रहा। इस प्रकार से मौर्य साम्राज्य के पतन के कई कारण थे

  1. सबसे पहला कारण अकेन्द्रीय भाव की प्रवृत्ति थी।
  2. अयोग्य उत्तराधिकारी के हाथों मे सत्ता आने के कारण
  3. आर्थिक और सांस्कृतिक असमानताएँ
  4. प्रांतीय शासकों के अत्याचार
  5. विदेशी आक्रमण
  6. साम्राज्य को दो भागों में विभाजन करना आदि।

प्रश्न 33. व्यक्तिगत आय किसे कहते हैं?

उत्तर: व्यक्तिगत आय उस आय को कहते हैं जो किसी देश में एक वर्ष की अवधि में मजदूरी, निवेश उद्यमों और अन्य उपक्रमों से व्यक्तियों या परिवारों द्वारा कमाई गई सभी आय का योग होता है। यह व्यक्तिगत आय किसी व्यक्ति की भलाई और रहने की स्थिति को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती है।
व्यक्तिगत आय के स्रोतों में रोजगार से अर्जित किया गया धन, निवेश द्वारा भुगतान किया गया लाभांश और विवरण, संपत्ति के स्वामित्व से प्राप्त किया गया किराया और व्यवसायों से लाभ साझा करना शामिल है。
व्यक्तिगत आय की गणना करते समय किसी स्थानांतरण भुगतान को राष्ट्रीय आय में जोड़ा जाता है।
राष्ट्रीय आय उस मूल्य को कहते हैं, जो किसी राष्ट्र द्वारा एक वित्तीय वर्ष में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं से प्राप्त होता है。

प्रश्न 34. जिलाधिकारी के कर्तव्यों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: जिला अधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट या कलेक्टर किसी भी जिले का मुख्य कार्यकारी, प्रशासनिक और एक राजस्व अधिकारी होता है। वह जिले में कार्य कर रही विभिन्न सरकारी एजेंसियों के मध्य समन्वय बनाये रखने कार्य करता है।
इसके अतिरिक्त एक जिलाधिकारी के अन्य कार्य भी हैं जैसे

  1. जिले के सभी विभागों का समय समय पर निरीक्षण करना तथा उन पर नियंत्रण रखना।
  2. जिले के लॉक-अप और जेलों के प्रशासन पर अधिकार रखना।
  3. अपने जिले के अन्य सरकारी एजेंसियों पर अधिकतर पर्यवेक्षण का प्रयोग करना है।
  4. भूमि मूल्यांकन, भूमि अधिग्रहण, कृषि ऋण का वितरण की जिम्मेदारी रखना।
  5. सभी प्रकार की आपदाओं के समय आपदा प्रबंधन करना।
  6. उत्पाद शुल्क, सिंचाई, आयकर बकाया को संग्रह करना।
  7. सरकार द्वारा बनाए गए नियमों और विनियमों का समय-समय पर प्रबंधन करना आदि।

प्रश्न 35. बौद्ध धर्म के प्रमुख सिद्धान्त बताइए।

उत्तर: 5 वीं शताब्दी में गौतम बुद्ध द्वारा स्थापित किया गया यह एक गैर आस्तिक धर्म है, जो हिन्दू धर्म से अपनाया गया है। इस धर्म को मानने वाले लोग ईश्वर पर विश्वास नहीं रखते हैं। बौद्ध धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। इस धर्म को मानने वाले ज्यादातर चीन, जापान, कोरिया, थाईलैण्ड, कंबोडिया, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और भारत जैसे देशों में रहते हैं।
गौतम बुद्ध ने सांसारिक दुखों से मुक्त होने के लिए आष्टंगिक मार्ग बनाये हैं -
सम्यक् दृष्टि, सम्यक् संकल्प, सम्यक् वाणी, सम्यक कर्मात, सम्यक् आजीव, सम्यक् व्यायाम, सम्यक् स्मृति, सम्यक् समाधि।
बुद्ध के अनुसार अष्टांगिक मार्गों का पालन करने के पश्चात मनुष्य की भव तृष्णा नष्ट हो जाती है और उसे निर्वाण की प्राप्ति हो जाती है。
बुद्ध ने निर्वाण प्रप्ति के लिए 10 चीजों पर जोर दिया है -
अहिंसा, सत्य, चोरी न करना, किसी भी प्रकार की संपत्ति न रखना, शराब का सेवन न करना, असमय भोजन न करना, सुखद बिस्तर पर न सोना, धन संचय न करना, महिलाओं से दूर रहना, नृत्य गान आदि से दूर रहना。

प्रश्न 36. अक्षांश और देशान्तर रेखाओं मे अन्तर स्पष्ट करें

उत्तर: अक्षांश और देशान्तर रेखाओं में अन्तर निम्न है -

अक्षांश देशान्तर
(1) यह भूमध्य रेखा से दूरी को मापता है। (1) यह प्रधान मध्यान्ह रेखा से दूरी को मापता है।
(2) इन रेखाओं की दिशा पूर्व से पश्चिम होती है। (2) इन रेखाओं की दिशा उत्तर से दक्षिण होती है।
(3) इन रेखाओं की लम्बाई अलग-अलग होती है। (3) इन रेखाओं की लम्बाई समान रहती है।
(4) दो अक्षांशों के बीच की दूरी लगभग 111 किमी. होती है। (4) दो देशान्तरों के बीच की दूरी लगभग 111.32 किमी. होती है।
(5) 0° अक्षांश को विषुवत वृत्त एवं 90° को ध्रुव कहा जाता है। अक्षांशों की संख्या 179 है। (5) देशान्तर 360° के होते हैं जो प्रमुख याम्योत्तर से पूर्व एवं पश्चिम दोनों ओर 180° में बंटे होते हैं। देशांतर रेखाओं की संख्या 360 है।

प्रश्न 37. जैव मण्डल को समझाइए।

उत्तर: पर्यावरण के तीन मुख्य परिमंडल स्थलमंडल जलमंडल व वायुमंडल होते हैं। पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवधारी जो मिलाकर जैवमंडल (Biosphere) बनाते हैं ये पर्यावरण के दूसरे मंडलों के साथ पारस्परिक क्रिया करते हैं।
जैवमंडल में पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जीवित घटक शामिल हैं। जैवमंडल सभी पौधों, जंतुओं, प्राणियों (जिसमें पृथ्वी पर रहने वाले सूक्ष्म जीव भी हैं) और उनके चारों तरफ के पर्यावरण के पारस्परिक अंतर्सम्बन्ध से बना है।
जैवमंडल और इसके घटक पर्यायवरण के बहुत महत्वपूर्ण तत्व है। ये तत्व अन्य प्राकृतिक घटकों जैसे भूमि, जल व मिट्टी के साथ पारस्परिक क्रिया करते हैं। ये वायुमण्डल के तत्वों जैसे तापमान, वर्षा व सूर्य के प्रकाश से भी प्रभावित होते हैं。

प्रश्न 38. भारत की प्राकृतिक वनस्पतियों का वर्णन कीजिए

उत्तर: भारत में विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति पाई जाती हैं। जैसे - हिमालय पर्वतों पर शीतोष्ण कटिबंधीय उगती है, पश्चिमी घाट तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में उष्ण कटिबंधीय वन व मैंग्रोव तथा राजस्थान के मरूस्थलीय और अर्ध मरूस्थलीय क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की झाड़ियाँ, कैक्टस और काँटेदार वनस्पति पाई जाती हैं। मिट्टी और जलवायु में विभिन्नता के कारण भारत में वनस्पति में क्षेत्रीय विभिन्नताएँ पाई जाती हैं।
प्रमुख वनस्पति प्रकार तथा जलवायु परिस्थिति के आधार पर भारतीय वनों को निम्न प्रकारो में बाँटा जा सकता है।

  1. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार एवं अर्ध-सदाबहार वन
  2. उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन
  3. उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन
  4. पर्वतीय वन
  5. वेकांचली व अनूप वन

प्रश्न 39. नगर निगम की संरचना एवं कार्यों का वर्णन कीजिए

उत्तर: नगर निगम एक समिति होती है जिसका गठन पंचायती राज व्यवस्था के निगम अधिनियम, 1835 के अंतर्गत किया जाता है। वह शहरी स्थानीय सरकार जो दस लाख से अधिक आबादी वाली महानगर के विकास के लिए कार्यरत है, उसे भारत के नगर निगम के रूप में जाना जाता है। नगर निगम के सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से लोगों द्वारा किया जाता है, जिन्हें सभासद कहा जाता है। नगर अध्यक्ष नगर निगम का प्रमुख होता है।
नगर निगम एक वार्ड समिति से बनता है। प्रत्येक वार्ड में वार्ड समिति की एक सीट होती है जिसमें सदस्यों को वयस्क मताधिकार के आधार पर पाँच साल के लिए चुना जाता है।
नगर निगम समिति द्वारा नगरों के विभिन्न कार्यों को संचलित किया जाता है-

  1. पीने की पानी की व्यवस्था करना।
  2. सड़क बनवाना और उसकी मरम्मत करवाना।
  3. आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए योजना बनाना।
  4. सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता संरक्षण और ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन करना।
  5. घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए जल आपूर्ति करना आदि।

प्रश्न 40. हिमालय को कितनी श्रेणियों में बाटा गया है? इन श्रेणियों का नाम लिखते हुए, हिमालय से होने वाले लाभ बताइए।

उत्तर: भू-वैज्ञानिक और संरचनात्मक रूप से हिमालय को मुख्यतया चार श्रेणियों में विभाजित (बांटा) किया गया है -

  1. ट्रांस हिमालय
  2. महान हिमालय
  3. मध्य हिमालय
  4. शिवालिक/निम्न हिमालय

ये सभी हिमालय व्यक्तिगत जीवन में निम्न प्रकार से लाभप्रद हैं जैसे-

  1. हिमालय जलवायु बाधा के रूप में कार्य करता है जो मध्य एशिया की ठंडी और सूखी हवाओं से बचाता है।
  2. उत्तरी भारत में यह वर्षा का कारण बनता है, जो मानसून पवनों को रोककर बारिश में मदद करता है।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2023

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।