Home
Store Updates
Home PYQs Semester 1 सामाजिक अध्ययन 2018
PYQ 2018 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2018

UP DELED Semester 1 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2018 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. "इतिहास घटनाओं या विचारों की उन्नति का सुसम्बद्ध विवरण है।" यह कथन है-

(a) प्रो. घाटे

(b) प्रो. कार्र

(c) पण्डित जवाहरलाल नेहरू

(d) रैपसन

उत्तर: (d) : रैपसन के अनुसार- " इतिहास घटनाओं या विचारों की उन्नति का सुसम्बद्ध विवरण है।"

प्रश्न 2. पुरा पाषाणकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि थी-

(a) पहिये का

(b) आग की खोज

(c) कृषि का आरम्भ

(d) स्थायी जीवन की शुरुआत

उत्तर: (b) : पुरापाषाण काल की महत्वपूर्ण उपलब्धि आग की खोज थी।

प्रश्न 3. पहिये का आविष्कार हुआ-

(a) नव पाषाणकाल में

(b) पुरा पाषाणकाल में

(c) मध्य पाषाणकाल में

(d) ताम्र पाषाणकाल में

उत्तर: (a) : पहिये का अविष्कार नव पाषाणकाल में हुआ था।

प्रश्न 4. 'महापाषाण' से तात्पर्य है-

(a) धार्मिक अनुष्ठान से

(b) उपकरणों से

(c) पर्वत श्रृंखला से

(d) समाधियों से।

उत्तर: (d) : महापाषाण से तात्पर्य ऐसे बड़े पत्थर या शिला से है, जिसका प्रयोग किसी स्तम्भ, स्मारक, समाधी या अन्य निर्माण के लिया किया गया हो।

प्रश्न 5. 'साम' का अर्थ है-

(a) यज्ञ

(b) मन्त्र

(c) स्तुति

(d) गान।

उत्तर: (d) : सामवेद हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध चार वेदों में से एक है। और यह आकार की दृष्टि से सबसे छोटा है। 'साम' शब्द का अर्थ 'गान' है। यह सभी वेदों का सार रूप है और सभी वेदों के चुने हुए अंश इसमें शामिल किये गये हैं।

प्रश्न 6. वेदांग कितने हैं?

(a) सात

(b) छह

(c) पाँच

(d) तीन।

उत्तर: (b) : वेदांग छह हैं, शिक्षा, कल्प, व्याकरण, ज्योतिष, छन्द और निरूक्त।

प्रश्न 7. वैदिक ग्राम का मुखिया कहलाता था-

(a) कुलप

(b) ग्रामिक

(c) ग्रामणी

(d) विशपति।

उत्तर: (c) : वैदिक ग्राम का मुखिया ग्रामणी कहलाता था।

प्रश्न 8. सिन्धु घाटी के निवासियों का मुख्य भोजन क्या था?

(a) गेहूँ

(b) चावल

(c) जौ

(d) उपर्युक्त सभी।

उत्तर: (d) : सिन्धु घाटी के निवासियों का मुख्य भोजन में गेहूँ, चावल, जौ, दाले, सब्जिया, फल इत्यादि थे।

प्रश्न 9. ऋग्वेद में 'अयस्' शब्द का प्रयोग हुआ है-

(a) सोने के अर्थ में

(b) चाँदी के अर्थ में

(c) ताँबे के अर्थ में

(d) लोहे के अर्थ में।

उत्तर: (c) : प्रारम्भिक ऋग्वैदिक युग में ताँबे की धातु के लिए 'अयस' शब्द का प्रयोग किया गया है। ऋग्वेद में धातुओं में सबसे पहले ताँबे या कांस्य का उल्लेख है।

प्रश्न 10. 'अभिधम्म पिटक' किस बौद्ध संगीत में संकलित किया गया?

(a) प्रथम बौद्ध संगीति में

(b) द्वितीय बौद्ध संगीति में

(c) तृतीय बौद्ध संगीति में

(d) चतुर्थ बौद्ध संगीत में।

उत्तर: (c) : अशोक के शासनकाल के दौरान तीसरी बौद्ध संगीति पाटलीपुत्र में आयोजित की गई थी। अभिधम्म पिटक की रचना तृतीय बौद्ध संगीति के ही दौरान हुई थी। इसकी रचना मोगलीपुत्त तिस्सा ने की थी。

प्रश्न 11. सौरमण्डल का मुखिया है-

(a) पृथ्वी

(b) चन्द्रमा

(c) शनि

(d) सूर्य।

उत्तर: (d) : सौरमण्डल का मुखिया सूर्य है। सूर्य और ग्रहों को मिलाकर सौरमण्डल बनता है。

प्रश्न 12. विश्व का सबसे गहरा महासागर है-

(a) हिन्द महासागर

(b) प्रशान्त महासागर

(c) अटलाण्टिक महासागर

(d) आर्कटिक महासागर

उत्तर: (b) : प्रशान्त महासागर विश्व का सबसे गहरा तथा सबसे बड़ा महासागर है。

प्रश्न 13. NASA की स्थापना हुई-

(a) 1958 में

(b) 1959 में

(c) 1957 में

(d) 1969 में

उत्तर: (a) : NASA की स्थापना 29 जुलाई 1958 ई. को हुई थी। NASA का पूरा नाम नाम नेशनल एरोनॉटिक्स एण्ड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (National Aeronautics and Space Administration) है。

प्रश्न 14. नगर पंचायत का कार्यकाल होता है-

(a) तीन वर्ष

(b) चार वर्ष

(c) पाँच वर्ष

(d) छह वर्ष

उत्तर: (c) : नगर पंचायत का कार्यकाल पाँच वर्ष होता है। यह शहरी जनसंख्या की सबसे छोटी इकाई है। यह निर्वाचित संस्था होती है。

प्रश्न 15. नगर निगम का सर्वोच्च निर्वाचित पदाधिकारी कहलाता है-

(a) सदस्य

(b) अध्यक्ष

(c) उपाध्यक्ष

(d) मेयर।

उत्तर: (d) : नगर निगम का सर्वोच्च निर्वाचित पदाधिकारी मेयर या महापौर कहलाता है। यह नगर-निगम का सर्वोच्च पद होता है और नगर निगम परिषद का अध्यक्ष होता है。

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. कृषि का आरम्भ किस काल में हुआ?

उत्तर: कृषि का आरम्भ नव-पाषाणकाल में हुआ। इस युग में कृषि का विविध रूप से विकास हुआ क्योंकि मनुष्य ने विभिन्न फसलें जैसे गेहूँ, जौ इत्यादि उगाना शुरू कर दिया。

प्रश्न 17. 'मेसोपोटामिया' किस भाषा का शब्द है?

उत्तर: 'मेसोपोटामिया' यूनानी भाषा का शब्द है। मेसोपोटामिया दो शब्द 'मेसोस' जिसका अर्थ है मध्य और पोटामोस, जिसका अर्थ है नदी से बना है。

प्रश्न 18. हर्यक वंश की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: हर्यक वंश की स्थापना बिम्बिसार ने 544 ईसा. पूर्व. में की थी। बिम्बिसार का पुत्र अजातशत्रु बिम्बिसार की हत्या करके गद्दी पर बैठा। इस वंश को पितृहंता वंश कहा जाता है。

प्रश्न 19. नन्द वंश का अन्तिम राजा कौन था?

उत्तर: नन्द वंश का अन्तिम राजा घनानन्द था। चन्द्रगुप्त मौर्य ने घनानन्द को हराकर मगध में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की। नन्द वंश की स्थापना महापद्ममनंद ने की थी。

प्रश्न 20. ग्राण्ड ट्रंक रोड किसने बनवाई थी?

उत्तर: ग्राण्ड ट्रंक रोड सोलहवीं शताब्दी में शेरशाह सूरी ने बनवाया था। यह रोड काबुल, अफगानिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक जाती है。

प्रश्न 21. सम्पूर्ण वैदिक साहित्य की रचना किस समय काल के बीच में हुई?

उत्तर: सम्पूर्ण वैदिक साहित्य की रचना 1500 ई. पू. से 600 ई. पू. के बीच में हुई थी। वैदिक साहित्य में चार वेद शामिल हैं ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद。

प्रश्न 22. सिकन्दर ने भारत पर आक्रमण कब किया था?

उत्तर: सिकन्दर ने भारत पर 326 ई. पू. में आक्रमण किया। सिकन्दर और पौरव साम्राज्य के राजा पोरस के बीच झेलम नदी के तट पर युद्ध लड़ा गया था, जिसमें पोरस की हार हुई。

प्रश्न 23. जैन धर्म के पाँच 'अणुव्रत' क्या हैं?

उत्तर: महावीर जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर थे, इनके अनुसार जैन धर्म के पाँच 'अणुव्रत' या 'महाव्रत' हैं- सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रह्मचर्य हैं。

प्रश्न 24. बौद्ध धर्म का मूल आधार क्या है लिखिए।

उत्तर: बौद्ध धर्म का मूल आधार अहिंसा है। बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा गौतम बुद्ध थे, इन्हें एशिया का ज्योति पुंज (प्रकाश) कहा जाता है。

प्रश्न 25. मापक के अनुसार मानचित्र कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम भी लिखिए।

उत्तर: मापक के अनुसार, मानचित्र दो प्रकार के होते हैं।

  1. दीर्घ मापक मानचित्र
  2. लघु मापक मानचित्र

प्रश्न 26. दो अक्षांशों के बीच की दूरी कितनी होती है?

उत्तर: दो अक्षांशों के बीच की दूरी लगभग 111 किलोमीटर होती है। दो अक्षांशों के बीच की दूरी को 'जोन' (zone) के नाम से जाना जाता है तथा सभी अक्षांश रेखाएँ समान्तर होती हैं。

प्रश्न 27. 'ग्लोब' किसका प्रतिरूप होता है?

उत्तर: ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में प्रतिरूप है। ग्लोब पर देशों, महाद्वीपों तथा महासागरों को उनके सही आकार में दिखाया जाता है。

प्रश्न 28. नगर निगम की आय के स्त्रोत लिखिए।

उत्तर: नगर निगम की आय के मुख्य स्त्रोत निम्नलिखित हैं-

  1. नगर निगम शुल्क जैसे गाड़ी, रिक्शा, बस, ठेला पर वार्षिक शुल्क।
  2. हाट एवं बाजारों से आय।
  3. मकान कर, जल कर, शौचालय कर।
  4. सरकार द्वारा प्राप्त वित्तीय सहायता।
  5. सीमा शुल्क।

प्रश्न 29. जिले में परिवार कल्याण के कार्य कौन करवाता है

उत्तर: जिले में परिवार कल्याण के कार्य मुख्य चिकित्साधिकारी करवाता है। परिवार कल्याण कार्यक्रम का आधारभूत उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण है。

प्रश्न 30. फरवरी कितने वर्ष बाद 29 दिन की होती है?

उत्तर: फरवरी हर चौथे वर्ष बाद 29 दिन की होती है。

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. इतिहास का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: इतिहास का अर्थ पूर्व में घटित घटनाओं या उससे सम्बन्ध रखने वाली घटनाओं का काल क्रमानुसार वर्णन होता है। इतिहास शब्द की व्युत्पत्ति 'इतिहास' शब्दों से हुई है जिसका अर्थ है' निश्चित रूप से ऐसा हुआ।

प्रश्न 32. आदिमानव से आधुनिक मानव तक की विकास प्रक्रिया में क्या-क्या शारीरिक परिवर्तन हुए? लिखिए।

उत्तर: मानव की पहले लंबाई, आयु और उसका रूप भिन्न था लेकिन फिर भी मानव जैसा प्राचीन काल में दिखता था वैसा ही आज भी है। बस उसके शरीर पर से बालों की मात्रा कम हो गई। जिस तरह वानरों या बंदरों की कई प्रजातियां होती हैं उसी तरह मानव की भी कई प्रजातियां थीं और आज भी उनमें से कुछ विद्यमान हैं。

प्रश्न 33. चीन के दो प्रमुख दार्शनिकों एवं धर्म सुधारकों के बारे में संक्षेप में लिखिए।

उत्तर: चीन के दो प्रमुख दार्शनिक एवं धर्म सुधारक निम्नलिखित हैं

  1. कंफ्यूशियस: चीन के महान दार्शनिक एवं धर्म सुधारक कंफ्यूशियस का जन्म 551 ईसा पूर्व को चीन के पूर्वी प्रांत शानहोंग के क्यूफू शहर में हुआ था। कंफ्यूशियस के समय चीन की शक्ति बिखर गई थी और उस समय कमजोर झोऊ राजवंश का आधिपत्य था। उस समय में कंफ्यूशियस के दार्शनिक विचारों के साथ ही उनके राजनीतिक और नैतिक विचारों ने चीन के लोगों पर अच्छा खासा प्रभाव डाला।
  2. लाओ-सू / लाओजी: यह एक प्रसिद्ध दार्शनिक थे, जो ताओं-ते-चिंग नाम के मशहूर उपदेश लेखक के रूप में जाने जाते हैं। उनकी विचारधाराओं पर आधारित धर्म को ताओं धर्म कहते हैं।

प्रश्न 34. ग्रह और उपग्रह से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: ग्रह- ग्रह एक आकाशीय पिण्ड है जो सूर्य के चारों ओर अपनी-अपनी कक्षाओं में परिक्रमण करते रहते हैं। जिसे ग्रह कहते हैं जैसे- बुद्ध, शुक्र, मंगल, आदि।
उपग्रह- वे आकाशीय पिण्ड जो किसी ग्रह के चारों ओर परिक्रमण करते हैं, उपग्रह कहलाते हैं जैसे- चन्द्रमा, पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमण करता है तथा चन्द्रमा पृथ्वी का एक उपग्रह है。

प्रश्न 35. मानव का सम्पूर्ण जीवन किन चार आश्रमों में विभक्त था? प्रत्येक आश्रम की अवधि कितनी निश्चित थी? संक्षेप में लिखिए।

उत्तर: हिन्दू धर्म में मानव जीन के 4 प्रमुख भाग दिए गए हैं- ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास। मनुष्य की आयु 100 वर्ष मानकर प्रत्येक आश्रम 25 वर्षों का होता है

  1. ब्रह्मचर्य आश्रम- जन्म से 25 वर्ष तक
  2. गृहस्थ आश्रम- 25 से 50 वर्ष तक
  3. वानप्रस्थ आश्रम- 50 से 75 वर्ष तक
  4. संन्यास आश्रम- 75 से 100 वर्ष तक

प्रश्न 36. मौर्य साम्राज्य के पतन के क्या कारण थे? उल्लेख कीजिए।

उत्तर: मौर्य साम्राज्य केन्द्रीकृत प्रशासन पर टिका था, जिसका सबसे मजबूत आधार था सुयोग्य एवं दूरदर्शी सम्राट। अशोक की मृत्यु के बाद मौर्य साम्राज्य कमजोर होने लगा और अंततः लगभग 185 ई. पू. में अंतिम मौर्य मौर्य सम्राट सम्राट बृहद की हत्या हो गई। मौर्य साम्राज्य के पतन के निम्नलिखित कारण थे

  1. आयोग्य एवं निर्बल उत्तराधिकारी
  2. राष्ट्रीय चेतना का अभाव
  3. प्रशासन का अत्यधिक केन्द्रीयकरण
  4. करों की अधिकता
  5. अशोक की धर्म निरपेक्ष नीति
  6. आर्थिक एवं सांस्कृतिक असमानताएँ
  7. प्रान्तीय शासकों के अत्याचार

प्रश्न 37. पृथ्वी की आन्तरिक क्रियाएँ कौन-कौन सी हैं? लिखिए।

उत्तर: पृथ्वी का आन्तरिक भाग तीन परतों में व्यवस्थित है। भूपर्पटी, प्रावार और क्रोड इसकी कल्पना सामान्य शब्दों में एक उबलते हुए अण्डे को छिलने की प्रक्रिया से कर सकते हैं, इसकी बाह्य सख्त एवं पतली परत भूपर्पटी से, मध्य परत प्रावार से और आन्तरिक परत क्रोड की तरह दिखती है。

प्रश्न 38. सड़क दुर्घटना होने के मुख्य क्या-क्या कारण होते हैं? लिखिए।

उत्तर: सड़क दुर्घटना होने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं-

  1. वाहन चालकों का सड़क पर लगे यातायात के चिन्हों पर ध्यान न देना।
  2. गाड़ी में सामने और दाएँ-बाएँ लगे शीशों का उपयोग न करना।
  3. लोगों का सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक न होना।
  4. पैदल चलने वालों द्वारा भूमिगत तथा पैदल रास्ता का उपयोग न करना।
  5. गाड़ी चलाते समय सतर्क न रहना, रेडियो सुनना, मोबाइल फोन पर बात करना।
  6. गाड़ी को तेज गति से चलाना।
  7. लापरवाही से गाड़ी चलाना।
  8. गाड़ी की समयानुसार देखभाल न करना।
  9. वाहनों की ओवर लोडिंग।

प्रश्न 39. ग्रामीण एवं नगरीय जीवन शैली की अवधारणा लिखिए।

उत्तर: ग्रामीण जीवन शैली- ग्रामीण क्षेत्र में कम लोग होते हैं। और उनके घर और व्यवसाय एक-दूसरे से दूर स्थित होते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि प्राथमिक उद्योग है। अधिकांश लोग खेतों या फार्मों में रहते या काम करते हैं।
नगरीय जीवन शैली - नगरीयता एक जीवन शैली है जिसमें गतिशीलता, कृत्रिमता, उदारता, सहिष्णुता और नवीनोन्मुखता के विशेष गुण पाए जाते हैं。

प्रश्न 40. भारत की जलवायु के बारे में लिखिए। यहाँ मुख्य रूप से कितनी ऋतुएँ होती हैं?

उत्तर: भारत की जलवायु उष्णकटिबन्धी मानसूनी जलवायु है। परन्तु यह की जलवायु में काफी क्षेत्रीय विविधता भी पायी जाती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारत की जलवायु को निम्नलिखित चार ऋतुओं में बाँटा है शीत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु और शरद ऋतु। भारत का मौसम ऋतु दो प्रकार की हवाओं से प्रभावित होता है, अरब सागर से आने वाली हवाओं तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं से。

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2018

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।